Author: प्रकाश कुमार यादव
रेग्युलेटरी तैयार करने संचालनालय गठित करेगा समिति संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अध्यक्षता में खेल संघों की हुई बैठक रायपुर(गंगा प्रकाश)-छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर खिलाड़ियों को जारी होने वाले प्रमाण पत्रों का संधारण आनलाईन करने तथा प्रमाण पत्रों की वैधानिकता के प्रमाणीकरण हेतु नीति तैयार करने सहित खेल संघों के लिये रेग्यूलेटरी बनाने के संबंध में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अध्यक्षता में राज्य खेल संघों के महासचिव एवं सचिवों की बैठक संपन्न हुई। खेल संचालनालय में आयोजित इस बैठक…
हिरण प्रजाति में सबसे छोटा होता है माउस डियर हाल ही में संकटापन्न जंगली भेड़ियों की भी वापसी रायपुर(गंगा प्रकाश)-छत्तीसगढ़ में बस्तर स्थित विख्यात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब दुर्लभ प्रजाति ‘माउस डियर’ की तस्वीर कैमरा ट्रेप में कैद हुई है। हाल ही में वहां राष्ट्रीय उद्यान में संकटापन्न जंगली भेड़ियों की वापसी के साथ-साथ इससे लगे गांवों तक छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी ‘पहाड़ी मैना’ की भी मीठी बोली गूंजने लगी है। यह वन विभाग की पहल से वन्यजीवों के सुरक्षित रहवास के लिए हो रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि भारत में पाए…
भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट रायपुर(गंगा प्रकाश)- राज्यपालश्रीविश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि वे जनता…
रायपुर(गंगा प्रकाश)- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में वरिष्ठ इतिहासकार और महाकोशल इतिहास परिषद के सचिव आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महाकोशल इतिहास शोध पत्रिका की प्रथम प्रति और छत्तीसगढ़ के इतिहास पर आधारित स्वरचित पुस्तके राज्यपाल को भेंट की। उनके साथ परिषद के संयुक्त सचिव शुभम दिव्य भी उपस्थित थे।
एक साथ पढ़ सकेंगे 250 बच्चें 68 साल पहले बनी लाइब्रेरी में विकसित की गई आधुनिक सुविधाएं रायपुर(गंगा प्रकाश)-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वाई-फाई कैम्पस, डिजिटल क्लास रूम, ई-लाइब्रेरी, कैंटिन की सुविधा से युक्त रायगढ़ की हाईटेक जिला लाइब्रेरी का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे। इस लाइब्रेरी में तैयार किए गए एयरकंडीशन स्टडी रूम में एक साथ 250 बच्चे पढ़ सकते है। जिला प्रशासन की पहल पर 68 साल पुरानी लाइब्रेरी को पूरी तरीके से रिनोवेट किया गया है। यहां छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है। किताबे और फर्नीचर भी अपग्रेड किया गया है। यहां शहर के…
स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश स्कूलों का किया निरीक्षण, जिला ग्रंथालय की सराहना राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियों की ली जानकारी रायपुर(गंगा प्रकाश)-स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिले प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण स्कूल जतन योजना की गहन समीक्षा करते हुए सभी स्कूलों में रंग-रोगन, मरम्मत के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों को गोबर पेंट से पेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल निर्माण के कार्यों में…
बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 113 आवेदन दिए। जनदर्शन में ग्राम निपनिया निवासी शिवचरण पाटले ने मई 2022 से किसान पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को उनके आवेदन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। अकलतरा निवासी…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी बिलासपुर में 30 दिवसीय महिला सिलाई मशीन प्रशिक्षण का समापन किया गया। इसके साथ ही बकरी पालन हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं ने सिलाई के साथ ही व्यवसाय के गुर, बाजार सर्वेक्षण आदि विषयों की जानकारी ली। महर्षि यूनिवर्सिटी की योग प्रभारी डॉ. गरिमा ने योग के गुर सिखाये। नेशनल अकेडमी ऑफ रूडसेटी के छत्तीसगढ़ राज्य के असिस्टेंट कंट्रोलर अरुण कुमार सोनी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त मूल्यांकन अधिकारी अभिजीत भट्टाचार्य एवं राजेश्वरी अग्रवाल किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा…
आदर्श आचार संहिता लागू, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 2 जून से लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 5 सरपंच एवं 12 पंच पद के रिक्त पदों पर 27 जून को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम की घोष्णा कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श संहिता प्रभावशील हो गई है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिल्हा के ग्राम पंचायत पेण्डरवा (द), भरारी एवं मंजुरपहरी, कोटा के ग्राम पंचायत केन्दाडाड़ एवं तखतपुर के ग्राम…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। राजकिशोर नगर स्थित कर्मचारी पुत्र बालक छात्रावास में नवीन शासकीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास का संचालन 16 जून से प्रारंभ किया जाएगा। इस नये छात्रावास में 11 वीं से लेकर महाविद्यालय तक के छात्रों को प्रवेश की पात्रता होगी। छात्रों का प्रवेश मेरिट के आधार पर छात्रावास चयन समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन पत्र छात्रावास अधीक्षक से प्राप्त किये जा सकेंगे। आवेदन के साथ जाति, निवास, आय एवं दूरी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
