Author: milanbijapur

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ (Ladki Se Chhed Chhad) की घटना को अंजाम दिया था और वहां से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में अकेला देखकर डोली आरोपी की नीयत यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर एक आरोपी की नीयत डोल गई, जिसके बाद उसने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था, शिकायत के बाद जांच में…

Read More

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ 6 साल की बच्ची की लाश मिली है. बच्ची की लाश तालाब से तैरती हुई मिली है. बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है बच्ची खेलते समय तालाब में डूब गयी. मामला कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सोमवार को तालाब से बच्ची की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक़, स्थानीय ग्रामीण जब तालाब गए तो वहां उन्हें तालाब में बच्ची की लाश तैरती हुई मिली. बच्ची की लाश को देखते ही हड़कंप मच गया. सभी डर गए.…

Read More

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गोलीकांड के मामले में नगर निगम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (Aropi Ke Ghar Par Chala Bulldozer) चला दिया। कैंप 2 में अवैध कब्जा कर बना रखा था घर दुर्ग छावनी कैंप एरिया के शूटर करण साव के अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि करण साव ने कैंप 2 में अवैध कब्जा कर घर बना…

Read More

IND vs SA 2nd ODI Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुक्सान पर 358 रन बनाए। इस मैच को जीतने के लिए साऊथ अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए ऋतुराज और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक जड़ा है।

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ एक मकान में धर्मांतरण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर दबिश दी। मौके से 30-35 लोग सभा में मौजूद मिले, जिसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चिल्हाटी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित थी, जहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण किया…

Read More

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कि दो लड़कियों को मध्यप्रदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बेच दिया गया। किसी तरह जब एक लड़की उनके चंगुल से आजाद हुई, तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी अब भी उनके कब्जे में है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की दो लड़कियों को आरोपियों ने ढाई लाख रुपए में बेच दिया। आरोपी उन्हें नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश लेकर गए थे, वहीं उसे बेच डाला।…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार को लेकर बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस झड़प में एएसपी अमोलक सिंह, धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह समेत करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी में दर्जनभर ग्रामीणों को भी चोट आई है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने के बाद जमीन की कीमतों में 5 से 9 गुना तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गाइडलाइन दरों में अचानक हुई इस वृद्धि से रियल एस्टेट सेक्टर में आक्रोश है। कई जिलों में जमीन कारोबारी और व्यापारी प्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं और राज्य सरकार से दरें वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को उठाते हुए रायपुर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि नई गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए, क्योंकि इससे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजभवन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्यपाल सचिवालय ने राजभवन का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया है। आदेश जारी होते ही परिसर में लगी पुरानी नामपट्टिका को हटाकर उसकी जगह बड़े अक्षरों में ‘लोकभवन’ लिखा नया बोर्ड स्थापित कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ अब सभी सरकारी दस्तावेजों और पत्राचार में भी ‘लोकभवन’ शब्द का ही इस्तेमाल किया जाएगा। राज्यपाल के सचिव ने बताया कि वर्ष 2024 में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन के दौरान देशभर के राजभवनों को ‘लोकभवन’ नाम से संबोधित करने का प्रस्ताव…

Read More