Author: milanbijapur
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण जगदलपुर । शहर की आपाधापी, धूल और शोर-शराबे से दूर, बस्तरवासियों को प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने के लिए शुक्रवार को एक भव्य और अनमोल ठिकाना मिल गया। बस्तर की समृद्ध जनजातीय विरासत, परंपरा और नैसर्गिक सौंदर्य को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से कुम्हड़ाकोट में निर्मित जनजातीय गौरव वाटिका का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यह वाटिका अब…
‘परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रहने का दिया मंत्र
बेमेतरा । पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा, जिला बेमेतरा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव से मुक्त करना तथा उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस लाइव प्रसारण को विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी एकाग्रता के साथ देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल…
राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक
नवलगोल बंधी राम-राम समधी…” की शानदार प्रस्तुति से दिया सामाजिक संदेश गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन मुख्य मंच पर लोकमहक खल्लारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया। विभिन्न पारंपरिक परिधानों और नृत्य शैलियों के साथ कलाकारों ने ऐसा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि दर्शक अपनी सीटों पर बैठे-बैठे झूमने मजबूर हो गए। लोककला मंच की शुरुआत गणेश वंदना “गाईये गणपति गज वंदन… ” से हुई। विघ्नहर्ता की वंदना सुनकर दर्शक भी भावविभोर होकर गणपति का स्मरण करने लगे। मां शारदे की आराधना में प्रस्तुत गीत “तै नाचत आवे न…”…
गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में लगाए गए शासकीय स्टॉलों में मेलार्थियों की भीड़ लग रही है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टॉल महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है, जो विभागीय योजनाओं और जानकारियों में गहरी रुचि ले रही हैं। स्टॉल में उपस्थित छबी राम निर्मलकर द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी बुकलेट के…
गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुधन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा नवीन मेला मैदान में संयुक्त स्टॉल लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं और मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर विभागीय योजनाओं और तकनीकी जानकारियों के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पशुधन विभाग के स्टॉल में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.के. साहू द्वारा कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के संबंध में मेलार्थियों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गाय प्रत्येक 21 दिन में गर्म होती है…
Aaj ka Panchang 08 February 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 08 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 8 फरवरी 2026, रविवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन भानू सप्तमी और शबरी जयंती मनाई जा रही है. पंचांग के अनुसार आज रवि योग का भी निर्माण हो रहा है लेकिन भद्रा का भी साया रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग. आज का पंचांग- 08 February 2026 (Aaj Ka Panchang) तिथि सप्तमी – 05:01 ए एम, फरवरी 09 तक आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय का समय :…
8 February 2026 Rashifal: आज के दिन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन सकते हैं बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
8 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पर कर के कल सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भानु सप्तमी मनायी जाएगी। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। मेष राशि आज लोगों का विश्वास आपमें…
दर्दनाक हादसा : माजदा वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत, दो बच्चे घायल
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में माजदा वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि एक ही बाइक पर पांच लोग सवार थे, तभी तेज रफ्तार माजदा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच जारी है।
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। जिला बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों ने राज्य सरकार की पुनर्वास आधारित पहल “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों पर कुल ₹85 लाख से अधिक का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक और ठोस परिणाम है। बीते दो वर्षों में बस्तर के दूरस्थ एवं संवेदनशील…
बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ में गांव का नाम बदला—दमाखेड़ा अब आधिकारिक रूप से ‘कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा’ घोषित,छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य राजपत्र में अधिसूचना जारी कर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील स्थित गांव दमाखेड़ा का नाम बदलकर ‘कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा’ कर दिया है। यह निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक (04 जून 2025) में लिए गए फैसले और भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सहमति के बाद लागू किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी राजपत्र के अनुसार नाम परिवर्तन हिंदी और अंग्रेज़ी—दोनों में प्रभावी होगा, जिसमें देवनागरी में कबीर धर्म नगर, दमाखेड़ा और रोमन में KABIR DHARM NAGAR DAMAKHERA दर्ज किया…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
