Author: प्रकाश कुमार यादव
15 जून तक लिये जाएंगे आवेदन बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यहां जिला कार्यालय में भी विभिन्न 132 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन लेने का काम 1 जून से शुरू हो गया है, जो अंतिम तिथि 15 जनू तक चलेगा। अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए. कुरूवंशी ने आज यहां बताया कि रिक्त पदों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहायक ग्रेड-तीन के 56 पद, भृत्य के 25 पद, वाहन चालक के 12 पद, प्रोसेस सर्वर 9 पद, चौकीदार के 8 पद, फर्रास के 7 पद, स्टेनो टायपिस्ट के 4 पद, शीघ्रलेखक वर्ग-तीन…
लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की फ्लेगशिप योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने जिले में विभिन्न राजस्व मामलों के प्रगति की जानकारी लेते हुए उनकी विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी जताते हुए उनके शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में राजीव गांधी…
बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर ध्रूमपान एवं तम्बाकू निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति समाज के सभी वर्गाें में जनचेतना विकसित करने हेतु जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थलों एवं समस्त विकासखण्डों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के शासकीय कलापथक दल एवं भारत माता वाहिनी के सदस्यों द्वारा गीत संगीत एवं बेनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के माध्यम से आमजनों के बीच तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा व नशापान के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने का संकल्प लेते हुए…
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)–प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व थाना प्रभारी बिलाईगढ़ एवं वर्तमान कांग्रेस महामंत्री सरजू प्रसाद घृतलहरे का गुरुवार1 जून को जन्मदिन रहा है।जिसके उपलक्ष्य में उनके शुभचिंतको पार्टी के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के द्वारा प्रदेश के कोने कोने में केक काटकर बधाई और शुभकामनाएं दिये।इस खास अवसर पर बिलाईगढ़ प्रवास के वापसी के वक़्त लवन में पुराने मित्रों, शुभचिंतको के बीच शामिल होकर केक काटकर बधाई और शुभकामनाएं लिए।आपको बताते चलें कि सरजू प्रसाद घृतलहरे पुलिस विभाग बलौदाबाजार का वह नाम था जिसके नाम से अपराधी थर थर कांपते रहे हैं हमेशा फर्ज…
राजपुर (गंगा प्रकाश) – जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के गौठान में पशु पालन विभाग राजपुर के द्वारा विशव दुग्ध दिवस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सर्व प्रथम पशु चिकित्सा आधिकारी डॉ आर एल राम ने दूध से मिलने वाले पोष्टिक के विषयो में अवगत कराने के साथ ही बताया की दूध और अंडा में ही सम्पूर्ण पोष्टिक तत्व मिलता हैं साथ ही हमारा देश दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश हैं लेकिन हमारी जनसंख्या अधिक होने के कारण हमे पूर्ण रूप से दुध उपलब्ध नही हो पा रहा हैं सिर्फ छ्तीसगढ में ही पैसठ…
मोहला विकासखंड के ग्राम घासीटोला पहुंचे विधायक मंडावी ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक का किया घोषणा, मोहला(गंगा प्रकाश)-विधायक इंद्रशाह मंडावी सोमाटोला पंचायत के घासीटोला में गंवई बइठका के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने गंवई बइठका में मुख्यरूप से सामुदायिक भवन का मांग किया जिसे तुरंत विधायक ने घोषणा किया। ग्रामीणों ने सुंदरनगर होते हुए कमकासुर तक सड़क निर्माण का मांग किया जिसे विधायक के द्वारा पहले ही स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। विधायक ने इमली छांव के नीचे जमीन में बैठकर ग्रामीणों से बातचीत किया उनके मांगो का त्वरित निराकरण कर कांग्रेस सरकार के विचारधारा…
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-नगर के तहसील आफिस में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्षद निधि से वाटर कूलर लगवाया गया है। सभापति व वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती साधना सिंह ने इसकी अनुशंसा की थी। शासन से मिलने वाली उनकी पार्षद निधि से वाटर कूलर तहसील कार्यालय को दिया गया है। गुरुवार को तहसील आफिस के अधिकारी व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजन कर पार्षद साधना सिंह ने तहसील आफिस को वाटर कूलर दिया। तहसील आफिस के लोगो का कहना था कि ठंडा व स्वच्छ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की लालसा काफी दिनों से थी।…
राजनांदगाँव (गंगा प्रकाश)-छुरिया विकास खंड के वनांचल में स्थित एवं महाराष्ट्र सीमांचल से लगे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के दो प्रतिभावान छात्रों का राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 से अध्ययन के लिए चयन हुआ है। प्रधानपाठक यु.एस.मंडावी ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्र द्वय खिलेश्वर कुमार भारतद्वाज का अन्य पिछड़ा वर्ग एवं नितेश कुमार चन्द्रवंशी का अनुसूचित जनजाति वर्ग से राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 से अध्ययन हेतु चयन हुआ है।दोनों छात्र अब चयनित आवासीय विद्यालय में रहकर कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की विशेष पढ़ाई कर…
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का आगमन 2 जून 2023 को डोंगरगढ़ में हो रहा है। राजेश लिलोठिया लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन, मेरा बूथ मेरी पहचान ट्रेनिंग कैंप 2023 के अंतर्गत हो रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम खालसा स्कूल डोंगरगढ़ में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने दी है।
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा मोहला(गंगा प्रकाश)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
