Author: milanbijapur
बीजापुर। जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुए कई आईईडी धमाकों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बीते दिन सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। बीजापुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीजापुर जिले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुई। जहां सिलसिलेवार विस्फोट हुए। जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना नक्सलियों की एक नापाक कोशिश थी। घटना के तुरंत बाद, घायल हुए सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि…
बिहार (मुंगेर)। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपूर पंचायत के वार्ड संख्या-10 से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला काजल पर अपनी ही 16 साल की नाबालिग भतीजी रचना की गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है; मृतका रचना 10वीं कक्षा की छात्रा थी और उसका शव काजल के घर से बरामद हुआ, गले पर गहरे निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हुई; परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि काजल लंबे समय से रचना पर जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव…
Republic Day 2026 : नवीन विधानसभा भवन में उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
रायपुर। नवीन विधानसभा भवन अटल नगर, नवा रायपुर में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-भारत के संविधान की उद्देशिका में ही यह उल्लेखित है कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के…
कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़…
CG – गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़ का ये इलाका, पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटों तक हुई फायरिंग, भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद
गरियाबंद। छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अंतिम चरण में है। नक्सलवाद के खात्मे के लिए फोर्स ने जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी है। सर्चिंग के दौरान बीती रात शोभा के जंगलों में पुलिस-नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से काफी फायरिंग के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने नक्सली कैंप में मिले सामानों को नष्ट कर दिया। एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल ने बताया कि एक साल पहले गरियाबंद तथा आसपास के क्षेत्र में मिलाकर 120 नक्सली थे, जो अब केवल 24 के करीब बचे हैं। 30…
बदल गए नियम, बदरीनाथ-केदारनाथ समेत 45 मंदिरों में इन लोगों की NO ENTERY! जानें पूरा मामला
नेशनल डेस्क: उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी ने ऐलान किया है कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और समिति के अंतर्गत आने वाले सभी 45 मंदिरों में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। परंपराओं की रक्षा के लिए औपचारिक प्रस्ताव हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि केदार खंड से लेकर मानस खंड तक की पवित्र मंदिर श्रृंखलाओं में यह परंपरा सदियों से रही है, लेकिन पिछली सरकारों के दौरान इसकी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा,…
Toll Tax Rules Changed: सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, इन हाईवे पर मिलेगा 70% तक टोल डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल
नेशनल डेस्क: नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे फीस रूल्स, 2008 में अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, अगर किसी दो-लेन वाले नेशनल हाईवे को चार लेन या उससे ज्यादा चौड़ा किया जा रहा है, तो निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों से पूरा टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को तय टोल का सिर्फ 30 प्रतिशत देना होगा, यानी उन्हें 70 प्रतिशत तक की सीधी छूट मिलेगी। निर्माण के दौरान टोल वसूली पर उठ रहे थे सवाल लंबे…
पत्नी ने सोते पति को कुल्हाड़ी से काट डाला: देर रात उठकर सिर-चेहरे, गले और सीने में कई वार किए
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात पथरिया थाना क्षेत्र के गंगद्वारी गांव की है। आरोप है कि महिला ने देर रात सोते समय पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है।…
मकान में सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां और 3 लड़के पकड़ाए: संदिग्ध हालत में मिले, मोहल्लेवालों ने की थी शिकायत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को की गई छापेमारी के दौरान एक कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए। पुलिस को देखते ही सभी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। मामले में मकान मालकिन को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर बड़ा और सियासी हलचल बढ़ाने वाला बयान दिया है। महंत ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह बयान छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां मंच पर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए। जब मीडिया ने महंत से बृजमोहन अग्रवाल के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
