Author: milanbijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 12 नक्सलियों के मार गिराया है। अब तक सभी 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चूका है। वहीं मुठभेड़ में तीन तीन जवान शहीद और एक जवान घायल है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार देश में एयरपोर्ट निजीकरण की अगली प्रक्रिया फिर शुरू करने की तैयारी में है। इस चरण में 11 एयरपोर्ट्स को बंडल मॉडल पर निजी कंपनियों को देने का फैसला जल्द लिया जा सकता है। इस प्रक्रिया पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी (पीपीपी एसी) अंतिम फैसला लेगी। सीएनबीसी के अनुसार सरकार को ट्रांजैक्शन एडवाइजर की रिपोर्ट सौंप दी गई है जिससे पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि एयरपोर्ट निजीकरण की नई प्रक्रिया अगले वित्त 26 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इस बार सरकार पहली बार बड़े और…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा जी का निधन आज 03 दिसंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर में हो गया। उनके जाने से पूरे परिवार सहित समाज में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा माता प्रकाश कौर होरा जी की अंतिम यात्रा 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान सी-39, 40, 41, सेक्टर 4, होरा चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर से प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर पहुंचेगी। ​शोक संतप्त: (पुत्र) स. दिलेर सिंह…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ (Ladki Se Chhed Chhad) की घटना को अंजाम दिया था और वहां से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में अकेला देखकर डोली आरोपी की नीयत यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर एक आरोपी की नीयत डोल गई, जिसके बाद उसने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था, शिकायत के बाद जांच में…

Read More

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ 6 साल की बच्ची की लाश मिली है. बच्ची की लाश तालाब से तैरती हुई मिली है. बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है बच्ची खेलते समय तालाब में डूब गयी. मामला कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सोमवार को तालाब से बच्ची की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक़, स्थानीय ग्रामीण जब तालाब गए तो वहां उन्हें तालाब में बच्ची की लाश तैरती हुई मिली. बच्ची की लाश को देखते ही हड़कंप मच गया. सभी डर गए.…

Read More

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गोलीकांड के मामले में नगर निगम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (Aropi Ke Ghar Par Chala Bulldozer) चला दिया। कैंप 2 में अवैध कब्जा कर बना रखा था घर दुर्ग छावनी कैंप एरिया के शूटर करण साव के अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि करण साव ने कैंप 2 में अवैध कब्जा कर घर बना…

Read More

IND vs SA 2nd ODI Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुक्सान पर 358 रन बनाए। इस मैच को जीतने के लिए साऊथ अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए ऋतुराज और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक जड़ा है।

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ एक मकान में धर्मांतरण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर दबिश दी। मौके से 30-35 लोग सभा में मौजूद मिले, जिसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चिल्हाटी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित थी, जहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण किया…

Read More

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम…

Read More