Author: प्रकाश कुमार यादव

विश्वासघात की रात : नौकर ने की बुज़ुर्ग मालिक की बर्बर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में खोला हत्याकांड का राज… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की शांत फिजाओं में उस रात चीखें गूंज रही थीं। एक बुज़ुर्ग दुकानदार अपने ही भरोसेमंद नौकर के हाथों बेरहमी से मारा गया। लेकिन इससे पहले कि हत्यारा चैन की नींद सो पाता, लैलूंगा पुलिस ने चौंका देने वाली तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा दी। मरने वाला कोई आम इंसान नहीं था राम सुखेन शर्मा (70), एक सीधा-सादा दुकानदार, जिसने पूरी…

Read More

रेलवे प्रोजेक्ट के नाम पर ज़मीनों की लूट पर ब्रेक ;15 गाँवों की ज़मीन खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, SDM का बड़ा फैसला… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रेलवे परियोजनाओं की आड़ में दलालों और भू-माफियाओं की नज़र अब खरसिया से नया रायपुर होते हुए परमलकसा तक फैली ज़मीनों पर थी, लेकिन प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इस खेल पर रोक लगा दी है। खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेलवे लाइन के प्रस्तावित रूट में आने वाले 15 गाँवों की ज़मीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 अप्रैल 2025 के पत्र को…

Read More

गौरी शंकर कश्यप के ओजस्वी उद्बोधन से बाबा साहेब की जयंती पर बना भावनात्मक माहौल, हर अल्फ़ाज़ पर गूंजती रही तालियाँ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।बौद्ध समाज द्वारा आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप मंच पर संबोधन देने खड़े हुए, समूचा कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जब उन्होंने माइक संभाला, तो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हर शब्द लोगों के दिलों को छू रहा हो। श्री कश्यप ने जब बाबा साहेब की जीवन…

Read More

राजस्व पखवाड़ा के पांचवें दिन शिविर स्थल पर 527 आवेदनों का किया गया निराकरण राजस्व पखवाड़ा में अपनी लंबित समस्याओं का कराये निराकरण – कलेक्टर श्री अग्रवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका जारी करने, भू- अधिकार पत्र, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र, रकबा संशोधन, नक्शा बटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों का समाधान किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा के दौरान…

Read More

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,जनदर्शन में मिले 44 आवेदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जनदर्शन में अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत ने जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 44 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बोड़की की झूनाबाई साहू ने प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, ग्राम परसदाजोषी के जनकराम टंडन ने सूर्य घर योजना के तहत शोलर पैनल लगवाने, कृषि भूमि में…

Read More

मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आवास से वंचित लोगों का सर्वेक्षण में जुड़ेगा नाम गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभांवित करने और उनकी पहचान के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में नये आवास सर्वेक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत् 15 से 30 अप्रैल, 2025 की अवधि में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन…

Read More

सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत ऑनलाईन एन्ट्री करें सुनिश्चित राजस्व शिविरों के माध्यम से लोगों को करें लाभान्वित कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही विभागीय कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की शत प्रतिशत ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित की जाये।…

Read More

भाजपा के राज में महिलाये असुरक्षित राज्य में अपराधी तत्व बेलगाम महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलायें असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधी बेलगाम हो चुके है। महिलाओं के प्रति अपराधों में चिन्तनीय बढ़ोतरी हो गयी है। प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही है। दुर्ग में 6 वर्ष की मासूम बच्ची की…

Read More

जुर्माने की धमकी और अवैध वसूली बंद कर नए हाईटेक नंबर प्लेट लगवाने वार्ड स्तर पर शिविर लगाए सरकार त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया से आमजन त्रस्त, पुरानी गाड़ियों के पंजीयन रिकॉर्ड में मोबाईल नंबर संशोधन के लिए दर दर भटकने मजबूर रायपुर (गंगा प्रकाश)। हाईटेक सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती किए जाने की धमकी पर कड़ा एतराज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार पहले अपनी व्यवस्था दुरुस्त करें, पोर्टल में आ रही दिक्कतें दूर करे, पुरानी गाड़ियों के परिवहन रिकॉर्ड में मोबाईल नंबर अपडेट करने की जटिल प्रक्रिया को ठीक करे,…

Read More

भाजपा सरकार के सवा साल में बस्तर बदहाल हो गया – दीपक बैज रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि राज्य में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है बस्तर और बस्तर वासियों का शोषण शुरू हो गया है, बस्तर के आम आदमी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर वर्तमान सरकार कोई काम नहीं कर रही है। बस्तर के लोगों के जीवन में परिवर्तन के लिये कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में जो काम शुरू किया था वर्तमान सरकार ने उन सारी योजनाओं को बंद कर दिया।…

Read More