Author: प्रकाश कुमार यादव
छूटे हुए हितग्राहियों का शिविर लगाकर शत् प्रतिशत बनवाएं आयुष्मान कार्ड अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश) कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग में संचालित किये जा रहे समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कलेक्टर महोदय द्वारा ली गयी समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम जिला सूरजपुर के प्रोफाईल पर चर्चा की गयी तत् पश्चात् कलेक्टर द्वारा यह निर्देशित किया गया कि हमें सर्वप्रथम अपनी कमियों को देखना है और उस कमियों को दूर करने का प्रयास करना है। गर्भवती माताएँ जिन्होंने स्वस्थ बच्चे…
अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। थाना रामानुजनगर पुलिस ने गांव में खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माहौल खराब करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बीते रात्रि को थाना रामानुजनगर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम परशुरामपुर का अमरजीत सिंह हाथ में तब्बल लेकर मारने-पीटने की धमकी देकर तब्बल लहरा रहा है, घर में आग लगा देने की धमकी…
अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश )। राज्य शासन ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की हैं। इसी तारतम्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारियों, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। भाजपा विधायक रंजना साहू के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक रंजना साहू का बयान चोरी और सीनाजोरी वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। रमन सरकार एवं भाजपा नेताओं के संरक्षण में प्रदेश में कुकुरमुत्ता की तरह खुले चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की जनता को लूटने काम किया और लूटपाट किया। रमन सरकार और भाजपा नेताओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ से फरार हो गये।बालोद जिला में दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के शुभारंभकर्ता और सहयोगी भी रमन सरकार के मंत्री और भाजपा नेता ही थे।…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह से दरकिनार करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन करने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जब नई संसद की नींव रखी गयी तब भी राष्ट्रपति को दूर रखा गया और अब नए संसद भवन के उद्घाटन से भी राष्ट्रपति को दूर रखा जा रहा है, यह न्यायोचित नहीं है। अनुच्छेद 79 के मुताबिक संघ के लिये एक संसद होगी, जिसमें दो सदन और एक राष्ट्रपति होंगे, जिन्हें क्रमशः राज्यों की परिषद और लोगों की…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर 27 मई शनिवार को दोपहर 1.45 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से विमानतल रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर शाम 5.30 बजे लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में प्रदेश कौमी तंजीम द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे बिलासपुर महापौर द्वारा अज्ञेय नगर उद्यान में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर 28 मई रविवार को प्रातः 11 बजे बिलासपुर से रायपुर के…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में झीरम घाटी के शहीद नेताओं की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एम.आर. निषाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय साहू, उर्दु अकादमी अध्यक्ष इंदरीश गांधी, गोरेलाल बर्मन, मदन लाल देवांगन, डॉ. कमलनयन पटेल, मेहमूद अली, सुंदर लाल जोगी, दिलीप चौहन, नंद कुमार पटेल, कुंज पटेल, अमित द्विवेदी, अमितभ घोष, तिलक राज जानकार, सुनील…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। जीरम की 10वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब तक जीरम के गुनाहगारों को सजा नहीं मिलती कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। भाजपा जीरम का सच सामने आने नहीं दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा डरती है जीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 31 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा…
चंद्रशेखर जायसवाल कोरबा(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुरैना-मड़वाढोढा के पास ग्रामीणों ने लाल झंडे गाड़कर रेल कॉरिडोर के काम को बंद कराते हुए सात दिनों में मुआवजा प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर रेल पथ पर जुताई कर फसल की बुआई करने का एलान किया है। किसानों के उग्र तेवर को देखते हुए पुरैना के पास रेल कॉरिडोर निर्माण का काम बंद हो गया है। किसानों ने रेल कॉरिडोर के लिए तैयार रास्ते पर कब्जा कर लाल फीता लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा कोयला ढुलाई को आसान बनाने के लिए गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर…
प्रेम अग्रवाल घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)। स्थानीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि शुशील सिंह गजराज सिंह ठाकुर श्रीमती झरना ठाकुर अध्यक्ष राजपूत महिला समाज नन्दिनी ठाकुर सचिव एवं अध्यक्षता धर्मपाल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गयामुख्य अतिथि द्वारा महाराणा प्रताप के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण धर्मपाल ठाकुर द्वारा दिया गया। सभा को दभिनव सिंह सुनील सिंह ठाकुर नन्दनी सिंह सुशील सिंह ठाकुर ने समाज के हित के संदर्भ में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाले। उन्होंने बताया कि मुगल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
