Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 70 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी लोगों की समस्याएं को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।जनचौपाल में आज ग्राम कुटेना के कलीराम साहू ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम हिराबत्तर की नीलकुमारी ने मूखबधिर बच्चों को पेंशन एवं शिक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम बांजीपदर के भजन सिंह ने नवीन राशन कार्ड बनवाने, ग्राम गाड़ाघाट के दुष्यंत साहू…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा माह जून व जुलाई 2023 में जिला स्तरीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों व फर्मों से प्राप्त रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निजी प्रतिष्ठानों, फर्मों से अपील की है कि संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी यथा-प्रतिष्ठान का नाम, पता, सम्पर्क नंबर, ई-मेल पता, रिक्त पद का नाम, रिक्ति की संख्या, निर्धारित योग्यता, आयु वांछित अनुभव, कार्य का स्थान, मासिक वेतन संबंधी विवरण सहित ई-मेल एम्प्लाईमेंटएक्सचेंज डॉट गरियाबंद एडदरेड जीमेल…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किये जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) खड़मा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, दुल्ला को राज्य द्वारा प्रमाणीकरण किया गया था। इसके पश्चात केन्द्र सरकार की टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा का 23 एवं 24 मार्च 2023 तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर दुल्ला का 06 मई 2023 को विभिन्न मापदण्डों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के पश्चात भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अस्पताल के गुणवत्ता के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर दुल्ला को…
एक ओर हजारों लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, वहीं दूसरी ओर योग में एक भी नियमित नौकरी नहीं छुरा (गंगा प्रकाश) :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ राज्य में जगह-जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम व हजारों की संख्या के साथ योग दिवस मनाया जा रहा हैं, लेकिन योग विषय में पी.जी. डिप्लोमा, एम. ए./ एम.एस.सी, नेट/जेआरएफ और पीएचडी तक की पढ़ाई करने के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य में एक भी योग की नियमित नौकरी नहीं है। विगत 10 वर्षों से योग में पढ़ाई करने वाले छात्र इसी इंतजार में है कि आज नहीं तो कल शासकीय स्कूलों में…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार 19 जून से कर्मचारी फिर से काम पर लौट आए हैं। हड़ताल समाप्ति पश्चात सोमवार से नियमित तौर पर खाद बीज वितरण शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि कृषक प्राथमिक सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल में थे। जो 17 जून से समाप्त हो गई है। नोडल अधिकारी श्री गोस्वामी ने पुष्टि करते बताया कि हड़ताल समाप्त हो चुकी है। सोमवार से सभी सरकारी समितियों में खाद बीज नगद ऋण वितरण ऋण वसूली का कार्य चालू…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अब प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वेतन विसंगति व अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के प्रांतीय आह्वान पर 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आन्दोलन की चेतावनी दी है। संघ ने सरकार के फिलहाल क्षेत्र बचे 14 दिनों में मांगों को पूर्ण करने की बात कही है। और मांगे पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व राज्य के हजारों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 6 अप्रैल को भवन का घेराव किया गया था। तथा मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जैविक कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पर्यावरण के लिए जैविक कृषि लाभकारी अति आवश्यक है। भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में जैविक कृषि आवश्यक है। जैविक उत्पाद यानी जैविक खेती से प्राप्त अनाज फल फूल शाक सब्जी जन स्वस्थ के लिए अत्यंत लाभकारी है। जबकि रासायनिक खेती से उत्पन्न अनाज को स्वास्थ्य के लिए घातक बनाया गया तथा जैविक खेती को आर्थिक दृष्टि से भी उपयोगी एवं लाभकारी बताया गया है। तो शासन की ओर से जैविक खेती का प्रचार-प्रसार क्यों नहीं हो रहा और आज भी कृषकों में जैविक खेती नुकसान कारी होने की भ्रांति है।…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अपने 15 साल के कार्यकाल में अपने पार्टी के लिए कार्यालय तक नहीं बनवा पाने वाली बीजेपी कांग्रेसी सरकार द्वारा निर्मित विभिन्न सामुदायिक भवनों में अपना सम्मेलन और मीटिंग कर रही है। और कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। फिंगेश्वर नगर पंचायत के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर एवं पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद अनिल चंद्राकर ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में तंज कसते हुए कहा कि पिछले 15 साल के अपने कार्यकाल में विकास के प्रति नाकाम भारतीय जनता पार्टी राजिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में इन दिनों रबी फसल की खेतों में पड़ी पराली पैरों को जलाने की मानो होड़ लगी हुई है। शासन प्रशासन की लाख मनाही के बाद भी किसान खेतों में पैरा जलाना बंद नहीं कर रहे हैं। फिंगेश्वर के चारों तरफ जाते हुए सड़क पर धुआं ही धुआं नजर आता है। सड़क के दोनों तरफ खेत में पैरा जलता दिखता है। कई ऐसे है जहां पैरा जलाया जा चुका है। अब खेत काले नजर आ रहे हैं। अधिकारी भी उन्हें रोक पाने में नाकाम है इधर बाजार में पशु चारा में से एक पैरा (कटिया) ₹450 से…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम में वाइट सेंटर खोलने ऑडी देने के नाम पर एक युवक से ₹3 लाख 38000 की ऑनलाइन ठगी की गई है। युवक ने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। ग्राम खुटेरी के ओम साहू ने चॉइस सेंटर खोलने सरकारी वेबसाइट के अलावा लिकंड खाते के लिए बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट में आवेदन किया था। अज्ञात नंबर से उसे कॉल आया। जिसमें उसे जमा आवेदन में दर्ज पूरी जानकारी भी बताई गई। ओम साहू उसके झांसे में आ गया। अज्ञात कालर ने ओम को पहले 1500 रुपए जमा करने कहा।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
