Author: प्रकाश कुमार यादव
ग्रामीणों द्वारा मामले में कलेक्टोरेट में की है शिकायत अब तक नहीं हुई शिकायत की जांच बलौदा/जांजगीर चांपा(गंगा प्रकाश)। पहरिया क्षेत्र के देवरी जंगल के भीतर बारूद का गोडाउन है। वहीं बड़ी तादाद में एक्सप्लोसिव कंटेनरों का जमावड़ा रहता है। कंटेनरों में भारी संख्या में बारूद का ढ़ेर लगा रहता है। वहीं जंगल में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गोदाम के संचालक द्वारा जंगल की भूमि में अतिक्रमण कर अपना दायरा फैलाते जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों के इसकी शिकायत पखवाड़े भर पहले कलेक्टोरेट में…
कलेक्टर ने ली विभिन्न राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार एफएलसी, एस.एस.आर, मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, नवीन मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव के संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने विभिन्न राजनैतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किए जाने वाले तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी…
खरसिया/वीपीएम(गंगा प्रकाश)। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में इस सत्र से प्रारंभ होगा एम.ए अंग्रेजी साथ ही स्नातक स्तर पर अंग्रेजी साहित्य की पढाई भी प्रारंभ होगी । बता दें, दिनांक 05/06/2023 को विश्वविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय का दौरा कर विश्वविद्यालय को संबद्धता हेतु अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया है।वर्तमान में महाविद्यालय में कला संकाय के पांच विषयों के अतिरिक्त वाणिज्य संकाय एवं विज्ञान में रसायन शास्त्र में पीजी की कक्षाएं संचालित है। अंग्रेजी विषय के अध्ययन के इच्छुक छात्र-छात्राओं को रायगढ़ जाना पड़ता था। नए विषय खुलने के साथ ही अंग्रेजी विषय में एक प्राध्यापक एवं…
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय अंतर्गत नगर पंचायत कसडोल में स्थित सुप्रसिद्ध अस्पताल आद्या दिनों दिन मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यंहा इलाज के लिए सुदूर जंगलों से लेकर शहर तक मरीज बेहतर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और मरीजों का यंहा बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा यंहा के चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जिसके चलते बहुत कम समय में यह अस्पताल बड़े बड़े शहरों बिलासपुर रायपुर दुर्ग भिलाई जैसे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की श्रेणी में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।एम एस डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ने पत्रकार गोलू…
लवन (गंगा प्रकाश)।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल से आज भाजपा मंडल दक्षिण पलारी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने उनका हालचाल जाना एवं कुशल क्षेम पूछे। आज के इस अवसर पर मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर धीवर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल दक्षिण पलारी के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रजक, उपाध्यक्ष ललिता घृतलहरे, अनु जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे, वरिष्ठ कार्यकर्ता रेशम लाल राते, मंडल महामंत्री श्रीमती लता साहू, मीडिया प्रभारी श्रीमती मीना साहू, महामंत्री श्रीमती रेणुका साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती केवरा साहू श्रीमती…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 101 आवेदन दिए। जनदर्शन में बिरकोना के ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि बिरकोना नगोई के पास नहर के पाईप को जाम कर पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है, जिसके कारण वहां के…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक 9 जून को जिला पंचायत सभापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि, उद्यान विभाग अन्तर्गत खरीफ 2023 की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। पशु पालन विभाग के विभागीय योजनाआं, वर्षा जनित पशु रोगों के रोकथाम की तैयारी एवं सिंचाई, विद्युत विभाग और क्रेडा में क्रियान्वित किये जा रहे विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्राक्चयन परीक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा 8 जून को की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए प्रशिक्षार्थी परीक्षा परिणाम पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय में उपस्थित होकर देख सकते है। नियमानुसार मेरिट एवं वर्गवार आबंटित सीट के आधार पर चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 एवं 13 जून को सवेरे 11 बजे से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में होगी।
बार संघ बीजापुर ने कहा सरकार मांगों को जल्द पूरा करें संगीता नेताम बीजापुर (गंगा प्रकाश)-प्रदेश में पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल विगत 15 मई से चल रहा है, के 23वें दिन बीजापुर के धरना स्थल पर बार संघ के अधिवक्ताओं का आगमन हुआ। अधिवक्ता संघ ने पटवारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ नारे लगाए एवं सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा किया। जायज बताते हुए सरकार से मांगे जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान भी किया। न्यायालय से संबंधित बहुत सारे जो प्रकरण हैं जिन पर पेशियां लंबित है पटवारियों का प्रतिवेदन नहीं आने की वजह…
जांच में जुटी कोतवाली पुलिस फारेंसिक टीम ने किया घटना स्थल और शव का निरीक्षण एफएसएल एक्सपर्ट ने कहा हुई है स्वाभाविक मृत्यु अज्ञात पुरुष के शव के वारिसानों की तलाश में जुटी पुलिस गरियाबंद (गंगा प्रकाश):- मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मरौदा के जंगल मे गौठान के पास लगभग 10-12 दिन पुराना एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 45-50 साल का शव मिलने की सूचना पर जिले के आला अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। जिसके बाद उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
