Author: milanbijapur
क्षेत्र में पराली जलाने का बढ़ता खतरा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद प्रशासन मौन, ग्रामीणों में चिंता
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सुप्रीम कोर्ट के सख्त एवं स्पष्ट निर्देश के बाद भी पराली जलाने वालों पर प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए के कारण पिछले सप्ताह भर से पूरे अंचल में बोर द्वारा रबी उत्पादन करने की तैयारी कर रहे किसान बेखौफ खेतों में धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। शुरू में रात में पराली जलाई जा रही थी क्योंकि प्रशासन के पराली न जलाने की चेतावनी का डर था परंतु पराली जलाने पर पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होता देख इन दिनों खुलेआम दिन में भारी पैमाने में पराली जलाई जा रही…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड में 8 दिसंबर से सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य अमले की टीमें घर घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगी और संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार से जोड़ेगी। जिला नोडल अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत जांगड़े ने बताया कि कुष्ठ रोग की प्रारंभिक पहचान सबसे प्रभावी तरीका है। इससे मरीज को विकृति से बचाया जा सकता है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डा. स्नेहलता होमने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक घर घर पहुंचकर संभावित मरीजों की पहचान, जांच और पुष्टि करण…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती 11 दिसंबर 2025 को मनाया जाना है. इस वर्ष का विषय भाषाएं अनेक, भाव एक भारत की विशाल और विविध भाषाई विरासत को एक सूत्र में पिरोने वाली एकता और साझा संस्कृति पहचान की भावना को समाहित करना है. यह उत्सव महाकवि भारती की चिरस्थायी विरासत को एक श्रद्धांजलि है और इसका उद्देश्य राष्ट्र की सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध करने वाली भाषाई विविधता को बढ़ावा देना और उसका सम्मान करना है. इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में भाषा उत्सव कार्यक्रम मनाया गया. इस…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र साहू के निर्देशानुसार दिनांक 08 से 12 दिसंबर तक पचमढ़ी में आयोजित आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, पर्वतारोहण शिविर पचमढ़ी में सम्मिलित होने हेतु जिला गरियाबंद से जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में एवं डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद का प्रतिनिधित्व करते हुवे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला, किरवई, कौन्दकेरा, रावड़, पसौद के 34 स्काउट गाइड दल प्रभारी स्काउटर दुष्यंत वर्मा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत 7 दिसंबर को महापरीक्षा अभियान का आयोजन भगवान सिंह उइके जिला कलेक्टर व प्रखर चंद्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. इस विशेष अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर नागरिकों ने साक्षर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह से महापरीक्षा में भाग लिया. जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने बताया कि उल्लास महापरीक्षा अभियान में कुल 5165 विद्यार्थियों का पंजीयन कराया गया एवं पूर्व में पंजीकृत…
मानवाधिकार दिवस पर फिंगेश्वर महाविद्यालय में शपथ समारोह, पुलिस च्स्ट व छात्रों ने लिया मानवाधिकार संरक्षण का संकल्प
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं विषय पर पुलिस विभाग के पैरा लिगल वालंटियर्स थाना फिंगेश्वर, राजिम, पाण्डुका, छुरा व गोबरा नवापारा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ के सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के बैनर तले विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग निर्देशानुसार एवं प्रभारी प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवादास बंजारे के नेतृत्व में पैरा लिगल वालंटियर्स द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को व्यक्तियों को मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर देने मानवाधिकार दिवस…
तालियों से शुरू हुई घोषणा, 13 साल बाद भी फाइलों में कैद” छुरा के तीन वार्ड आज भी 11 केवी लाइन के साए में, जनता से मांगा जा रहा घोषणा शुल्क…
छुरा (गंगा प्रकाश)। वर्ष 2012… मंच पर मंत्री, सामने तालियों से गूंजती भीड़ और माइक से गूंजती घोषणा — 11 केवी बिजली लाइन हटेगी, 10 लाख की स्वीकृति दी जाती है।लेकिन 13 साल बाद वही घोषणा आज भी सरकारी फाइलों में दम तोड़ रही है, और छुरा नगर के वार्ड 13, 14 व 15 के लोग आज भी मौत के तारों के नीचे जीने को मजबूर हैं।तत्कालीन प्रभारी मंत्री पून्नूराम मोहिले और सांसद चंदूलाल साहू की मौजूदगी में नगर सुराज कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा हुई थी। उस दिन तालियां बजीं, उम्मीदें जगीं, लेकिन आज न लाइन हटी, न खतरा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण….
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन त्याग, साहस और न्याय की अनुपम मिसाल है। अंग्रेजी शासन के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह ने जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, वह छत्तीसगढ़ की गौरवमयी विरासत का स्वर्णिम अध्याय है। मातृभूमि की रक्षा और समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी निष्ठा हमारे लिए सदैव…
श्याम नगर गुरुद्वारे में स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा की अंतिम अरदास, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात उद्योगपति एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा की माताजी स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा का निधन 03 दिसंबर को हुआ था। उनकी आत्मिक शांति के लिए मंगलवार 09 दिसंबर को श्याम नगर गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के पश्चात अंतिम अरदास एवं विशाल अटूट लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं सिख समाज के लोग शामिल हुए। स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा स्व. सरदार दिलेर सिंह होरा की धर्मपत्नी, स्व. प्रीतपाल सिंह होरा की माता एवं तरणजीत…
आईटीएस कॉलेज में मानव अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, न्यायिक अधिकारियों ने दिया कानूनी मार्गदर्शन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आईटीएस कॉलेज के नर्सिंग विभाग में मानव अधिकार विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग एवं फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवाधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया और लैंगिक अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत वासनीकर, अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), गरियाबंद रहे। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.आर. साहू, जिला एवं अपर सत्र…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
