Author: प्रकाश कुमार यादव
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देश वही सी एच एम ओ डॉ एम पी महिश्वर मार्गदर्शन पर जनहितैषी एवं संवेदनशील बी एम ओ कसडोल डॉ अंजान सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में योग शिक्षको द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में कार्यरत कर्मचारियों को योगाभ्यास कराते हुए योग दिवस मनाए गए।इस मौके पर अस्पताल कर्मचारियों के अलावा योग शिक्षको की उपस्थिति रहा।श्री चौहान ने चर्चा में पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि योग नियमित करने से व्यक्ति निरोग तो रहता है साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिलता है।इसलिए हमेशा नियमित योगभ्यास करते रहना…
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत तिल्दा विकासखंड पलारी विधानसभा क्षेत्र कसडोल जिला बलौदा बाजार भाटापारा में निवासरत रजक समाज के प्रतिनिधियों ने आज निवास रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। श्री अग्रवाल ने उनका हालचाल जाना एवं कुशल क्षेम पूछे। आज के इस अवसर पर रजक समाज के अध्यक्ष भूपाल राम निर्मलकर, उपाध्यक्ष बालकुमार रजक, कोषाध्यक्ष राजकुमार रजक धजाराम रजक, गंगासागर रजक, लालदास रजक रामस्वरूप रजक सियाराम रजक मोहन लाल रजक लिलेश्वर रजक सहस राम रजक गंगाराम रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गावों में भी मनाया गया योग दिवस बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिमसें लगभग 2 सौ से अधिक स्कूली बच्चे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य गणेश नाथ योगी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा,सोंच और विचार को…
मेक इन इंडिया फेल, डिजिटल इंडिया कागज़ी, सांसदों के गोद लिए गांवों का पता नहीं पर भाजपाइयों की लफ्फाजी अनवरत जारी रायपुर (गंगा प्रकाश)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बीएसएनल और एमटीएनएल को बर्बाद करके जियो का पोषण करने वाली मोदी सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर भी केवल ठगने का काम कर रहे हैं। वास्तविक धरातल पर पूरी तरह फ्लॉप है। विश्वसनीयता घटी है, बढ़ा है तो केवल फ्रॉड, ठगी और डेटा चोरी। डिजिटल साक्षरता और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सक्रियता केवल कागज़ों में ही…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से देश और प्रदेश से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता हासिल किया था लेकिन मोदी सरकार देश की जनता से किये वायदों पर खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता की तरफ से मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रही।1 मणीपुर जल रहा है केंद्र सरकार मौन क्यों है?2 मणीपुर चुनाव के लिये हेमंता विश्व शर्मा और राम माधव ने उग्रवादियों से मदद ली थी…
भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन नहीं हिंसा करने की ट्रेनिग देती हैरायपुर(गंगा प्रकाश)।। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मौजूदगी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे मारपीट कर रहे थे भाजयुमो के गुंडागर्दी के कारण थानेदार को गंभीर चोट आया है। कई अधिकारी जवान चोटिल हुए हैं दुर्भाग्य…
इंदिरा बैंक घोटाले में रमन और उनके मंत्रियों रामविचार, बृजमोहन, राजेश मूणत, अमर ने पैसा लिया थारायपुर(गंगा प्रकाश)।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इंदि प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में अदालत द्वारा जांच एजेंसी को आगे जांच की अनुमति देने और कार्यवाही करने के निर्देश से इस मामले के गरीब खातेदारों को न्याय मिलने तथा दोषी तत्कालीन सत्ताधीशों और गुनाहगारों को सजा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।इंदिरा बैंक घोटाले में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा तत्कालीन सरकार के ऊपर से नीचे तक गया था। नार्को टेस्ट में बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। गृह मंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आये लेकिन महिलाओं का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखें। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महिलायें रसोई गैस के महंगे दाम, महंगाई, खाद्य सामाग्रियों के दाम हुई बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। महिलायें आक्रोशित है। ऐसे में महिलाओं की विरोध का सामना करने का साहस अमित शाह को करना चाहिये। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार डॉ. रमन सिंह के दौरान दुर्ग में आयोजित महिला सम्मेलन में विरोध के डर से अमित शाह के सामने…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गुरु के बिना विद्यार्थियों को शिक्षा के स्तर पर ऊंची बुलंदियों तक पहुंचना नामुमकिन होता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनेक गतिविधियों के भी गुण सिखाते हैं। ताकि भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी को याद आ सके कि हमने किस स्कूल से कितनी उपलब्धियां हासिल करके इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी प्राप्त की है। जिसका मुख्य श्रेय शिक्षकों को जाता है। प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा में सरकारी अवकाश को देखते हुए 19 मई 2023 से 23 मई 2023 तक समर कैंप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे कोई भी बच्चे…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला व ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी सिर्रीखुर्द की संयुक्त तत्वधान में योग कराया गया शासन की मंशा अनुरूप 21 जून दिन बुधवार को शाम 7:00 बजे सिर्रीखुर्द में योग किया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम विगत 21 जून 2015 से करते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 172 देशों में आज के दिन योग कराया जाता है। योग से मनुष्य रोग से दूर रहता है शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता है शरीर में कई नई ऊर्जा का संचार होता है योग करने से बड़े-बड़े बीमारी…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
