Author: प्रकाश कुमार यादव

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज रविवार 11 जून 2023 को व्याख्याता (वाणिज्य) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) एवं व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग ) (एसईएटी23) की परीक्षा आयोजित की गई थी। व्याख्याता वाणिज्य परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 तक जिले के शास. पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महा. बेमेतरा में आयोजित किया गया जिसके लिए जिले में कुल 147 अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था जिसमें 73 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 74 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली…

Read More

गोहरापदर(गंगा प्रकाश)। भाजपा मंडल गोहरापदर में महान जनजाति नेता,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस गोहरापदर में मनाया गया।पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी के निवास पर सभी भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के महान कार्यों के वजह से ही उन्हें भगवान के रूप में सम्मान दिया जाता है।राष्ट्र के उत्थान के लिए उनके कार्य सराहनीय हैं.राष्ट्र की मूल सम्पत्ति जल,जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए किए उनके कार्य इतिहास के स्वर्ण पट्टिका में शामिल…

Read More

देवभोग (गंगा प्रकाश)। महंगे व निजी स्कूलों में समर कोर्स के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को ‘मोर बालवाड़ी, योजना के तहत मिल रहा है निशुल्क समर गतिविधि का लाभगांव के बच्चे भी इस बार गर्मी की छुट्टियों में पेंटिंग,सिंगिंग के अलवा ग्रुप में बैठ कर शैक्षणिक कला कौशल को बढ़ाने वाले खेल खेलते नजर आए।ऐसासमग्र शिक्षा अभियान रायपुर के निर्देशन में एनजीओ आव्हान ट्रस्ट द्वारा बालवाड़ी के बच्चो के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।संस्था के जिला समन्वयक विजय यादव ने बताया की देवभोग ब्लॉक में 6 जून से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा…

Read More

देवभोग (गंगा प्रकाश) :- भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगिराज माखन के सपने प्रेस वार्ता करते समय भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार का पितामह कहा। हाल ही में पीएससी के रिजल्ट आने के उपरांत जिस तरह से तथ्य सामने आए हैं उसे देखकर न सिर्फ अभ्यर्थी पूरे छत्तीसगढ़ के जनता इस भ्रष्टाचार को व्यापक पैमाने पर उजागर कर रही है विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से समय-समय पर इस भ्रष्टाचार के लेख छप रहे हैं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में पीएससी कार्यालय घेराव के उपरांत अब पीएससी संग्राम का नारा देते हुए सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम…

Read More

आरोपियों को कल देवभोग न्यायालय में किया जाएगा पेश वन मंडलाधिकारी वरुण जैन की दिशा निर्देशन पर लगातार हो रही है बड़ी कार्यवाही पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही मैनपुर (गंगा प्रकाश)। उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के गठित एन्टी पोचिंग टीम एवं पुलिस विभाग को मुखबिर से सूचना के आधार पर दिनांक 10/06/2023 को ग्राम पीपलखुंटा के (1) टेकधर व रतीराम यादव उम्र 24 वर्ष, (2) कमल व हुडदोराम यादव उम्र 35 वर्ष (3) गन्धुराम व मंगुराम मरकाम उम्र – 35 वर्ष, (4) देबोराम व चैनसिंह मांझी 40 वर्ष, (5) दुकालू य. कुरसोराम सोरी उम्र…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पथर्री में मनमाने ढंग से बिना उचित शासकीय अनुमति के दस्तावेजों के संचालित हो रहे डामर प्लांट में हुई दुर्घटना का समाचार सार्वजनिक होने के उपरांत आज डामर मिक्चर प्लान पथर्री को सील बंद कर दिया गया है नयाब तहसीलदार को खोमान ध्रुव ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की जानकारी होने एवं एसडीएम के निर्देश पर पथर्री मिक्चर प्लांट का निरीक्षण किया तो वहां काफी अनियमितता के साथ-साथ प्लांट चलाने का कोई उचित दस्तावेज पेश ना किए जाने के कारण उच्च अधिकारियों से परामर्श कर प्लांट को सील कर दिया है आज रविवार 11 जून को…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मोदी सरकार द्वारा सामान्य के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ₹143 की वृद्धि किए जाने पर सरपंच ग्राम पंचायत बोड़की एवं अध्यक्ष तहसील साहू समाज श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार हैं। विशेषकर किसानों की, श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था की धुरी कृषि है अगर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तो वह प्रोत्साहित होंगे और जिससे देश की अर्थव्यवस्था ही मजबूत होगी श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के पिछले 9 वर्षों में धान (सामान्य) के…

Read More

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। समर्थन मूल्य के नाम पर मात्र बढ़ना ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की बात करने वाले केंद्र सरकार को समझना चाहिए आज 2023 चल रहा है। ऐसे में किसानों साथ फिर छलावा हुआ है आखिर किसान करें क्या…? मोदी सरकार द्वारा एक के एक बाद धोखा दिया…

Read More

वेयर हाउस में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शनिवार 10 जून 2023 से ईवीएम मशीन की एफएलसी का कार्य प्रारंभ हो गया है। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के वेयरहाउस में पहुंचकर चल रहे एफएलसी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी के लिए बनाये गये वेयर हाउस का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने एफएलसी हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। …

Read More

प्रदेश स्तर पर न्यूज पोर्टलों के लिए कड़े कानून की जरूरत, डीपीआर तय करे मापदंड रायपुर(गंगा प्रकाश):- प्रदेश में न्यूज वेब पोर्टल की आड़ में व्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अनाधिकृत और कुकुरमुत्ते की तरह उग आए वेब पोर्टलों पर सरकार द्वारा कारगर रोक नहीं लगाने तथा न्यूज पोर्टलों को सरकारी विज्ञापन की सुविधा मिलने से इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वतंत्र पत्रकारिता के नाम पर वेब पोर्टल की आड़ में तथाकथित पत्रकार अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग के जरिए मोटी कमाई का रास्ता ढूंढते हैं। लोग इसे शार्टकट से कमाई का जरिया…

Read More