Author: milanbijapur
जनदर्शन में कलेक्टर श्री उइके ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों ने आवास, राशन कार्ड, वनाधिकार पट्टा व योजनाओं से जुड़े आवेदन सौंपे कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने कहा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी. एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 48 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम लोहारी के किन्द्रा सिंह ठाकुर ने गिरदावरी रिपोर्ट में त्रुटि सुधार करने, ग्राम छिन्दौला…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलीपदर तहसील के भेजीपदर निवासी 47 वर्षीय जनलाल मांझी की 10 मार्च 2025 को तालाब में डुबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिवार के निकटतम व्यक्ति गोविन्द मांझी को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जवाबदेही बनाने के लिए कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, समयबद्ध कार्य योजना और जमीनी स्तर पर सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचना जिला…
जिला साक्षरता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के लक्ष्य पूर्ति हेतु विभागों को निर्देश
07 दिसम्बर को जिलेभर में महापरीक्षा अभियान आयोजित होगा कलेक्टर श्री उइके ने दिलाई अधिकारियों को उल्लास साक्षरता शपथ गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर की उपस्थिति मे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण गरियाबंद में सर्वविभाग प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने विस्तारपूर्वक बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वाले असाक्षरों को शत्-प्रतिशत साक्षर करने का…
जामगांव में नवनियुक्त प्राचार्य के आर निषाद का भव्य स्वागत, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की उपस्थिति में हुआ अभिनंदन समारोह
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव में नवनियुक्त प्राचार्य के. आर. निषाद का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समारोह विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत साहू, सहकारी समिति लचकेरा के अध्यक्ष कोमल ढीढ़ी, पूर्व सरपंच अरुण सिन्हा, समिति सदस्य मेवालाल तारक, मंडल महामंत्री प्रेमलाल टोडर, तथा प्रभारी प्राचार्य रहीं भारती साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शाला के सभी शिक्षकगण व कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और नव…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरूआत की गई, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। राजिम विधायक रोहित साहू ने एक चर्चा में कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य कृशकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान एक व्यापक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य किसानो को उनकी…
तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा राशि में देरी मीडिया रिपोर्ट के बाद विधायक ने अधिकारियों को किया तलब
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम बोरिद के वेदप्रकाश यादव की मृत्यु 14 सितंबर 2023 के मामलें में उसकी पत्नि श्रीमती भागबती यादव द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली बीमा राशि के लिए दावा किया गया था। परंतु 2 वर्श से भी समय होने के बाद भी अभी तक राशि न मिलने की जानकारी मिडिया द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने तत्काल वनमंडलाधिकारी गरियाबंद को तलब किया। विधायक की पहल के बाद प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वर्तमान…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत कृशि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने का सतत प्रयास जारी है। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पराली प्रबंधन और इसके वैज्ञानिक उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपसंचालक कृशि, सहायक संचालक कृशि, वरिश्ठ कृशि विकास अधिकारी उपस्थित रहे। उपसंचालक कृशि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पराली जलाना न केवल खेती के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पर्यावरण और मानव जीवन पर भी गंभीर दुश्प्रभाव छोड़ता है। पराली जलाने के नुकसान बताए गए, कार्यक्रम…
एसडीएम ने कम पानी में बेहतर उपज देने वाली दलहन तिलहन व गन्ना जैसे फसल लेने किया प्रोत्साहित
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम विशाल महाराणा ने अंचल के किसानों से अपील की है कि फिंगेश्वर-राजिम एक कृशि प्रधान क्षेत्र है। जिसकी 80 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या कृशि कार्य पर निर्भर है। यद्यपि क्षेत्र में वर्शा सामान्य होती है। इसके बावजूद अंचल का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। वर्तमान में हमारा क्षेत्र सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल है। धान की फसल में अन्य फसलों की तुलना में अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, 01 किग्रा. धान उत्पादन के लिए औसतन 3000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। श्री महाराणा ने कहा कि ग्रीश्मकालीन…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज फिंगेश्वर के द्वारा आईएएस अधिकारी संतोश वर्मा के दिए गए विवादित बयान के खिलाफ ब्राम्हण समाज में कड़ी आपत्ति दर्ज की है। ब्राम्हण समाज ने तुरंत विवादित बयान देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। सोशल मिडिया पर वायरल इस कथित टिप्पणी में ब्राम्हण समाज के बेटियों के संबंध में अशोभनीय व अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से पूरे ब्राम्हण समाज के क्षेत्र में तीखा आक्रोश पैदा कर दिया है। ब्राम्हण समाज फिंगेश्वर के शरद चतुर्वेदी, सतीश शर्मा, सनकादिक चौबे का कहना है कि यह केवल एक समुदाय का मुददा नहीं…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
