Author: milanbijapur
Rashifal 5 Dec 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, धन से जुड़ी समस्याएं होंगी हल, पढ़ें दैनिक राशिफल
5 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में वक्री हो रहे है। इसी क्रम में जानते हैं 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल। मेष राशि आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।…
पीएमटी फर्जीवाड़ा केस में पहले भी दो बार जा चुके हैं जेल, अभी भी मेडिकल छात्र गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।गरियाबंद पुलिस ने फर्जी नॉन बेलेबल वारंट भेजकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की अवैध उगाही करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पूर्व में पीएमटी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में दो बार जेल जा चुके हैं और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस के छात्र बताए जा रहे हैं। थाना छुरा में प्रार्थी खेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2025 में उसे डाक के माध्यम से एक नॉन बेलेबल वारंट प्राप्त हुआ था, जो पूरी…
कौंदकेरा में स्काउट-गाइड शिविर के दौरान छात्रों को यातायात, साइबर सुरक्षा व नशामुक्ति की दी गई जानकारी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट-गाइड के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, राहवीर योजना, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक लाइन गोपाल वैश्य, जिला स्काउट-गाइड संयोजक रोमन साहू, यातायात प्रभारी सउनि. रामाधार मरकाम एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए…
फर्जी व्हाट्सऐप डीपी लगाकर ठगी का नया तरीका: प्रिंसिपल बनकर शिक्षकों व छात्रों से मांगे जा रहे पैसे
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। साइबर ठगों ने ठगी का एक और खतरनाक तरीका अपना लिया है। वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद के प्राचार्य आर. आर. के. तलवरे के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात ठग द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ठग ने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से प्राचार्य की तस्वीर डाउनलोड कर उसे अपनी व्हाट्सऐप डीपी में लगाया और फिर स्टाफ व छात्रों को अंग्रेजी में मैसेज भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी। “I need some money urgently” लिखकर भेजे मैसेज कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक अनजान नंबर से अंग्रेजी…
छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 7 एवं 4 में नागरिक सुविधाओं एवं सड़क सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ। यह सड़क श्याम होटल से बजरंग चौक तक दोनों ओर निर्मित की जाएगी। पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं वर्षा ऋतु में होने वाली कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस विकास कार्य पर वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।…
साथी ऐप केन्द्र सरकार के फैसले का लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लघंन है जिससे निजी प्राइवेसी में लगेगा आघात-सुखचंद बेसरा
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। दूरसंचार विभाग द्वारा सभी नए मोबाईल फोन में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टाल करने को लेकर ही नहीं इसे अनिवार्य बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नवपदस्थ जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यह ऐप निजता के अधिकार सीधा हमला है। सुप्रीम कोर्ट यह साफ कर चुका है कि निजता हर नागरिक का मूल अधिकार है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार यह ऐसा ऐप लेकर आई है कि इससे किसी भी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि क्या सरकार अब निजी बातचीत सुनेंगे। पति-पत्नि की बातें, राजनैतिक नेताओं की बातें, सुनी जावेगी। अगर यह सब किया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरूआत की गई जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। योजना का उद्देश्य कृशकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है। अंचल के किसानों को प्रोत्साहित करते हुए जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीश हरित ने बताया इस योजनांतर्गत राज्य में उत्पादित किये जाने वाली अरहर, उड़द एवं मसूर का शत् प्रतिशत उपार्जन तथा शेश फसलों तथा मूंगफली, सोयाबीन, मूंग, चना, सरसों का राज्य के उत्पादन का…
डौंडी लोहारा विधानसभा के प्रभारी बने चंदूलाल साहू, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छ.ग. भाजपा संगठन द्वारा पूर्व सांसद एवं वेयर हाऊस कार्पोरेशन के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू को डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर स्थानी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री साहू के अनुभव एवं पार्टी का जनाधार बढ़ाने उनकी कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। श्री साहू अपनी मिलन सारिता, हसमुख व्यवहार एवं पार्टी के प्रति जुझारू कार्य क्षमता से डौडीलोहारा विधानसभा में भाजपा का जनाधार बढ़ाने अपनी पूरी शक्ति एवं क्षमता लगा देंगे। उनकी इस नियुक्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष मंजूलता…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेशों में चल रहे एसआईआर लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने पहले घोशित सभी तिथियों को एक हफ्ते बढ़ाकर नया शेड्यूल जारी किया है। अब 11 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर घर जाकर गणना फार्म वितरित और संग्रह करेंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर 2025 तक जहां आवश्यक होगा, मतदान केन्द्रों की पुनर्व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर मतदाताओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने स्पश्ट किया है कि 2003 की सूची…
विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 6 एवं 7 दिसम्बर को होगा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन ने सांसद खेल महोत्सव 2025-26 के सफल आयोजन हेतु संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर बीएस उइके ने बताया कि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएँ राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएँगी। सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन संकुल स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में कराया जा चुका है। उक्त प्रतियोगिता का तीसरा चरण विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया जाएगाा। जिला स्तर पर आवश्यक तैयारी, समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
