Author: milanbijapur
सरोज पांडेय पर राज्यसभा-चुनाव में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप: हाईकोर्ट में लंबित याचिका, गवाही के बाद फिर होगी सुनवाई
बिलासपुर। साल 2018 में हुए छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के निर्वाचन पर कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पांडेय ने अपने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई थीं। हालांकि तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया था। इसके बाद मामला केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्यपाल तक गया, लेकिन मतदान हुआ और सरोज पांडेय विजयी घोषित हुईं। चुनाव परिणाम के बाद लेखराम साहू ने याचिका में यह भी कहा कि भाजपा के 11 विधायकों ने संसदीय सचिव…
मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी खुली: 19.44 लाख नकद निकले, एक भक्त ने छुट्टी के लिए लगाई अर्जी
दंतेवाडा। दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां खोलने पर इस बार बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर परिसर में रखी गई कुल 9 दान पेटियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोली गईं, जिनसे 19 लाख 44 हजार 483 रुपए नकद दान के रूप में निकले। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है, इसलिए इस बार दान की राशि ज्यादा रही। दान पेटी से सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में भक्तों के पत्र और मन्नतें भी मिली हैं। खास…
कोरबा। कोरबा जिले में लगातार हो रही लोहे की चोरी की घटनाओं ने पुलिस और रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ब्रिज से 30 टन लोहा चोरी होने के बाद अब चोरों ने रेलवे लाइन को ही निशाना बना लिया है। कुसमुंडा से कुचेना-जटगा के बीच करीब 60 से 65 किलोमीटर के दायरे में रेल पटरी और उससे जुड़े भारी पार्ट्स काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने रेलवे का करीब 2 करोड़ रुपए का सामान पार कर दिया है। मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर…
अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत: शादी के लिए लड़की देखने गए थे, लौटते वक्त NH-130 पर हादसा
बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक करीब 20-30 फीट दूर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी का सिर फट गया, तो किसी के सीने में गंभीर चोट आई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के सेल गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केंवट और फिरतू केंवट के रूप में हुई है। तीनों युवक तुरकीनडीह गांव…
BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तुत किए जाएंगे और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।
CG TRANSFER : राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का प्रमोशन, नई पदस्थापना भी मिली, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति विभागीय पदोन्नति-छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। देखें आदेश
“संघर्ष से सफलता तक” – छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासों को मिली मंजूरी : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
रायपुर। मोर आवास, मोर अधिकार, रोक कर रखे हैं फलनवा सरकार” सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन था, जो अब ठोस नतीजों में बदल चुका है—यह बात उप मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन के रूप में उठाया था और आज वही संघर्ष परिणाम का आंदोलन बन गया है। विजय शर्मा ने बताया कि वर्षों तक गरीबों को आवास से वंचित रखा गया—2011…
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से 29 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के 9 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक बिलाई से अब्दुल समद कुरैशी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से अय्यूब सोलंकी, कोंडागांव से वसीम कच्छी, नारायणपुर से कमलजीत सिंह आहूजा, बस्तर से मो. अजीज खान, सुकमा से इंजारइल खान, बीजापुर से फारुख खान, मुंगेली से रितेश बाधवा और कोरबा से उत्तम…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा-गुंडराजगुडे़म जंगल पहाड़ी इलाके में 29 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पामेड़ एरिया कमेटी के दो कुख्यात सशस्त्र माओवादी कैडरों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनाम ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनाम ₹2 लाख) के रूप में हुई है, जो कावरगट्टा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की हत्या सहित कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त थे। पुलिस के अनुसार 28 जनवरी की शाम विशिष्ट आसूचना के आधार पर DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बटन दबाकर 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना अपने सफल दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है और प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है। उल्लेखनीय है कि…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
