Author: milanbijapur
सीमा पर तस्करों की चाल हुई फेल ! पुलिस की आहट से पहले भागे कारोबारी, 400 कट्टा धान ट्रक सहित पड़ा रह गया
गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़–ओडिशा की सीमा एक बार फिर धान तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रह गई। देवभोग पुलिस की सतर्क निगाहों ने ऐसा शिकंजा कसा कि तस्करों को ट्रक घुमाकर बीच रास्ते ही धान खाली करना पड़ा और 400 कट्टा अवैध धान ट्रक सहित सरकारी कब्जे में आ गया। यह पूरा मामला उड़ीसा के चांदाहांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जामलीपारा के पास का है। दरअसल, देवभोग पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सीजी-ओडिशा बॉर्डर से लगभग 500 मीटर भीतर एक ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में धान डंप किया गया है, जिसे चोर-छिपे पिकअप वाहनों…
मानवता की मिसाल बने शिक्षक पुनाराम यादव, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई दो घायल युवकों की जान
गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद शासनकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेंदर कोपरा में पदस्थ शिक्षक पुनाराम यादव ने मानवता, साहस और जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दो घायल युवकों की जान बचाई। उनकी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता के कारण गंभीर रूप से घायल युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कोपरा नगर पंचायत बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल में सवार…
नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा आज फिंगेश्वर आएंगे, कार्यकर्ताओं में उत्साह
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा अपनी नियुक्ति के बाद आज पहली बार फिंगेश्वर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल चंद्राकर, ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, कमल यदु ने बताया कि श्री बैसरा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आज अपरान्ह 3 बजे छुरा-फिंगेश्वर मार्ग से पहुंचेगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बोरिद चौक में उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी में लगे है। बोरिद चौक से श्री बैसरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ शिवाजी चौक से नगर प्रवेश करेंगे। शिवाजी चौक से पुराना बस स्टैण्ड होते हुए स्वागत रैली मौलीमाता मंदिर जावेगी। वरिश्ठ कांग्रेस नेता करीम खान, रामकृश्ण तिवारी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, फिंगेश्वर में विद्यार्थियों द्वारा किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं उनके लाभ पर एक जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक (कृषि अभियांत्रिकी), डॉ. अविनाश कुमार गौतम द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने किसानों को विभिन्न प्रमुख कृषि यंत्रों-सीड ड्रिल, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, ड्रम सीडर, कोनो वीडर, ट्रांसप्लांटर, ग्रेडर, ड्रायर तथा सेपरेटर के उपयोग, कार्यप्रणाली व उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी…
पेंशनर्स समाज राजिम शाखा की बैठक सम्पन्न, 20 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस का होगा भव्य आयोजन
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम की कार्यकारिणी बैठक पेंशनर्स भवन राजिम में दिनांक 03-12-25, बुधवार को दोपहर 2 बजे संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स दिवस आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों के सुझावों के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स दिवस का आयोजन पावन सिरकट्टी धाम में दिनांक 20-12-25, दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण व्यास होंगे तथा अध्यक्षता श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पांडुका थाना प्रभारी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा अरूण-उदय से कक्षा पंचम तक के भैया-बहनों के साथ साथ माता-पिता पालक सम्मेलन का वृहद आयोजन किया गया। जिसमें पालक सम्मेलन में इस बार प्रथम अवसर रहा की काफी अधिक संख्या में पालकगण विशेशकर माताओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। माताओं ने काफी खुलकर जहां अपने बच्चों की कमजोरी पर आचार्यो से विचार विमर्श किया वही अनेक पालकों ने दीदियों से अपने बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानना चाहा। शाला के विभिन्न विशयों के आचार्य एवं कक्षा दीदियों ने अपने अपने कक्षाओं के बच्चों के पालकों के साथ बच्चों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों धान बेचने में किसानों की समस्या को समझने और उन्हें सुलझाने जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दल के नेताओं, धान खरीदी केन्द्र के प्राधिकृत किसान नेताओं के सामने आकर कृशकों की किसी भी प्रकार की मदद नहीं की जा रही है। इसे लेकर किसान नेता एवं पूर्व पार्शद कमल यदु ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को धान बेचने से वंचित करने जैसी स्थिति बना रही है, न तो शासन गंभीर है और न ही भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को किसानों की चिंता है भाजपा सरकार को किसानों की समस्याएं दिखाई ही नहीं दे रही रही, हर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रारंभिक शिक्षा के लगातार गिर रहे स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता एवं शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंछोर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि संविधान में शिक्षा को मूल अधिकार के रूप में सुनिश्चित किया गया है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियां इस अधिकार को कमजोर कर रही हैं। सरकार ने शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के बजाय, कुत्ता निगरानी, एसआईआर रिर्पोटिंग, सर्वे, गैर शैक्षणिक कार्यो और चुनाव ड्यूटी में उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक ही कक्षा…
बस्तर (गंगा प्रकाश)। बस्तर ब्लॉक में 7 दिसंबर 2025 रविवार को उल्लास महापरीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महाअभियान में उल्लास केंद्रों में अध्ययनरत नवसाक्षरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अनेक असाक्षर महिला-पुरुष भी बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे। उनकी भागीदारी और पढ़ने-लिखने के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बना। मधोता सेक्टर के अंतर्गत रेटावंड, खड़का-मधोता, कुंडगुडा, रोतमा, मुंडागांव, गुरिया, राजपुर, केशरपाल, तुरपुरा, बनियागांव भोंड और इसके अलावा बस्तर ब्लॉक के सभी संकुलों में नवसाक्षरों ने सक्रिय रूप से परीक्षा में हिस्सा लिया। बस्तर ब्लॉक मे लगभग 5000 परीक्षार्थियों ने…
Aaj ka Panchang 8 December 2025: ब्रह्म योग से हुई दिन की शुरुआत, जानें सोमवार के दिन का शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग
Aaj Ka Panchang 8 December 2025: आज 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 8 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… Aaj Ka Panchang 08 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात -09:18 उपरांत पंचमी श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47 सूर्योदय 06:23 सूर्यास्त-04:59 सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य , योग -ब्रह्म ,करण -वा , सूर्योदय…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
