Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)। भाजपा प्रभारी ओम माथुर द्वारा दिये गये बयान कि भूपेश सरकार केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल रही पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ओम माथुर को चुनौती देते हुये कहा कि ओम माथुर बताये कौन सी योजना केंद्र की है जिसे भूपेश सरकार ने नाम बदल कर लागू किया है। ओम माथुर उसकी सूची जारी करें अन्यथा झूठ बोलने के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगे। मोदी सरकार ने सिवाय नोटबंदी और जीएसटी के कोई योजना बनाया ही नहीं है। केंद्र में जो योजनायें चल भी रही…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां की भाजपा के टिफिन पॉलिटिक्स का भाजपा परिवार के गृहणीयो ने बढ़ती महंगाई के चलते बहिष्कार कर दिया। कार्यकर्ताओ ने बढ़ती महंगाई के चलते टिफिन लाने से इंकार कर महंगाई को नकारने वाले ओम माथुर जैसे मोदी के चाटुकार नेताओ को आईना दिखाया है। भाजपा ने धरसींवा के कार्यकर्ताओं को टिफिन लेकर बैठक में बुलाया था विरोध के बाद रेस्टोरेंट में खाने की व्यवस्था कर ओम माथुर के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर तंज कसा कहा कि भाजपा मोदी सरकार की…
कांग्रेस सरकार के काम मोदी सरकार की वादाखिलाफी रमन सरकार का भ्रष्टाचार हमारे चुनावी हथियार – कांग्रेस रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी हथियार पर होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राइन एवं सह प्रभारी आसिफ पाशा जी के प्रथम आगमन छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 12/06/2023 दोपहर 2 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला एवं ओडिशा अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अब्दुल कलाम भी मौजूद रहे.। प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस कार्यकारिणी में हिस्सा लिया.। सुबह से ही नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राइन एवं…
समाज के सभी वर्गो के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान कलेक्टर श्री छिकारा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व एवं प्रदेश व जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है।…
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज विकासखण्ड मुख्यालय फिंगेश्वर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर सेवाओं और सुविधाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री पूजा बंसल उपस्थित थे। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए, ओपीडी सेवाओं, भर्ती की सुविधा, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, रोगी वार्ड एवं प्रसव कक्ष स्टोर रूम, टीकाकरण कक्ष, नेत्र विभाग आदि का बारीकी से…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर सोमवार को दोपहर 3:30 राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उपरांत महासमुंद जाते हुए फिंगेश्वर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत के निवास पहुंचकर दोपहर का भोजन किया इस अवसर पर श्री माथुर के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित 150 – 200 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का काफिला श्री राजपूत की मेहमान नवाजी को जोरदार लुफ्त लिया। आनन-फानन में आयोजित लंच का कार्यक्रम काफी व्यवस्थित एवं सभी को लजीज लगा। इस अवसर पर नगर के पत्रकारों ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से चर्चा करने का प्रयास किया। परंतु…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल की प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर गत सप्ताह भर से हड़ताल की जा रही है फिंगेश्वर विकासखंड की सभी ग्रामीण सहकारी समितियां बंद है इन दिनों इन ग्रामीणों के माध्यम से खरीफ फसल के बाद खाद बीज के वितरण के साथ कृषकों को ऋण देने और रबी फसल के लिए बांटे गए ऋण वसूली का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा था। हड़ताल के कारण कृषकों के समक्ष काफी बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। किसान खरीफ फसल की तैयारी के लिए सोसाटियों से नगद ऋण के साथ-साथ…
बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र मे जिला स्तरीय विलचेयर फेंसिंग तलवारबाजी परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमे जिले भर से 25 दिव्यांग खिलाड़ियो ने भाग लिया आयोजक केना मंडल ने बताया छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में 5 दिवसीय तलवारबाजी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ और सफलता पूर्वक समापन किया गया राष्ट्रीय कोच दीपक साहू ने तलवारबाजी खेल से जुड़ी हुई बारीक तकनीक के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी एवं सभी खिलाड़ियो ने प्रशिक्षण प्राप्त करते…
डा.अनामिका ने जीता मिसेज इंडिया मेडिको डीवा का खिताब डा.गुरप्रीत बनी फर्स्ट रनर अप मिसेज ग्रैंड इंडिया मेडिको डीवा, डा.लिपि रही मिस इंडिया मेडिको डीवा फर्स्ट रनर अप बाल प्रतिभाओं ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान,राजिक,रुद्रांश और जसलीन सिंगिंग, माडलिंग,डांसिंग में हुए सम्मानित राष्ट्रीय मंच में सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं रायपुर/ नागपुर/महाराष्ट्र गंगा प्रकाश)। में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के महिला चिकित्सकों व बाल प्रतिभाओं ने उपलब्धियां दर्ज की है। मिस,मिसेज एन्ड मिसेज ग्रैंड इंडिया मेडिको डीवा में रायपुर, भिलाई की चिकित्सकों ने मंच पर अपनी उपस्थिति में तालियों के साथ विभिन्न वर्ग में ताज भी अपने नाम किया…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
