Author: milanbijapur

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नाम पर राज्य सरकार ने शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया था। लेकिन सरकार ने स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की जानकारी संकलित कर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा निगम को देने का अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के फिंगेश्वर विकासखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू, जिला कोशाध्यक्ष सोहनलाल सेन, ब्लाक सचिव शोभाराम साहू, आरडी साहू, सुनीता यादव, अंजनी यादव, आशा धु्रव ने सरकार से पूछा है कि क्या स्कूलों में बच्चों को विशय ज्ञान देना अत्यावश्यक सेवा नहीं है ? उन्होंने इस आदेश का…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में एसआईआर की डेडलाइन सात दिन बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची के विशेश गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाने को ऐलान करते हुए आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, इसके मुताबिक पुनरीक्षरण के बाद मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए फार्म भरे जाने यानी इन्युमरेशन की अवधि 11 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। आयोग ने मतदान केन्द्र…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज शासकीय भृगुनंदन चौधरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं आई.टी.एस. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सा अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बस स्टैण्ड, तिरंगा चौक गरियाबंद होते हुए आई.टी.आई. प्रशिक्षण संस्थान तक निकाली गयी। इसके पश्चात आई.टी.आई. प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एड्स रोग की समस्या एवं समाधान विषय पर संगोष्ठी, स्वास्थ्य परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं मानव श्रृखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबोधित…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लैंगिक आधारित हिंसा की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक जिले में 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र, गरियाबंद के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल, बेलटुकरी एवं मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल, जिड़ार एवं शासकीय हाई स्कूल, धवलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में अभिप्रेरणा अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए “कॉफी विद कलेक्टर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौरव गरियाबंद अभियान के अंतर्गत किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की तिमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के कुल 60 मेधावी विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके ने विद्यार्थियों को कहा कि बोर्ड परीक्षा सफलता की पहली सीढ़ी है, वहीं प्रतियोगी…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देशन तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में जिले में स्काउटिंग गतिविधियां निरंतर प्रगतिशील रूप से संचालित हो रही हैं। स्काउटिंग सही मायनों में सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पर्याय है, जो बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करता है। स्काउट-गाइड बच्चों को स्वावलंबन, प्रकृति प्रेम, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा तथा विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल द्वारा स्थापित नियम, प्रतिज्ञा एवं सेवा…

Read More

देवभोग (गंगा प्रकाश)। सरकारी आवासों की जाँच को लेकर देवभोग में प्रशासनिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से सामने आया है कि SDM द्वारा स्पष्ट रूप से तहसीलदार को जाँच अधिकारी नियुक्त किए जाने के बावजूद तहसीलदार ने स्वयं मौके पर पहुँचकर जाँच नहीं की, बल्कि अपने स्तर पर पटवारी और राजस्व निरीक्षक (R.I.) की एक नई टीम बनाकर जाँच के लिए भेज दिया। SDM के आदेश की अनदेखी का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी आवासों में अनियमितताओं की शिकायत पर SDM ने तहसीलदार को प्रत्यक्ष रूप से जाँच करने के निर्देश दिए थे,…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।गरियाबंद जिले में दीगर राज्यों से अवैध रूप से धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विगत 21 दिनों में कुल 770.4 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 23 लाख 88 हजार 240 रुपये बताई गई है। इस दौरान 21 चारपहिया वाहनों के साथ 03 लावारिस धान के प्रकरणों सहित कुल 24 मामलों में कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना देवभोग और थाना अमलीदर पुलिस की…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड सांइसेस, डिर्पाटमेंट ऑफ नर्सिग, एवं प्रेरणा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी गरियाबंद के छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांकः 01/12/2025 विश्व एडस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अतिरिक्त जिला एडस नियंत्रण, पुलिस प्रशासन जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में आज नगर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिषर से गरियाबंद नगर में विश्व एडस दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली निकली गई, जिसमें लगभग महाविद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक बी.पी.…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समर्पित संस्था के Just Rights for Children के सहयोग से संचालित Access to Justice(न्याय तक पहुंच) for Children Project के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में “100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत” के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायत डोंगरी गांव में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई और यह शपथ दिलाई गई कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों एवं 21 वर्ष से कम…

Read More