Author: प्रकाश कुमार यादव
प्रभारी कुमारी सैलजा कांकेर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर, सचिव उल्का बस्तर में हुये शामिल रायपुर/बस्तर(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ बस्तर संभाग से शुरू हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा कांकेर विधानसभा के नवागांव, गोविंदगढ़ के बूथों पर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा बूथ पर बूथ पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता से कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस सरकार के कामों को जन-जन…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-जिले में नगर पालिका बेमेतरा के वार्ड क्र. -06 के 02 मतदान केन्द्र में पार्षद पद के लिए दिनांक 27 जून 2023 को प्रातः 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदान कराया जायेगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।नगरपालिका बेमेतरा के वार्ड -06 में कुल 1385 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में 03 अभ्यर्थी तथा नोटा का विकल्प भी शामिल है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दलों की रवानगी कर दी गई है तथा दिनांक 27 जून 2023 को प्रातः 8.00 बजे से…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।- नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए छ.ग.राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा मतदान केन्द्र में मत डालने हेतु आपके पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज निर्धारित किये गये है, जिसके आधार पर मतदाता मतदान कर सकता है।आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किये गये मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी कर्मचारी को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।- छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले में विकासखण्ड बेरला के 01 जनपद पंचायत सदस्य एवं साजा के ग्राम पंचायत बरगा में 01 पंच पद के लिए दिनांक 27 जून 2023 को मतदान कराया जाएगा, इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 01 जनपद सदस्य, 05 सरपंच एवं 12 पंच के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया की गई, जिसमें जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसा में सरपंच निविर्रोध निर्वाचित हुये है, इसी प्रकार जनपद पंचायत बेरला में ग्राम पंचायत आंनदगांव एवं हरदी के रिक्त…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-बेमेतरा जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट के प्रस्तावित लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेड वार मशीन ऑपरेटर, सीएनसी लेथ योग्यता दसवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह, मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग योग्यता आठवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह सिपेट, रायपुर द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी टर्निंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन मिलिंग, योग्यता दसवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह तक प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त संस्थानों के रायपुर प्रशिक्षण केन्द्रों…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। – जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, बेरोजगारी भत्ता प्राप्त यूवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिट रिसर्च, (आईडीटीआर) के माध्यम टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण, आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर के प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आवास व भोजना की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बेमेतरा संयुक्त जिला कार्यालय के द्वितीय तल कक्ष क्रमांक 82 में अपना…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-समाज कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर के माध्यम से किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ में 28 जून को, साजा में 30 जून को एवं जनपद पंचायत बेरला में 03 जुलाई 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किया जाएगा।
तिलक लगाकर विद्यार्थियों को किया गया पाठ्यपुस्तक एवं सायकल का निःशुल्क वितरण बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। – छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के परिपालन में सोमवार 26 जून 2023 को नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रथम दिवस जिले के सभी शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ किया गया। शाला प्रवेशोत्सव में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का गुलाल से टीका लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत के साथ-साथ विद्यालय में प्रवेश दिया गया…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेमेतरा की स्थापना हेतु शीघ्रलेखक (अंग्रेजी), शीघ्रलेखक (हिन्दी), सहायक ग्रेड-3 (निष्पादन लिपिक, सेल अमीन आदेशिका लेखक, जूनियर नायब नाजिर, साक्ष्य लेखक, सहायक सांख्यिकी लिपिक, प्रतिलिपिकार) भृत्य/फर्राश/दफ्तरी कम फर्राश के पद हेतु पूर्व में जारी तथा सूचना पत्र के माध्यम से आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों (चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर) के पद की सीधी भर्ती हेतु जारी रिक्त पदों में संशोधन कर वर्गवार संशोधित तालिका जारी किया जा रहा हैं। पूर्व में जारी शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) शीघ्रलेखक (हिन्दी). सहायक ग्रेड-3, भृत्य/फर्राश/दपतरी कम फर्राश आकस्मिकता निधि ( चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर) के रिक्त पदों हेतु भर्ती…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उप निर्वाचन 2023 हेतु 27.06.2023 (मंगलवार) को मतदान की तिथि निर्धारित है।छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उप निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिले के संबंधित उन निर्वाचन क्षेत्रों में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं संस्थान अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थानों में कार्यरत उन श्रमिक/कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है, वहां प्रथम…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
