Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 27 जून को विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पारागांव में आयोजित किया जायेगा। शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी शिविर में मौजूद होकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। शिविर में दवाई वितरण के लिए फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे। शिविर में औषधालय सेवक एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव ने अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराने एवं जरूरी स्वास्थ्य सलाह प्राप्त करने की अपील की है।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छुरा वन परिक्षेत्र गरियाबंद वनमण्डल में सम्मिलित एक नगरीय एवं आदिवासी बाहुल्यता वाला परिक्षेत्र है, जहां पूरा क्षेत्र प्राकृतिक वनों से आच्छादित है। इन वनों में प्रचुर मात्रा में औषधि, कन्द-मूल, वनस्पति एवं लघु वनोपज की उपलब्धता है। संग्राहकों द्वारा संग्रहित इन लघु वनोपज का विनिमय एवं विक्रय को सुगम बनाने हेतु एक सार्वजनिक केन्द्र की आवश्यकता क्षेत्रा में सतत् महसूस हो रही थी। वन विभाग द्वारा इस आवश्यकता को पहचान कर एक वनधन हाट बाजार केन्द्र का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे शासन द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी प्रदाय करते हुए एक वनधन केन्द्र स्वीकृत किया गया। 10 लाख रूपये की…
गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर आधार केंद्र में आधार अपडेट संबंधी जरूरतों को देखते हुए आधार संचालकों से शिविर की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त कर मैनपुर क्षेत्र के शोभा,गोना, गौरगांव एवं अमाड़ में आधार अपडेशन के लिए 18 से 24 जून तक शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में लगभग 400 से अधिक लोगों का आधार अपडेट किया गया। जिसमें आसपास के ग्राम के ग्रामीणों ने भी अपना आधार अपडेट कराया। इस शिविर के पूर्व भी आधार अपडेट शिविर का आयोजन अप्रैल माह में विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराया गया था। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शोभा व गौरगांव में 01 जुलाई…
गोहरापदर (गंगा प्रकाश)। नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही प्रदेश भर में शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम हो रहे है,संकुल केंद्र गोहरापदर सहित संकुल के विभिन्न विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम मे नये विद्यार्थी विद्यालय परिवार में शामिल हुए।ग्राम पंचायत गोहरापदर के माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में नए शिक्षण सत्र के पहले दिन ही शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। नए विद्यार्थियों सहित सभी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर तथा टीका लगाकर अतिथियों ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की शिक्षा किसी मानव की जीवन का आधार होती है,शिक्षा के बग़ैर जीवन अंधकार…
देवभोग (गंगा प्रकाश):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बार फिर प्रताड़ित करने का कुचक्र चला रही है। श्री शर्मा ने कहा कि मानसून प्रदेश में सक्रिय हो चुका है और कृषि कार्य अब जोर पकड़ने वाला है तब सहकारी समितियों से किसानों को बीज के लिए भटकना पड़ रहा है और आगे चलकर खाद की किल्लत से भी किसान परेशान होंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सहकारी समितियों से पिछले दो माह से महामाया (राजेश्वरी) धान का बीज नहीं मिल रहा है।…
मैनपुर/अमलीपदर (गंगा प्रकाश)। गांव अमलीपदर नगर में श्री जगन्नाथ जी के पवित्र रथयात्रा महोत्सव में आज पंडित युवराज पांडेय जी द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी के गुंडीचा मंदिर में आयोजित श्री अष्टपहरी नामयज्ञ रखा गया है जिसमें आज बस स्टैंड से नगर के मुख्य मार्ग से श्री कलश समस्त माता बहन, श्रद्धालु , भक्तगण, गांव पुजारी, सरपंच , झाकर, बैगा , सहित बाजे गाजे, संकीर्तन मंडली द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन नाम का स्मरण करते हुए गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए गांव देवी मां शीतला के दरबार में पुजन अर्चना कर ग्राम के गंगा सम पवित्र सुखा…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल विभाग आदेशानुसार 28 जून को शासकीय प्राथमिक शाला भेंड्री संकुल केंद्र लोहारसी में बरसात की पहली रिमझिम पुहारो के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कक्षा पहली के लिए चिन्हअंकित 26 में नव प्रवेशी के लिए 8 बच्चों का चंदन वंदन गुलाल लगाकर स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया साथ ही उपस्थित 70 बच्चों का भी स्वागत कर मुंह मीठा करा कर अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण कराया गया।…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के 30 प्राथमिक मिडिल हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव एवं 8 हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोपरा, बिजली, किरवई, दैवीय संपद राजिम, सोनासिल्ली,व सेंदर में साईकिल वितरण किया गया। इसी तारतम्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती का छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल…
राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सिर्री खुर्द में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राथमिक शाला में जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक भेंट किया। उससे पहले तिलक लगाया गया तथा देश के भविष्य छात्र-छात्राओं की आरती उतारी गई और खीर व मिठाई भी खिलाया। छात्र छात्राओं के चेहरे पर पुस्तक पाते ही मुस्कान बिखर गई। उन्होंने पन्ने पलट कर देखते रहे नव प्रवेश छोटे बच्चे पुस्तक में छपी फोटो से प्रभावित हुए तो बड़े बच्चे का ध्यान सिलेबस की ओर गया। इस मौके पर बच्चों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला…
शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा कोपरा में शाला प्रवेश उत्सव जनपद उपाध्यक्ष द्वारा मुंह मीठा कराकर किया
राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आप सबको विदित हो कि शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत बच्चों के शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिक्षा सत्र 2023- 24 के प्रथम दिवस में शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा कोबरा में धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश साहू (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर व अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा समिति) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर गुलाल पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। श्री साहू शाला विकास समिति के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत गुलाल लगाकर वह मुंह मीठा कराकर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
