Author: milanbijapur

Soumya Suryakant and Ranu have been granted bail : करोड़ों रुपये के घोटालों में आरोपी रहे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी अभी तक अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जयमाला बगाची के न्यायालय से उक्त आरोपियों को राज्य से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनिया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी एवं मुक्त गुप्ता ने पैरवी की। वहीं राज्य शासन की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी एवं राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More

छत्तीसगढ़ में 6,000 पदों पर चल रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा है। इसे लेकर दायर याचिकाओं पर हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने नए नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। अब अगली सुनवाई तक पुलिस विभाग किसी भी उम्मीदवार को जॉइनिंग लेटर नहीं दे सकेगा। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी। पुलिस विभाग में प्रदेश के सभी जिलों में आरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा ली गई थी। चयन सूची जारी होने के बाद भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला, फिर लाश को पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी बॉयफ्रेंड शादी करने से इनकार कर रहा था। पीछा छुड़वाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दियामामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड नाम रूपा साहू (21) है। वह सुपेला की रहने वाली थी। उसका हड़वा गांव के रहने वाले आनंद वर्मा (21) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों को भी इसकी जानकारी थी। पहले भी रूपा शादी की बात करने आनंद…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली है और आरोपी बनारस का निवासी ऋषभ कुमार सिंह (34) है। युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और जनवरी 2024 में फेसबुक पर उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान युवक ने प्यार और शादी का झांसा दिया, जिससे युवती उसकी बातों में आ गई। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में युवक ने उसे बनारस बुलाया और हैदराबाद गेट के पास मकान में ले जाकर उसके साथ…

Read More

Raipur News: राजधानी के तेलीबांधा चौक के पास नगर निगम 8 मंजिला टेक्नीकल ट्रेड टॉवर सेंटर का निर्माण कराएगा। यह टॉवर को-वर्किंग स्पेस और कारोबार के लिहाज से तैयार किया जाएगा, जिससे रायपुर में आईटी और स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही नगर निगम को भी इससे अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। निगम की योजना शाखा ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी तय कर दी है। शासन से दरों की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। सर्व सुविधायुक्त होगा टेक्नीकल टॉवर तेलीबांधा में कृष्णकुंज के पास करीब…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को रायपुर में नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। बता दें कि, इस बैठक में नक्सल मोर्चे पर अब तक की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मालूम हो की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही…

Read More

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। वहीं उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है। Ajit Pawar Death In Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि,…

Read More

रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार का संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिजनों और समर्थकों, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना…

Read More

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य…

Read More