Author: प्रकाश कुमार यादव

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आदिवासी विकास विभाग द्वारा नवीन बालक एवं कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से 1.30 बजे तक किया जाना है। इस संबंध में प्रवेश पत्र विभाग के वेबसाइट एचटीटीपी स्लेस एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन स्लेस पीआरएसएमएस स्लेस एडमिट डेस कार्ड डेस लॉगिन डेस प्रयास में अपलोड किया जा चुका है। उक्त अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

Read More

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार नगर में स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल में यौन उत्पीडन अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश बलौदाबाजार विजय कुमार एक्का, प्रधान न्यायाधीश श्रीमती सुमन एक्का परिवार न्यायालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल की प्राचार्या सिस्टर शेरीन थॉमस एवं अन्य शिक्षकगण को यौन उत्पीडन अधिनियम विषय पर विधिकसलाह दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुमन एक्का ने बताया कि भारत में सर्वप्रथम यौन उत्पीडन अधिनियम की शुरूवात भांवरी बाई विरूद्ध राजस्थान केस से हुआ। साथ ही कार्यस्थल में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न भेदभाव का…

Read More

विकास कुमार यादव बलरामपुर(गंगा प्रकाश)। रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम कनकपुर के जंगल में गुरुवार को हाथियों के दल ने एक चरवाहे को बेरहमी से कुचल दिया जिससे चरवाहे की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम विधायक बृहस्पति सिंह सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल सका. जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर यादव कल दोपहर में बकरी चराने जंगल गया था लेकिन देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंचा। चरवाहे को हाथियों ने कुचला चरवाहा परमेश्वर यादव निवासी ग्राम महावीरगंज जो कनकपुर…

Read More

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है – योगाचार्य डॉ रमेश कुमार सोनसायटी गोबरा/नवापारा (गंगा प्रकाश)। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा नवम अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर मंगल भवन में हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास करते हुए मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि योग को दैनिक जीवन चर्या में सम्मिलित करना चाहिए नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि योग प्राचीन काल से चली आ रही हमारे ऋषि-मुनियों की देन है जो कि अब भारत ही नहीं पूरा विश्व में योगाभ्यास किया जा रहा है एवं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है…

Read More

विकास कुमार यादव बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में गुंबद, शेड निर्माण सहित मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम वैदिक अनुष्ठान के साथ शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ. आपको बता दें कि श्री शिव हनुमान मंदिर के पुजारी लवकेश पाण्डेय एवं छोटू पाठक रहेंगे. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर वार्ड वासियों सहित पूरे नगर के लोगों में उत्साह का माहौल रहा. विधि विधान से भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं शिखर स्थापना हवन पूर्णाहुति कन्या भोजन एवं ब्राम्हण भोजन का आयोजन किया गया. भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे साथ…

Read More

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से आम जनता ने योग को अपने जीवन मे धारण करना प्रारंभ कर दिया है । अमेरिका जैसे महाशक्ति में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया जा रहा है जो इस बात का प्रमाण है । स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को हमें अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है । उक्त बातें नेता द्वय भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संडी महेन्द्र साहू ने कही । योग दिवस के अवसर पर संडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने…

Read More

कोंडागांव (गंगा प्रकाश) – छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव के प्रयास से कोंडागांव विधानसभा के विकास की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई और कोंडागांव विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामो में सड़क निर्माण के लिए छग शासन लोक निर्माण विभाग को 23 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति मिल गई जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम चौडंग से चलका मार्ग हेतु 718.03 लाख ग्राम मलकोट बड़ेपारा से किबई बालेंगा मार्ग हेतु 667.57लाख ग्राम नेवता से जूनापानी मार्ग हेतु 562.05 लाख ग्राम बदेबेन्द्रि से शंकर नगर हेतु 395.85 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है । विदित हो कि मोहन मरकाम चुनाव के…

Read More

डिक्टो करन खान मोना सेन में साथ नजर आएंगे छालीवुड के फेमस कलाकार रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में आजकल छत्तीसगढ़ी एल्बमों की बहार सी आयी हुई है । लगातार एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं । इसी क्रम में छालीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता करन खान और अभिनेत्री मोना सेन अभिनीत एक और एल्बम सांग की शूटिंग पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ी फिल्म सुपरस्टार करन खान के गाने युट्युब पर लगातार हिट, सुपर हिट ट्रेंडिंग में चल रहे हैं । कोसा के साड़ी, मोर शादी मा, का तैं मतौना, छत्तीसगढ़ीया डेंजर भैय्या, आ मया करले, मान जाना राजा ,…

Read More

विकास कुमार यादव बलरामपुर (गंगा प्रकाश) – पहली बारिश में ही आकाशिय बिजली ने ली 2 की जान 4 गम्भीर। जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हरिगवा में दो अलग-अलग जगहों पर आकाशिय बिजली की चपेट में आए महिलाएं और बच्चियां। दरसअल जिले में आज भी भीषण गर्मी का अहसास सुबह से लोगो को हो रहा था, वही दोपहर 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओ के साथ काले-घने बादल बिजली की हल्की चमक के साथ छा गए, देखते ही देखते बारिश भी होने लगी, पहली बारिश सभी को अच्छा लगता है। पर यह बारिश…

Read More

विकास कुमार यादव बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। बलरामपुर रामानुजगंज जिला कर्क रेखा पर स्थित है इसलिए आसपास के सभी स्थानों पर 21 या 22 जून को लोगों की परछाई गायब हो जाती है. उत्तरी गोलार्ध में साल का एक दिन ऐसा होता है जब आपकी परछाई आपको नहीं दिखाई देती है यह घटना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर ही घटती है बलरामपुर जिले के पस्ता के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से कर्क रेखा गुजरती है. इस पूरी घटना को नो शैडो डे या जीरो शैडो डे भी कहा जाता है. आज ही साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है. आज…

Read More