Author: milanbijapur
केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। Union Budget 2026-27: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब,…
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दर्द से कराहते हुए “दादा-दादा” कहते रोता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मुख्य आरोपी रामनाथ ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने सर्विस पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी।…
रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव घूमने जाने वालों से अब नगर निगम पार्किंग शुल्क वसूलेगा। निगम के इस फैसले के बाद शहर में विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि मरीन ड्राइव रायपुर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है, इसलिए यहां पार्किंग शुल्क लगाना सही नहीं है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि नगर निगम जनता से केवल राजस्व वसूली कर रहा है, क्योंकि नगर निगमों के पास पर्याप्त बजट नहीं है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी इस फैसले पर सवाल…
नई दिल्ली: Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया, जिससे आम आदमी और व्यापारियों की नज़रें इस बात पर टिकी थीं कि किस चीज़ की कीमतें बढ़ेंगी और किसकी घटेंगी। आइए जानते हैं बजट के बाद बाजार में क्या बदलाव आए हैं: सस्ता क्या हुआ? खेलकूद का सामान: अब खेल कूद के सामान सस्ते होंगे, जिससे उनकी मांग में बढ़ोतरी होगी। दवाएं: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी, और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी। बीड़ी: सिगरेट की तुलना में बीड़ी सस्ती हो गई है। लेदर प्रोडक्ट्स: चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में…
दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। रविवार को सुरक्षाबलों ने डोलगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया, जहां पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। अधिकारियों के मुताबिक आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और सुरक्षा घेरे से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह सेना की टुकड़ियों का आतंकियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद कुछ देर तक फायरिंग हुई। इस छोटी मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की खबर है। ड्रोन सर्विलांस के दौरान इलाके में खून के निशान भी…
बजट : केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश, सीतारमण ने कहा- सरकार विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी
नई दिल्ली, 01 फरवरी । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अंपनी मंजूरी दी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, सरकार ‘विकसित भारत’ की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगा। भारत वैश्विक बाजार के साथ गहनता से जुड़ा रहेगा। मैं पार्ट-ए की शुरुआत करते हुए इस देश के नागरिकों का आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया है। सीतारमण ने…
Budget 2026 LIVE Updates: यूनियन बजट 2026-27 से ठीक पहले देश के आर्थिक मोर्चे पर जोरदार हलचल देखने को मिली है. सोना–चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर तरफ उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं. भारी प्रॉफिट बुकिंग और वैश्विक बाजारों के दबाव के कारण कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब सभी की नजरें बजट घोषणाओं पर टिक गई हैं. वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल निशान में फिसले, क्योंकि बाजार प्रतिभागी बजट से पहले किसी बड़े कदम की उम्मीद में सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं. वित्त मंत्री पर टिकीं देश की…
BREAKING : महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, जानिए कौन – कौन सा मिला विभाग
महाराष्ट्र: राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की जगह ली है, जिनका दो दिन पहले एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। मुंबई के लोक भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सुनेत्रा को राज्य एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक…
बिजनेस डेस्कः रविवार, 1 फरवरी 2026 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधे असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इनमें एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन-कौन से बदलाव लागू होंगे। LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जरूरत पड़ने पर 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी या कमी की जा सकती है। वहीं बजट से पहले ही…
LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
LPG Price Hike: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी को संसद में आम बजट 2026 पेश करने वाली हैं, लेकिन बजट भाषण शुरू होने से पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है. अब लोगाें को LPG गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी. दरअसल देश की प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें रविवार यानी 1 फरवरी से ही लागू हो गई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
