Author: milanbijapur
07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
रायपुर: प्रतिवर्ष की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर नवनिर्मित मंदिर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन कर धर्म नगरी राजिम पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायक के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी…
लाल या नारंगी गाजर? सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से पहले जरूर जान लें
Red Carrot vs Orange Carrot Benefits: ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजार में लाल और नारंगी गाजरों की भरमार हो जाती है. गाजर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. अक्सर लोग बाजार में यह सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी गाजर खरीदें और किस काम के लिए कौन सी गाजर बेहतर है. बहुत से लोग नहीं जानते कि जूस, सलाद या सब्जी के लिए अलग-अलग तरह की गाजर का चुनाव करना चाहिए. आज हम आपको लाल और नारंगी गाजर के बीच का अंतर आसान भाषा में बता रहे हैं. लाल गाजर 1- सर्दियों…
इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर लगातार धाक जमा रही रणवीर सिंह की फिल्म
मुंबई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर लगातार दर्शकों की नंबर वन पसंद बनी हुई है। रिलीज के 28वें दिन भी धुरंधर सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है। अब तक ये फिल्म 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश में इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। लद्दाख में हुई टैक्स फ्री धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री किया है। इस बात की घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। ऐसे में लद्दाख सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे…
दक्षिण अफ्रीका ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
(दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें एडेन मार्करम टूर्नामेंट में प्रोटियाज टीम की कप्तानी करेंगे। ICC वेबसाइट के अनुसार टीम में क्विंटन डी कॉक शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस आए हैं और एनरिक नॉर्टजे भी हैं, जो हाल ही में चोट से वापस लौटे हैं। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ को शामिल किया है, जबकि बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जगह नहीं मिली…
दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब आधार कार्ड से लिंक होगी आपकी प्रॉपर्टी ID, हाउस टैक्स भरना होगा और भी आसान
दिल्लीवासियों के लिए एक नई तकनीकी पहल की तैयारी चल रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैसला किया है कि शहर की सभी संपत्तियों के यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को अब आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हाउस टैक्स का भुगतान अब सीधे आधार कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे टैक्स पेमेंट और संपत्ति संबंधित जानकारी दोनों ही सरल और डिजिटल तरीके से उपलब्ध होगी। इस साल शुरू होगा नया सिस्टम नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस साल के भीतर यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान…
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने घोषणा की है कि अब कार, जीप और वैन जैसी चार-पहिया गाड़ियों के लिए नए फास्टैग जारी करने में “नो योर व्हीकल” (KYV) प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। यह बदलाव 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। इसका मतलब है कि हाईवे पर फास्टैग का इस्तेमाल अब और आसान हो जाएगा और एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। KYV क्या है? KYV एक जांच प्रक्रिया है जो यह सुनिश्चित करती है कि फास्टैग सही वाहन और उसके असली मालिक से जुड़ा हो। यह डुप्लीकेट टैग, गलत लिंकिंग या अन्य…
500 Rupee Notes: मार्च में बंद हो जाएंगे 500 के नोट, जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैले दावे की सच्चाई?
बिजनेस डेस्कः हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक ₹500 के नोट हटा देगा। इस दावे को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पूरी तरह गलत बताया है। आरबीआई ने कहा है कि ₹500 के नोट पूरी तरह वैध हैं और उनका इस्तेमाल बैंकिंग लेन-देन, एटीएम और अन्य भुगतान माध्यमों में जारी रहेगा। सरकार या RBI ने इस नोट के हटाने या रिटायर करने से जुड़ी कोई योजना नहीं बनाई है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस खबर को स्पष्ट रूप से झूठा बताया है और…
नर्मदा नदी का किनारा तोतों के लिए बना कब्रगाह, 80 से ज्यादा तोतों की मौत से हड़कंप, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
खरगोन : खरगोन से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बड़ी संख्या में तोतों की मौत हो गई है। दरअसल बडवाह में नर्मदा किनारे 80 से अधिक तोतों की मौत से हड़कंप है। एक्वाडक्ट पुल के पास मृत अवस्था में तोते देखे जाने से सनसनी मच गई। इतनी ज्यादा संख्या में तोतों की मौत से स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम और वाइल्डलाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि का ज्याजा लिया है। बर्ड फ्लू नहीं, फूड पॉइजनिंग और गलत खान-पान की हुई पुष्टि टीम ने मौके…
सनकी पति का खौफनाक कांड, चरित्र शंका पर कर दी पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंच कर किया सरेंडर
रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की। दरअसल, आरोपी सेतु चौहान पुसौर के नवापारा का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी निशा चौहान और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि, सेतु पत्नी को…
‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं…’ चैतन्य बघेल की जमानत पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट जमानत मिल गई है। वहीं इस पर पिता भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, खुशी की बात है दोनों मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। भूपेश बघेल ने कहा कि, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर EOW, ED, IT सारे एजेंसियो को विपक्ष के पीछे लगा दिए थे। यह सारे नेताओं का संबल कार्यकर्ताओं का सहयोग, वकीलों की तार्किकता का परिणाम है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
