Author: milanbijapur

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं मुख्यधारा में जोड़ने की नीतियों का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में जिला गरियाबंद में आयोजित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादी शामिल हुए। जिले में पिछले कुछ वर्षों में आत्मसमर्पित माओवादियों ने शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर हथियार छोड़कर समाज में लौटने का मार्ग अपनाया है। शिक्षा, रोज़गार और आत्मनिर्भरता की ओर यह बड़ा कदम माना जा रहा है। महापरीक्षा में शामिल हुए 22 पूर्व नक्सलियों ने बताया कि अब वे पढ़-लिखकर सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शिव महापुराण कथा के अवसर पर विशेष बातचीत में महाराज डॉ इंद्रदेव सरस्वती ने कहा कि शिव महापुराण हमारे 18 पुराणों में सबसे श्रेष्ठ है। शिव जी कल्याणकारी हैं, इसलिए उन्हें ‘शिव’ नाम से जाना जाता है। वह भोले भंडारी हैं, भक्तों पर उनकी कृपा सरलता से प्राप्त होती है। उनके लिए विशेष अनुष्ठान या भारी चढ़ावा जरूरी नहीं। जल, पल्लव, फल–फूल—जो प्रेम से अर्पित हो, वह शिव स्वीकार कर लेते हैं। कथा सुनने से सुख मिलता है, आचरण में उतारने से जीवन बदलता है महाराज ने कहा कि जिस उत्साह से लोग कथा सुनने आ रहे…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मजरकट्टा की उस सुबह में कुछ खास था… चेहरों पर उत्सुकता, आंखों में इंतज़ार और दिलों में फैसले का भार। मौका था कोसरिया मरार पटेल समाज जिला गरियाबंद के बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय चुनाव का। 7 दिसंबर को आयोजित यह चुनाव सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, लोकतांत्रिक चेतना और अनुशासन की मिसाल बन गया। पीठासीन अधिकारी फिरंगी पटेल के निर्देशन में जब मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, तब समाज के तीनों राज—राजिम राज, भाठीगढ़ राज और कांदाडोगर राज—के अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी गवाह बने एक ऐतिहासिक निर्णय के। पूरा मतदान स्थल शांत, सुव्यवस्थित और…

Read More

राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास व विधायक रोहित साहू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन गरियाबंद/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। धर्म और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी कुटेना में आगामी 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ की तैयारियां औपचारिक रूप से आरम्भ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में रविवार को शुभ मुहूर्त में अस्थायी यज्ञशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण का भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, संत गोवर्धन शरण महराज, महंत निर्मल दास,…

Read More

गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़–ओडिशा की सीमा एक बार फिर धान तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रह गई। देवभोग पुलिस की सतर्क निगाहों ने ऐसा शिकंजा कसा कि तस्करों को ट्रक घुमाकर बीच रास्ते ही धान खाली करना पड़ा और 400 कट्टा अवैध धान ट्रक सहित सरकारी कब्जे में आ गया। यह पूरा मामला उड़ीसा के चांदाहांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जामलीपारा के पास का है। दरअसल, देवभोग पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सीजी-ओडिशा बॉर्डर से लगभग 500 मीटर भीतर एक ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में धान डंप किया गया है, जिसे चोर-छिपे पिकअप वाहनों…

Read More

गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद शासनकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेंदर कोपरा में पदस्थ शिक्षक पुनाराम यादव ने मानवता, साहस और जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दो घायल युवकों की जान बचाई। उनकी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता के कारण गंभीर रूप से घायल युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कोपरा नगर पंचायत बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल में सवार…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा अपनी नियुक्ति के बाद आज पहली बार फिंगेश्वर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल चंद्राकर, ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, कमल यदु ने बताया कि श्री बैसरा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आज अपरान्ह 3 बजे छुरा-फिंगेश्वर मार्ग से पहुंचेगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बोरिद चौक में उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी में लगे है। बोरिद चौक से श्री बैसरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ शिवाजी चौक से नगर प्रवेश करेंगे। शिवाजी चौक से पुराना बस स्टैण्ड होते हुए स्वागत रैली मौलीमाता मंदिर जावेगी। वरिश्ठ कांग्रेस नेता करीम खान, रामकृश्ण तिवारी…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, फिंगेश्वर में विद्यार्थियों द्वारा किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं उनके लाभ पर एक जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक (कृषि अभियांत्रिकी), डॉ. अविनाश कुमार गौतम द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने किसानों को विभिन्न प्रमुख कृषि यंत्रों-सीड ड्रिल, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, ड्रम सीडर, कोनो वीडर, ट्रांसप्लांटर, ग्रेडर, ड्रायर तथा सेपरेटर के उपयोग, कार्यप्रणाली व उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम की कार्यकारिणी बैठक पेंशनर्स भवन राजिम में दिनांक 03-12-25, बुधवार को दोपहर 2 बजे संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स दिवस आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों के सुझावों के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स दिवस का आयोजन पावन सिरकट्टी धाम में दिनांक 20-12-25, दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण व्यास होंगे तथा अध्यक्षता श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पांडुका थाना प्रभारी…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा अरूण-उदय से कक्षा पंचम तक के भैया-बहनों के साथ साथ माता-पिता पालक सम्मेलन का वृहद आयोजन किया गया। जिसमें पालक सम्मेलन में इस बार प्रथम अवसर रहा की काफी अधिक संख्या में पालकगण विशेशकर माताओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। माताओं ने काफी खुलकर जहां अपने बच्चों की कमजोरी पर आचार्यो से विचार विमर्श किया वही अनेक पालकों ने दीदियों से अपने बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानना चाहा। शाला के विभिन्न विशयों के आचार्य एवं कक्षा दीदियों ने अपने अपने कक्षाओं के बच्चों के पालकों के साथ बच्चों…

Read More