Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मोदी सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि मोदी सरकार आदतन किसान विरोधी है। मोदी ने 2014 के चुनाव के पहले वादा किया था कि सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी कृषि उपज के लागत मूल्य का ज्यादा समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। लेकिन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को मानने का भरोसा दिलाने वाले मोदी ने हर साल किसानों से धोखा किया। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ मोदी सरकार लगातार…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केंद्र की भाजपा सरकार का 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 साल बेमिसाल के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान एक माह के पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी गरियाबंद जिला संयोजक अशोक राजपूत ने दी। जिसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति अंत्योदय बुजुर्ग मातृ शक्ति युवा बेरोजगार श्रम शक्ति स्वच्छता अभियान भोजन का अधिकार चिकित्सा क्षेत्र पानी बिजली आवास सांस्कृतिक महत्व स्थान तीर्थ स्थलों की उत्थान जैसे सैकड़ों सरकार की जनहितकारी योजना एवं देश के आंतरिक एवं बाहा सुरक्षा की तैयारी की जानकारी लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे 1 माह 30 मई से 30 जून तक अभियान के तहत…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम पथर्री में बिना किसी शासकीय नियमों एवं अनुमति से अवैध रूप से संचालित डामर मिक्सर प्लांट में आज सुबह गरमा गरम डामर ट्रक से प्लांट में डालते हुए कनेक्शन पाइप फट जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे फिंगेश्वर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार उपरांत रायपुर रिफर कर दिया गया है बताया जाता है कि इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से दूरस्थ ग्राम अंचल में दो-तीन जगह डामर मीटर प्लांट बिना विभागीय एनओसी से धड़ल्ले से अधिकारियों की राह पर संचालित हो रहे हैं…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने नरेंद्र मोदी एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी को फसलों की समर्थन मूल्य बढ़ाने को धन्यवाद दिया डॉक्टर श्वेता शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों में पहली बार धान के समर्थन मूल्य में ₹143 की वृद्धि की गई है नरेंद्र मोदी है तो सब मुमकिन है मोदी जो कहते हैं वह करते हैं।किसानों की आय में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह वृद्धि किसानों के हक में है जिसके लिए केंद्र केसरकार नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के समस्त किसानों की ओर से धन्यवाद दे रहे हैं। भविष्य में भी…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विपणन वर्ष 2023- 24 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल की अध्यक्ष पदमा यदु एवं जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने इस निर्णय का स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को बड़ी राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023 – 24 खरीफ की फसलों के लिए की गई है मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तिवरा दाल एमएसपी में ₹400 प्रति क्विंटल की…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने मिला है. रायपुर के अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार जा घुसी है. शराब के नशे में धुत्त कार चालक की लापरवाही की वजह से दो लोगों को गंभीर चोट आई है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का मामला। जानकरी के अनुसार आज करीबन 8 बजे वैगनआर कार CG 25 C 4608 टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते के साथ हुए एक बाइक सवार को रौंदते हुए ठगे यादव के घर में…
कुडुमकेला की घटना , घरघोड़ा पुलिस जॉच में जुटी प्रेम अग्रवाल घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुडुमकेला के रमेश कुमार कुलहड़िया जो ट्रांसपोटिंग का काम करता है ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 09 जून 2023 को खाना खाकर सो रहा था कि रात्रि करीबन 11-12.00 बजे सोनू मेहर फोन किया और बोला की घर से बाहर निकल कुछ जरूरी बात करना है। तो मैं एवं मेरी पत्नि घर से बाहर निकले तो घर के बाहर सोनू मेहर, पवन मेहर, मीनू साव, भुपेन्द्र साव, आर्यन साव, चितरंजन साव थे। सोनू मेहर अकेले में बात करना…
छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन – बढ़ती मांग के चलते किसानों का बढ़ा रागी की ओर रुझान बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) से जिले के किसान अब रागी की फसल लेने में रूचि ले रहे है। ग्रीष्म ऋतु में किसानों के लिए अच्छा और लाभदायक फसल है क्योंकि इसमें आने वाली लागत राशि बहुत ही कम है। विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानों को रागी फसल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज में पौष्टिकता इतनी प्रबल है कि खेती के कार्य करने वाले मजदूर एवं किसान इन मोटे अनाजों को…
रायपुर/सारंगढ़(गंगा प्रकाश)। ट्रेंडिंग में चल रही छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘‘ले फिर शुरू होगे मया के कहानी’’ को सिनेमा हाल से अपने मोबाईल मे शूटिंग करके फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में प्रसारित करने के आरोप में फिल्म निर्माता छोटेलाल साहू के शिकायत पर कूटेला सारंगढ़ के निवासी राकेश रोशन डहरे के खिलाफ कापी राईट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस संबंध में छोटेलाल साहू पिता श्री स्व. रामसागर साहू ने बताया कि वह ग्राम खेैरा निवासी है तथा श्री सबरी फिल्म के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘‘ले सुरू होगे मया के कहानी’’, हस झन पगली…
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस में ईवीएम व्ही.व्ही. पैट खोला गया सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का (एफएलसी) प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ किया गया है, जो 27 जून 2023 तक लगातार चलेगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के लिए वेयर हाउस एवं व्ही.व्ही.पैट के वेयर हाउस को जिला उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा, एफएलसी सुपरवाईजर रवि सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
