Author: milanbijapur
सूदखोरों ने बीएसपी कर्मी से लिए 10 लाख, तीन लाख के बदले लिए थे कोरे चेक, रिटायमेंट का पैसा वसूलने की थी साजिश
भिलाई। दुर्ग जिले के भट्टी थाना पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को 3 लाख रुपए उधार देकर 10 लाख रुपए वसूल लिए। यही नहीं सूधखोरों ने बीएसपी कर्मी के रिटायरमेंट के रुपए भी लूटने का प्लान बनाया और बैंक में घेराबंदी भी की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन सूधखोरों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी कर्मी ने घरेलू कार्य के लिए कुछ रुपए की आवश्यकता थी तब उसने प्रदीप नायक से रुपए मांगे। प्रदीप नायक ने एम कृष्णा…
CG – तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर…..
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए…
बीजापुर। जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है। यह विशेष अभियान अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित मेगा शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डीईएएफ योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य पिछले…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीडि़तों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस अवसर…
राजनांदगांव। कार के माध्यम से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे दो स्तरों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब को जप्त किया। बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।…
BIG NEWS : सहमति से बने संबंधों का ब्रेकअप बाद रेप नहीं माना जाएगा : सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों का ब्रेकअप होने पर इसे रेप का मामला नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि रिश्ता खराब होने या ब्रेकअप के बाद पुराने संबंधों को अपराध में बदलना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला उन मामलों पर सीधी मार है जहां बदले की भावना से झूठे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने यह टिप्पणी औरंगाबाद के एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप केस को खारिज करते हुए…
शिक्षकों की लंबित मांगों व पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद की पहल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठकों की ई/टी संवर्ग में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में सहायक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के संरक्षक…
रायपुर। रायपुर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है।खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार अभियान चलाकर कुल 42 मामलों में 1537.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर के उस निर्देश के बाद तेज की गई, जिसमें खरीफ सीजन 2025-26 में अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया था।अचानक की गई छापेमारी में टीमों ने रायपुर, टूरई कचरा मिल और अन्य मंडी क्षेत्रों में स्टॉक की गहन जांच की। कई जगह व्यापारियों के पास बिना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में हुई एनर्जी ऑडिट ने हैरान करने वाली गड़बड़ियों का खुलासा किया है। प्रदेश के 22 निकायों में कम क्षमता के मीटर और लोड कनेक्शन का लंबे समय तक अधिक उपयोग किया गया, जिसके कारण पिछले दो वर्षों में लगभग 20 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बिजली बिल जमा करना पड़ा। डीआरए कंसलटेंट नागपुर द्वारा कराए गए इस ऑडिट में बिजली खपत, बिलिंग पैटर्न और तकनीकी कमियों का विस्तृत अध्ययन किया गया। राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा निकायों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 84 हाई-टेंशन कनेक्शनों का डेस्क ऑडिट किया गया। इसमें…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
