Author: प्रकाश कुमार यादव
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहा पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ।इस हादसे में कई मवेशियों की मौत हो गई और कई मवेशी घायल हो गए। बताया जा रहा की सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क में बैठे मवेशियों को तेज गति से कोयला से भरी ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया।और काफी दूर तक वह ट्रेलर चालक अपने वाहन से इन्हे घसीटते हुए ले गया। जिससे कई मवेशियों की ट्रेलर के नीचे आने से मौत हो गई है। वही कई मवेशी गंभरी रूप से घायल हो गए।इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर…
26 बालिकाओं को वितरित की गई साइकिलें रायपुर/कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)। नवीन शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के प्रथम दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं राज्य हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप कोण्डागांव में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर शिक्षा मंत्री द्वारा शाला में प्रवेश करने वाले बच्चों का तिलक लगाकर फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए उन्हें स्कूली गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गयी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने जिले में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अच्छे परीक्षा परिणामों के…
अब तक 45 हजार 593 निवेशकों को 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की वापसीपुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा रायपुर (गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की…
आगामी खरीफ वर्ष में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ करने के निर्देशखाद्य मंत्री ने की विभागीय काम-काज समीक्षा रायपुर(गंगा प्रकाश)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में ,खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में राशन कार्डधारियों को सुगमतापूर्वक राशन वितरण, पिछले वर्ष उर्पाजित धान की कस्टम मिलिंग और आगामी खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंत्री श्री भगत बैठक में प्रदेश में संचालित 13,665 शासकीय…
सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा सीएचसी का किया निरीक्षण रायपुर/जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। उन्होंने 35 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख रुपए की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया। बस्तर के सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा भी…
रायपुर(गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया पहले चरण में प्रदेश में खुले थे 5173 बालवाड़ी
प्रदेश में शिक्षा का स्तर हुआ एक समान : मुख्यमंत्री श्री बघेल शाला प्रवेश उत्सव में मुख्यमंत्री ने नव प्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई, तिलक लगाकर किया स्वागत रायपुर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए शिक्षा और शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराया और पुष्प माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य-पुस्तक, कॉपी, स्कूल बैग और गणवेश का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रोफेसर जे.एन. पाण्डे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम…
छत्तीसगढ़ का किसान देश में सबसे ज्यादा खुशहाल रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की 78 प्रतिशत आबादी की जीविका का प्रमुख आधार खेती और किसान दोनों बदहाल हो चुके है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में खेती घाटे का व्यवसाय बन गयी। डीजल के बढ़े दाम, उर्वरकों की कीमत और कृषि यंत्रों के दाम दुगुने होने के कारण खेती का लागत मूल्य दुगुना हो गया और किसानों का समर्थन मूल्य मोदी राज में मात्र 17 प्रतिशत के औसत से ही बढ़ा है। मोदी राज देश के किसानों के लिये आपदा का काल साबित…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक घोटाले के दस्तावेज पुलिस के सुपुर्द हो गया अब बैंक घोटाले को दबाने के लिए करोड़ों रुपए की रिश्वतखोरी करने वाले रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल एवं उनके सहयोगी अब बच नहीं पाएंगे। पुलिस को जो दस्तावेज सौंपे गए हैं, उनमें फोरेंसिक रिपोर्ट, बैंक मैनेजर के नार्को टेस्ट की सीडी, ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, जिनके आधार पर विवेचना कर सत्य को सामने लाकर उसे प्रमाणित किया जा सकता है। भाजपा की सरकार ने 54 करोड़ के बैंक घोटाले को दबाया…
मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी मोदी-शाह के डर से भाजपा सांसद राज्य के जनता की बात भी नहीं उठा पाते रायपुर(गंगा प्रकाश)।। भाजपा नेताओं द्वारा अपातकाल के संदर्भ में दिये गये बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपातकाल देश की तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार उठाया गया संवैधानिक कदम था। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन केन्द्र सरकार ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल को देश की संसद की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा लगाया गया था।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
