Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार लोगों की आवश्यकता एवं समस्या को सुलझाने में लगे हैं। अभी श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोगों की ड्राइविंग दस्तावेजों के बारे में सुगमता बढ़ाई है। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन कराने ड्राइविंग लाइसेंस खराब हो जाने ड्राइविंग लाइसेंस को सरेंडर करने के लिए परिवहन कार्यालय आने की अनिवार्यता छत्तीसगढ़ सरकार ने खत्म कर दी है।उन्होंने बताया कि तकनीकी रूप से समाधान निकालते हुए ऐसे सभी आवेदन के आधार पर प्रमाणीकरण के साथ आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों…
छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात के मद्देनजर कहा कि राज्य में हिंसा और अन्याय चरम सीमा पर है। महिलाएं लगातार इसका शिकार हो रही है। चाहे वह आमजन हो या सरकारी अफसर ऐसी एक घटना रायपुर की है जहां उद्योग विभाग की महिला अफसर ने उद्योग विभाग से ही एडिशनल डायरेक्टर के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाए इस मामले को एक महीने तक लटकाए रखा। जैसे तैसे इस मामले पर कार्यवाही होते हुए एडिशनल डायरेक्टर के ट्रांसफर की फाइल मंत्री कवासी लखमा के पास…
फिंगेश्वर/राजिम (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने इन दिनों कांग्रेश संगठन एवं सत्ता में चल रही खींचतान पर तीखा व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता और संगठन में चल रहे संग्राम की लड़ाई सिंडिकेट की लड़ाई है या तरह तरह के भ्रष्टाचार करके बटोरी गई काली कमाई के बंटवारे की लड़ाई है? कांग्रेस में जो आपकी द्वंद चल रहा है। उससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। आपस में लड़कर यह अपनी गति को प्राप्त हो ही जाएंगे। हमें चिंता छत्तीसगढ़ की जनता की है। जिसने इन लुटेरों की फौज पर भरोसा करके विश्वासघात का…
छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में मानसून सक्रिय हो गया जिससे अंचल में पिछले 2 दिनों से बदले मौसम के साथ कुछ समय के लिए ठंडी हवा चलती रही। वहीं मानसून अपना तेवर दिखाते हुए बीते रविवार सुबह 4:00 बजे से अंचल में जोरदार मूसलाधार बारिश कर दी सुबह 11:00 बजे तक अनवरत बारिश होती रही लोग जहां थे वहीं ठहरे रह गए किसी को आने-जाने अवसर नहीं मिला कुछ अनुभवी किसानों का मानना है कि इस वर्ष दो सावन माह होने से अभी की वर्षा देरी की भरपाई हो सकती है। इसके बाद रविवार की रात्रि से सोमवार शाम तक लगातार…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम कसही बहारा में 2 दिवसीय हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काफी उत्साह एवं उमंग के साथ पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। 2 दिन का कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें गांव सहित आसपास के सैकड़ों महिलाओं ने सिर में कलश धारण कर ग्राम भ्रमण कर तालाब का जल लेकर हनुमान जी की नवनिर्मित मूर्ति के लिए शुद्ध जल लाया। रात्रि में नवापारा राजिम की मंडली द्वारा संगीत में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का शानदार प्रोग्राम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। आसपास के ग्रामीण अंचल सहित रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, डौंडीलोहारा,…
राजेंद्र रत्नाकर जांजगीर – चांपा (गंगा प्रकाश):- छत्तीसगढ़ का कनौजिया रजक समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम झलमला में आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विश्राम निर्मलकर जी प्रदेश अध्यक्ष रजक महासंघ छत्तीसगढ़ अध्यक्षता रामेश्वर निर्मलकर जी संभागीय अध्यक्ष कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर विशिष्ट अतिथि गंगेयलाल निर्मलकर जी संभागीय महासचिव कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर लोक नारायण निर्मलकर जी संभागीय कोषाध्यक्ष कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर ज्ञानसिंह निर्मलकर जी संभागीय संरक्षक कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर महेश कर्ष जी संभागीय संरक्षक कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर अमरनाथ निर्मलकर जी उपाध्यक्ष कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर पुनी राम निर्मलकर जी संभागीय सचिव कन्नौजे रजक समाज…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एचडीएफसी बैंक एलटीडी. “परिवर्तन” के अंतर्गत समग्र ग्रामीण कार्यक्रम के तहत NIWCYD गरियाबंद द्वारा कृषको के कृषि कार्यो को सुचारू रूप से सञ्चालन करने के लिए कृषि के लिए आवशयक यन्त्र गावो में समूह के द्वारा सञ्चालन के लिए कृषि यंत्र सुलभ केंद्र की स्थापना किया गया है I जिसमे मिनी पॉवर टिलर, पोर्टेबल क्रॉप हार्वेस्टर, बैट्री चालित स्प्रेयर पंप, मेनुअल स्प्रेयर पंप, इलेक्ट्रिक विनोविंग फेन, कल्टीवेटर, आयरन वील, उपर्युक्त सभी कृषि यंत्र लघु एवं सीमांत किसान जो कृषि के क्षेत्र में ज्यादा लागत लगाने में सक्षम नहीं उनके लिए बहुत मददगार होंगे व कृषि क्रियाओ के लिए…
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार 26जून सोमवार से प्रदेश के सभी विद्यालयों में प्रवेश प्रारंभ के साथ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई।इस दिन बड़े पैमाने पर बच्चों में विद्यालय पहुँचने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ,स्कूल चले हम गूंज के साथ बच्चे अपने पालकों, एवं साथियों के साथ टोली में विद्यालय पहुंचे ।विद्यालय पहुंचे सभी बच्चों को शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सम्मान पूर्वक गुलाल तिलक लगाकर नवप्रवेशी कराकर सभी का मुंह मीठा कराकर नए गणवेश नई किताबें दिये गए इससे बच्चों में अलग ही उत्साह नजर आया।सरखोर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर…
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। संवेदनशील एवं जनहितैषी बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर चंदन कुमार ने सोमवार 26जून को आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल में लगभग 80 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इनमें से गंभीर किस्म के 25 प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जनचौपाल में इस सप्ताह कुल 39 आवेदनों का पूर्णतः निराकरण कर दिया गया है। जन-चौपाल में आज ग्राम आमाखोहा के अंतिम ग्राम उपरानी से भवरीद मार्ग को दुरूस्त करने के लिए स्थानीय ग्रामीणांें द्वारा कलेक्टर आवेदन प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता को देखते हुए शीघ्र ही निराकरण…
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन से 07 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत सरखोर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा5वी के मेधावी छात्र रूद्र कुमार पिता देवेंद्र कुमार साहू का नवोदय विद्यालय लवन में चयन हुआ है जिसके चलते विद्यालय एवं गॉव में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के संचालक राकेश रोशन साहू, प्राचार्य अंत राम साहू, सहायक प्रधानाचार्य धनंजय साहू ,शिक्षक शिक्षिकाओं में पुष्पलता साहू, प्रज्ञा साहू, गोरे लाल कठोत्रे, कमलेश पटेल, राजकुमार साहू, सरिता पाण्डेय, पुरुषोत्तम यादव, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, रोहन तम्बोली, पूनम पटेल ,अन्नपूर्णा साहू, नेहा कैवर्त सहित पालकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
