Author: milanbijapur
प्रेस क्लब रायपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यह देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है…
भीषण सड़क हादसा: बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। तेज रफ्तार बनी काल प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG 10 PF 9922) में सवार सभी युवक एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।…
Aaj ka Panchang 06 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 06 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 6 फरवरी 2026, शुक्रवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज निशिता मुहूर्त भी बन रहा है जो कि 12:10 ए एम, फरवरी 07 से 01:02 ए एम, फरवरी 07 तक रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग. आज का पंचांग- 06 February 2026 (Aaj Ka Panchang) तिथि पञ्चमी – 01:18 ए एम, फरवरी 07 तक आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय का समय : 07: 07 ए एम सूर्यास्त का समय…
6 February 2026 Rashifal: सकारात्मक सोच इन 3 राशियों को दिलाएगी सफलता, शुक्रवार का दिन रहेगा बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल
6 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीती देर रात 1 बजकर 10 मिनट पर शुक्र कुम्भ राशि में गोचर किये थे। आज का दिन किस राशि के लिए लाभदायक रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है, आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल। मेष राशि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ…
CG CRIME: चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर…
रायपुर 5 फरवरी 2026। राज्य सरकार ने राजभाषा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रभात मिश्रा राजभाषा आयोग के नये अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्कृति विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
रायपुर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी, वहीं अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है। मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। देखें आदेश
सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी वर्ष 2047 तक 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने गुरुवार को संसद में दी। परमाणु सहायक कंपनी का गठन केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद एनटीपीसी ने कंपनी अधिनियम के तहत एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीयूएनएल) नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली परमाणु सहायक कंपनी का गठन किया है। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता के लक्ष्य का हिस्सा लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रीपद नाइक ने कहा, “एनटीपीसी का…
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उच्च स्तर पर हो रही है भारत-अमेरिका बातचीत भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हाल ही में हुई बातचीत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन नई दिल्ली के साथ संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘अनलिमिटेड क्षमता’, संबंधों को आगे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया के सामने अपना सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तभी संभव होता है जब देश के पास आर्थिक ताकत हो, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति ऊर्जा हो और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम मौजूद हो। तभी विश्व भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आगे आता है। देश को मजबूत करना वोट बैंक की राजनीति की प्राथमिकता नहीं रहा प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने कभी…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
