Author: Ganga Prakash
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 रायपुर-गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू दुर्ग, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, आदिम जाति विकास मंत्री श्री…
Republic Day 2026: देश आज पूरे गौरव और उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है, जो हर भारतीय के भीतर नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भरता है; प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि यह राष्ट्रीय पर्व विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है तथा हमें स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा…
Aaj Ka Panchang 26 January 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 26 जनवरी 2026, सोमवार है. आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन भीष्म अष्टमी मनाई जाती है. बता दें कि इस तिथि के दिन ही महाभारत काल में पितामह भीष्म ने बाणों की शैय्या पर लेटे हुए अपने प्राण त्यागे थे. पितरों का तर्पण करने के लिए इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: नमस्कार ! जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे। तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 26 January आपके लिए कैसा रहेगा : – 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20…
125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-राम जी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव”: सांसद बृजमोहन
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एपिसोड को उपस्थित जनसमूह के साथ सुना। कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री अग्रवाल ने जी-राम जी (ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार मिशन) विधेयक पर सार्थक चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि, यह विधेयक देश के गांवों के कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से अब…
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री श्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8:58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09:05 बजे…
रायपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव सुश्री निधि साहू, संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मताधिकार की शपथ ली।सभी ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों…
सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार देर शाम संगम तट पर धरना दे रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में हंगामा मच गया। कुछ उपद्रवी युवकों ने लाठी-डंडा लेकर धरना स्थल पर पहुंचकर शंकराचार्य के करीब जाने की कोशिश की। शंकराचार्य के समर्थकों ने आरोप लगाया कि युवक भक्तों के बीच में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भक्तों की मौजूदगी के कारण उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। इस दौरान युवकों ने ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ के नारे लगाए। घटना से शंकराचार्य और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने प्रेस नोट…
रायपुर,। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता और अभिनेता मोहित साहू पर एक एक्ट्रेस के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट की और कैंची व झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया। पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी व…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
