Author: प्रकाश कुमार यादव
राजिम (गंगा प्रकाश)। पटेल मरार समाज के तेजतर्राट जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल को भाजयुमो का जिला प्रशिक्षण प्रमुख बनाये जाने पर पटेल मरार समाज के प्रदेश, जिला व नगर वासियों ने फूल माला पहनाकर सोमनाथ पटेल का भव्य स्वागत किया है। उक्त अवसर पर भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख सोमनाथ पटेल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुँचाऊँगा। केंद्र सरकार की जन कल्याणकरी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ दिलाने का भरसक प्रयास करूंगा। साथ ही आगामी…
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई…
भोपालपटनम (गंगा प्रकाश)। जिले के अंतिम छोर से रेत के आड़ में बेशकीमती वृक्षों की धड़ल्ले से तस्करी किया जा रहा है। जिस विषय को लेकर भोपालपटनम के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि।वर्तमान में पड़ोसी राज्य ने रेत से भरा ट्रक को पकड़ा जिसमें अवैध रूप से बेशकीमती लट्ठों को जप्त कर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल किया ।लेकिन हमारे राज्य के वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी को जंगल से कोई मतलब नहीं या ये कहे इनकी मिलीभगत से यह अवैध तस्करी का कार्य इनके ही निगरानी…
आरोपी के कब्जे से 20 पव्वा जप्त मगरलोड(गंगा प्रकाश)। मगरलोड पुलिस ने अवैध देसी शराब बेचते एक व्यक्ति को धर दबोचा। मगरलोड थाना से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में दबिश देकर अवैध रूप से देसी शराब बेचते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी नितेश उर्फ गोलू साहू पिता धनीराम साहू 27 वर्ष के कब्जे से 20 पव्वा देसी प्लेन शराब व 120 रुपया बिक्री रकम जप्त किया गया। उनके विरुद्ध आबकारी 34 (1) ब की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत ,प्रधान…
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस विभाग द्वारा जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे ) को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव स्थानांतरण पर बिदाई एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह(भापुसे) के स्वागत में मिलिंद रिसोर्ट मेरेगांव अम्बागढ़ चौकी में फेयरवेल एंड वेलकम प्रोग्राम आयोजित की जाकर की गई, आयोजित बिदाई व स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाय. अक्षय कुमार ( भापुसे) पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, विशेष अतिथि जिलाधीश एस. जयवर्धन (IAS), विवेक पांडेय, सेनानी 27 th Bn. ITBP मानपुर, मनीष भाटिया सेनानी 44th BN. मोहला, श्रीमति प्रेमलता…
भवन विहिन सिरलगढ़, खुर्सीटिकुल, गहनगट्टा में बनेंगी नवीन स्कूल भवन, क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक का आभार अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयास से जिला खनिज न्यास संस्थान मद से अंबागढ़ चौकी विकासखंड के खुर्सीटिकुल में 15 लाख एवं सिरलगढ़ में 14.30 लाख की नवीन स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार मानपुर विकासखंड के दुरस्त क्षेत्र औंधी के अंतिम छोर में बसे गहनगट्टा में 14.30 लाख रुपए से नवीन स्कूल भवन का निर्माण कराया जायेगा साथ ही डीएमएफ से ही मोहला वार्ड क्रमांक 5 में परमेश्वर घर से संतोष घर तक 6.5 लाख तथा संतोष घर से…
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का आगमन राजनांदगांव में हुआ। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर लिलोठिया जी का ऐतिहासिक स्वागत किया। लिलोठिया जी राजनांदगांव पहुंचकर सर्वप्रथम पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय मुदलियार जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद सतनाम भवन पहुंचकर गुरुद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सतनाम भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री लिलोठिया जी का स्वागत किया, स्वागत उपरांत श्री लिलोठिया जी ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात एवं चर्चा की।…
राजनांदगाँव (गंगा प्रकाश)-जिलाधीश डोमन सिंह के कुशल निर्देशन, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह के सफल मार्गदर्शन एवं डीएमसी सतीश ब्योहरे,विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत चिवतर्कर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ठाकुर बीआरसी पी.डी.साहू आदि सहित जिला एवं ब्लाक स्तर के अन्य अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में जिला व ब्लाक के अधीनस्थ शालाओं में गत 8 मई से 22 मई तक समर कैम्प सफलता पूर्वक संचालित हुआ। इसी कड़ी में छुरिया विकास खंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में भी 15 दिनों तक समर कैम्प सफलता पूर्वक संचालित हुआ जिसमें शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का…
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-28 मई अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पेंदलकुही जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ग्राम पंचायत पेंदलकुही व वॉटरएड संस्था द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत पेंदलकुही के सरपंच श्री टेमन लाल कोमरे,मितानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,कोटवार,पंच,महिला समूह व किशोरीबालिकायो के साथ साथ समस्त ग्रामीणों के उपस्थिति में माहवारी स्वच्छता जारूकता कार्यक्रम बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की सैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन करने के बाद वॉटरएड संस्था (टीम)के द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के उद्देश्य के…
टिकिट मांगना सबका अधिकार लेकिन टिकिट बटने के बाद पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर करें काम- छन्नी चंदू साहू अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कांग्रेस को जमीनी स्तर में मजबूत करने के लिए कार्य करने वाले विकासखंण्ड के सभी बूथ प्रभारियो को सम्मानित किया और इन बूथ प्रभारियो को मिशन 2023 एवं 24 की सफलता के लिए अपने अपने दायित्वो को पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक आगे बढाने का आहवान किया। बुधवार को ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ कमेटियो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। नगर के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
