Author: milanbijapur

​धमतरी(गंगा प्रकाश)। धमतरी ज़िले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत डोंगरडुला मंडी स्थित धान उपार्जन केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया, जिसमें उन्हें केंद्र की कार्यप्रणाली संतोषजनक मिली। ​किसानों ने व्यक्त किया संतोष ​निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधी बातचीत की। किसानों ने उन्हें बताया कि धान की तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सही तरीके से की जा रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बारदाने की उपलब्धता समय पर और नियमित रूप…

Read More

कोंडागाँव (गंगा प्रकाश)। विश्रामपुरी आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित 40 नग गोवा जुमला 07 लीटर 200 एम.एल. अंग्रेजी शराब किमती 4,800 एवं नगदी रकम- 1,000 रूपये को जप्त की गयी। विश्रामपुरी पुलिस द्वारा लघु अधिनियम धाराओं के तहत् त्वरित की गयी कार्यवाही । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला कोण्डागांव थाना विश्रामपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोसमी में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण…

Read More

कोण्डागांव, (गंगा प्रकाश)। फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग बालिका गणेश्वरी मंडावी का आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बालिका का आधार कार्ड बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। लेकिन गणेश्वरी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने और मानसिक दिव्यांग होने के कारण आधार बनाने में समस्या आ रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर पहले दिव्यांग बालिका का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया फिर उनका आधार कार्ड हेतु पंजीयन कराया गया। इस प्रकार कई प्रयासों के बाद आधार…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी साथ…

Read More

रायपुर। प्रदेश में संचालित महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के ई-केवायसी की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में योजना पोर्टल में कुल 69 लाख 26 हजार 466 पात्र हितग्राहियों के आधार कार्ड/नंबर दर्ज हैं। इनमें से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ई-केवायसी किए गए ऐसे हितग्राही, जो महतारी वंदन योजना के कॉमन हितग्राही हैं, उन्हें शासन द्वारा ई-केवायसी पूर्ण मानते हुए शामिल किया गया है। विभाग के अनुसार अब लगभग 4 लाख 18 हजार 631 हितग्राहियों का ही ई-केवायसी शेष है। ये हितग्राही प्रदेश के सभी 33 जिलों…

Read More

नई दिल्ली। हर महीने आरबीआई द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे में नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरूआत होने वाली है। जिसे लेकर बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं इस बार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांंकि ये छुट्टियां हर राज्यों में अलग हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़ा काम करवाना चाहते हैं तो एक बार हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए। कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक 1 दिसंबर: राज्य…

Read More

गरियाबंद।गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग छात्र का शव पेड़ लटका मिला। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम सोहन यादव है जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष बताई गई। जो की पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल से लौटते समय उसने एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। बताया गया कि, छात्र स्कूल ड्रेस पहने हुआ था और उसके गले में स्कूल बैग भी था।…

Read More

रायपुर। राशन कार्ड धारकों से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अब हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य होगा। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत भारत सरकार करोड़ों पात्र नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता या मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है। यह सिर्फ खाद्य सुरक्षा का कार्ड नहीं पहचान प्रमाण के रूप में भी उपयोग किया जाता है। जिसे अब किसी भी कामकाज के लिए दस्तावेज के साथ देना होता है। बता दें कि, नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य होगा। ताकि…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइड लाइन दरों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में सत्यमेव जयते फाउंडेशन के बैनर पर 29 नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे बूढेश्वर मंदिर के पास महिला समृद्दि बाजार स्थित परिसर में हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। सत्यमेव जयते फाउंडेशन के संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने इसे पूरी तरह अव्यवहारिक बताते हुए वापस लेने की मांग की है। हवन पूजन पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।

Read More

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी, फर्जी दस्तावेजों और प्रवेश प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं के आरोपों की जांच के तहत एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिल्ली मुख्यालय से भेजी गई विशेष टीमों ने छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी की, जिससे मेडिकल क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 15 से अधिक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ये स्थान प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, आरोपियों के आवासों और कुछ कथित दलालों से जुड़े बताए जा रहे…

Read More