Author: milanbijapur

राजनांदगांव। कार के माध्यम से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे दो स्तरों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब को जप्त किया। बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।…

Read More

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों का ब्रेकअप होने पर इसे रेप का मामला नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि रिश्ता खराब होने या ब्रेकअप के बाद पुराने संबंधों को अपराध में बदलना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला उन मामलों पर सीधी मार है जहां बदले की भावना से झूठे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने यह टिप्पणी औरंगाबाद के एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप केस को खारिज करते हुए…

Read More

छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद की पहल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठकों की ई/टी संवर्ग में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में सहायक…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के संरक्षक…

Read More

रायपुर। रायपुर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है।खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार अभियान चलाकर कुल 42 मामलों में 1537.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर के उस निर्देश के बाद तेज की गई, जिसमें खरीफ सीजन 2025-26 में अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया था।अचानक की गई छापेमारी में टीमों ने रायपुर, टूरई कचरा मिल और अन्य मंडी क्षेत्रों में स्टॉक की गहन जांच की। कई जगह व्यापारियों के पास बिना…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में हुई एनर्जी ऑडिट ने हैरान करने वाली गड़बड़ियों का खुलासा किया है। प्रदेश के 22 निकायों में कम क्षमता के मीटर और लोड कनेक्शन का लंबे समय तक अधिक उपयोग किया गया, जिसके कारण पिछले दो वर्षों में लगभग 20 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बिजली बिल जमा करना पड़ा। डीआरए कंसलटेंट नागपुर द्वारा कराए गए इस ऑडिट में बिजली खपत, बिलिंग पैटर्न और तकनीकी कमियों का विस्तृत अध्ययन किया गया। राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा निकायों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 84 हाई-टेंशन कनेक्शनों का डेस्क ऑडिट किया गया। इसमें…

Read More

अंबिकापुर। सरगुजा के अंबिकापुर में युवती की खरीद बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के द्वारा छत्तीसगढ़ की एक युवती को काम दिलाने के नाम पर उज्जैन में बेंच दिया गया था। पीड़ित युवती की बहन की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 19 नवम्बर 25 को शादी पार्टी में काम करने के लिए पत्थलगांव ले जाने के बहाने पीड़िता को उसकी सहेली अलका ने उज्जैन में ले जाकर बेच दिया था। आरोपी महिला ने पीड़िता को अशोक नाम के व्यक्ति से 2 लाख लेकर विक्रय कर दिया। बाद…

Read More

रायपुर। हिंदुस्तान कॉइल ग्रुप और उसके संबंधित स्पंज आयरन और कॉइल व्यवसायों के सभी 42 ठिकानों में से केवल एक की जांच पूरी हो सकी है। अब तक 17 लॉकर की जानकारी मिली है और इनमें से केवल दो ही आपरेट किए गए हैं, बाकी लॉकर में पीओ आर्डर चस्पा कर दिया गया है। छापों के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन ग्रुप के मालिकों अरविंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल और विपिन अग्रवाल के व्यावसायिक फर्मों के साथ-साथ ओम स्पंज, देवी स्पंज और कई संबंधित उद्यमों से जुड़े रायपुर स्थित संस्थाओं पर केंद्रित है। टीमें एक साथ 42 से ज़्यादा जगहों…

Read More

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर 116 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती–दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल कुल चार फेरों के लिए संचालित ह अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक साधन न मिलने की स्थिति में पश्चिम रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड के तहत यह सेवा शुरू…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में वुशु एसोसिएशन के महासचिव डी.कोंडैया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को राजनांदगांव में होने वाले राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशीप प्रतियोगिता के लिए बतौर मुख्य अतिथि आंमत्रित किया।

Read More