Author: milanbijapur
रायपुर: भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा 100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का…
CG : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार…पति-पत्नी गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह से दोनों भाइयों के बीच विवाद चचल रहा था। शाम को विवाद बढ़ा और छोटे भाई ने हसिया से अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। खास बात यह है कि इस हत्या में छोटे भाई की मदद उसकी पत्नी ने की। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पत्नी को…
बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया
जगदलपुर। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे क्षेत्र चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो कभी नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब विकास और शांति का नया अध्याय लिख रहे हैं। जिन पहाड़ियों और जंगलों में कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग स्थानीय युवाओं को वानिकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इन इलाकों में लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव तथा उनसे जुड़े लोगों द्वारा कानूनों की गलत व्याख्या ने ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा। शासन के प्रति अविश्वास का वातावरण बना दिया गया। लेकिन…
Aaj Ka Panchang 5 December 2025: 5 दिसंबर, आज का पंचांग! जानें दिन का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय?
Aaj Ka Panchang 5 December 2025: आज 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि है. जो अगले दिन देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके अलावा आज रोहिणी नक्षत्र के साथ सिद्ध योग रहेगा. सूर्योदय आज सुबह 07 बजकर 03 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. चलिए जानते है यहां क्या है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय 5 दिसंबर 2025, आज का पंचांग तिथि दिनांक : 5 दिसंबर 2025 वार : शुक्रवार माह (अमावस्यांत) :…
Rashifal 5 Dec 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, धन से जुड़ी समस्याएं होंगी हल, पढ़ें दैनिक राशिफल
5 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में वक्री हो रहे है। इसी क्रम में जानते हैं 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल। मेष राशि आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।…
पीएमटी फर्जीवाड़ा केस में पहले भी दो बार जा चुके हैं जेल, अभी भी मेडिकल छात्र गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।गरियाबंद पुलिस ने फर्जी नॉन बेलेबल वारंट भेजकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की अवैध उगाही करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पूर्व में पीएमटी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में दो बार जेल जा चुके हैं और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस के छात्र बताए जा रहे हैं। थाना छुरा में प्रार्थी खेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2025 में उसे डाक के माध्यम से एक नॉन बेलेबल वारंट प्राप्त हुआ था, जो पूरी…
कौंदकेरा में स्काउट-गाइड शिविर के दौरान छात्रों को यातायात, साइबर सुरक्षा व नशामुक्ति की दी गई जानकारी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट-गाइड के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, राहवीर योजना, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक लाइन गोपाल वैश्य, जिला स्काउट-गाइड संयोजक रोमन साहू, यातायात प्रभारी सउनि. रामाधार मरकाम एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए…
फर्जी व्हाट्सऐप डीपी लगाकर ठगी का नया तरीका: प्रिंसिपल बनकर शिक्षकों व छात्रों से मांगे जा रहे पैसे
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। साइबर ठगों ने ठगी का एक और खतरनाक तरीका अपना लिया है। वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद के प्राचार्य आर. आर. के. तलवरे के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात ठग द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ठग ने कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से प्राचार्य की तस्वीर डाउनलोड कर उसे अपनी व्हाट्सऐप डीपी में लगाया और फिर स्टाफ व छात्रों को अंग्रेजी में मैसेज भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी। “I need some money urgently” लिखकर भेजे मैसेज कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक अनजान नंबर से अंग्रेजी…
छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 7 एवं 4 में नागरिक सुविधाओं एवं सड़क सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ। यह सड़क श्याम होटल से बजरंग चौक तक दोनों ओर निर्मित की जाएगी। पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं वर्षा ऋतु में होने वाली कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस विकास कार्य पर वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।…
साथी ऐप केन्द्र सरकार के फैसले का लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लघंन है जिससे निजी प्राइवेसी में लगेगा आघात-सुखचंद बेसरा
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। दूरसंचार विभाग द्वारा सभी नए मोबाईल फोन में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टाल करने को लेकर ही नहीं इसे अनिवार्य बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नवपदस्थ जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यह ऐप निजता के अधिकार सीधा हमला है। सुप्रीम कोर्ट यह साफ कर चुका है कि निजता हर नागरिक का मूल अधिकार है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार यह ऐसा ऐप लेकर आई है कि इससे किसी भी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि क्या सरकार अब निजी बातचीत सुनेंगे। पति-पत्नि की बातें, राजनैतिक नेताओं की बातें, सुनी जावेगी। अगर यह सब किया…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
