Author: Ganga Prakash
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात पथरिया थाना क्षेत्र के गंगद्वारी गांव की है। आरोप है कि महिला ने देर रात सोते समय पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को की गई छापेमारी के दौरान एक कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए। पुलिस को देखते ही सभी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। मामले में मकान मालकिन को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर बड़ा और सियासी हलचल बढ़ाने वाला बयान दिया है। महंत ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह बयान छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां मंच पर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए। जब मीडिया ने महंत से बृजमोहन अग्रवाल के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समारोह के दौरान परेड निष्क्रमण की कार्यवाही हुई, इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10:20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रातः 10:57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह के बीच वाचन कर सुनाया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। पूरा हाई स्कूल मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
जगदलपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जहां गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे तथा पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गरियाबंद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दलाय दास बघेल ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश जनता के नाम पढ़कर सुनाया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों एवं स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण और उत्साह का माहौल…
00 एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन स्थल के रूप में ग्राम केरे को किया जाएगा विकसित रायपुर। जशपुर जिले को एक प्रमुख इको-पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के अग्रणी होमस्टे प्लेटफॉर्म होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम केरे में…
00 मुख्यमंत्री साय के समक्ष रेयर प्लेनेट संस्था से हुआ ऐतिहासिक एमओयू, महिला स्वावलंबन को मिला नया बाजार रायपुर। वन विभाग की पहल पर जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और वन आधारित आजीविका को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में विगत दिवस बगिया में रेयर प्लेनेट संस्था तथा जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह—जागरण, स्माईल आरती, राखी एवं मुस्कान समूह—के मध्य जशक्राफ्ट ब्रांड के उत्पादों के विपणन हेतु अनुबंध समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।इस महत्वपूर्ण समझौते के अंतर्गत अब जशपुर की जनजातीय महिलाओं द्वारा बांस, छिंद, मिट्टी एवं…
00 रायपुर साहित्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि इंटरनेट से भरी इस दुनिया और न्यू जनरेशन वाले इस दौर में भी प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा बना रहेगा। राज्यपाल श्री डेका ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि‘ के समापन समारोह के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य और कविता में हमेशा एक संदेश होना चाहिए। जिस तरह संगीत के सात स्वर हमें जोड़े रखते है उसी तरह साहित्य का आदान-प्रदान नई…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
