Author: milanbijapur

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बहु चर्चित शराब घोटाले मामले में ED ने कोर्ट में अंतिम चालान पेश किया है। जिसमें लगभग 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का चार्जशीट पेश हुआ। बताया गया कि, इस मामले में अब तक 80 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चालान पेश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चालान पेश हुआ है। वहीं अब कहा जा रहा है कि, अंतिम चालान पेश होने के बाद केस का ट्रायल शुरू होगा।

Read More

रायपुर। नए साल के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस तैयारियां कर रही है। शहरभर में होने वाले कार्यक्रमों पर पैनी नज़र रखी जाएगी। वहीं रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी। रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे सभी आयोजन जहां शराब परोसे जाएंगे उनके आयोजकों को संबंधित थाना में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर अनुमति प्राप्त करना होगा। ऐसे लोग जो शराब पीए हुए…

Read More

PAN-Aadhaar Card Link: आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज माना जाता है। किसी भी काम के लिए इन दोनों दस्तावेज का होना जरूरी हो गया है। जिसे लेकर समय-समय पर सरकार भी कई तरह के अपडेट्स करती रहती है। वहीं एक बार फिर पैन और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अगर इसके बाद कोई पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है तो उसे 1 जनवरी, 2026 से, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उन सभी पैन कार्ड को इनऑपरेटिव घोषित कर देगा।…

Read More

रायपुर। RTO मुख्यालय से जागरूकता सहित एक अपील जारी किया गया। बता दें e-Challan से जुड़ी एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी आए दिन सामने आ रही है। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर आम लोगों को फर्जी e-Challan के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन मैसेजों में ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप लगाकर एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो जाती है और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी…

Read More

मेष राशि :– कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8 वृष राशि :- कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है।…

Read More

Aaj Ka Panchang 27 December 2025: 27 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र और व्यतीपात योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रहेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण समय। आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 December 2025) विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) मास: पौष (पूर्णिमान्त एवं अमान्त) तिथि सप्तमी तिथि – दोपहर 01:09 बजे तक नक्षत्र पूर्व भाद्रपद नक्षत्र – सुबह 09:09 बजे…

Read More

00 दो वर्षों में विद्युत ढांचे को मिली ऐतिहासिक मजबूती रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की जा रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिला बिजली ढांचे के सशक्तिकरण की दृष्टि से एक पावर हब के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए रणनीतिक और दीर्घकालिक निर्णयों के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को नई मजबूती मिली है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साय सरकार ने जशपुर जिले…

Read More

00 भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ तो कांग्रेस धर्म के खिलाफ खड़ी है रायपुर। सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More

भिलाई। ट्रेनों में सफर करना अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। गुरुवार 26 दिसंबर को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यात्री किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें 26 दिसंबर 2025 से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होंगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ाया गया है। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने लोकल, उपनगरीय ट्रेनें और सीजन टिकट इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है। यानी रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों पर बढ़ी हुई दरें लागू नहीं होंगी। रेलवे…

Read More

रायपुर। 26 दिसंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में…

Read More