Author: प्रकाश कुमार यादव
थानाअनंतपुर द्वारा आरोपी तुलाराम गौउड़ को ओडिशा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। कोंडागांव (गंगा प्रकाश) – दिनांक 08.05.2023 को प्रार्थी थाना अनंतपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 07.05.2023 के शाम करीबन 07ः00 बजे घर से कहीं चली गई थी जिसे आस-पास पता तलाश करने पर भी पता नहीं चला। ग्राम ढोंडेसरा थाना उमरकोट निवासी तुलाराम गौउड़ के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 16/23, धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध किया गया। जो दिनांक 08.05.2023 से पीड़िता एवं आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो मुखबीर के द्वारा…
सर्व सुविधायुक्त भवन मिलने से बैंक के 20227 खाताधारकों एवं किसानों को मिलेगा लाभ कोण्डागांव (गंगा प्रकाश) – शुक्रवार को कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित कोण्डागांव की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने लोकार्पण समारोह में आये जिले के किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले किसानों को पुराने भवन में स्थान और सुविधाओं के अभाव में समस्या का सामना करना पड़ता था अब नवीन भवन में प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा।…
कांग्रेस पार्टी के नये सदस्य बनने हेतु शिविर का आयोजन – संदीप तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाने हेतु शिविर का आयोजन पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में किया गया। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है, चाहे हम युवाओं की बात करें या किसानों की बात करें, नित नये-नये उपयोगी योजनाओं के साथ छत्तीसगढ़ सरकार पूरे…
रायपुर (गंगा प्रकाश): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस परीक्षा में जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों यह देखें कि कहां कमी रह गई है, लगन और मेहनत से पढ़ाई कर फिर से प्रयास करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों…
छुरा(गंगा प्रकाश)। आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वेटलिफ्टिंग खेल अंतर्गत सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालिकाओं एवं महिला वर्ग के लिए समर केम्प का आयोजन स्थानीय गजानन प्रसाद देवांगन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्पस के वेटलिफ्टिंग प्रांगण में 12 मई से किया जा रहा है। वे बालिकाएं जो वेटलिफ्टिंग खेल में रुचि रखती हो तथा अनुशासन के साथ व नियमों का पालन करते हुए इस खेल को सीखना चाहती हो वे 12 मई को प्रातः 6:00 बजे पहुंच कर अपना निशुल्क पंजीयन एवं वजन करा सकते हैं।प्रथम दिवस वजन एवं नियमों की…
प्रकाश कुमार यादव रायपुर (गंगा प्रकाश): छत्तीसगढ़ में ईडी ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, आईएएस रानू साहू व कोल परिवहन उगाही कांड में फंसे सूर्यकांत तिवारी की 51.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति अटैच कर दी है। इसे मिलाकर कोल उगाही कांड में अब तक 221.5 करोड रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति अटैच की जा चुकी है। अटैच की गई संपत्तियों में भूमि, भवन, लग्जरी गाडिय़ां, बड़ी तादाद में नकद रकम व जेवरात शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने आज अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि मनी लांड्रिंग…
भाजयुमो देशभर के बेरोजगार युवाओं को मोदी सरकार से दिलाए बेरोजगारी भत्ता रायपुर(गंगा प्रकाश)। भाजयुमो के रोजगार दफ्तर घेराव को फ्लॉप शो करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाली भाजपा की युवा विंग मोदी सरकार किस मुंह से अब बेरोजगारी भत्ता मांग रही है? भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी आलोक दंगस को प्रदेश के युवाओं को बताना चाहिए की दो करोड़ रोजगार देने का वादा का क्या हुआ? 9 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है। देश के विभिन्न सरकारी…
रमन के बाद भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ईडी के प्रवक्ता बने कांग्रेस ने भाजपा से पूछा 3 सवाल रायपुर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव आज एक बार फिर से ईडी के प्रवक्ता के रूप में सामने आये वे ईडी के तथा कथित आरोपो की सच्चाई के लिये कसमें खा रहे थे। इसके पहले भी जब ईडी की कार्यवाही हुई थी तब भी ईडी ने अपना अधिकृत प्रेसनोट जारी नहीं किया उसके पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेस नोट जारी…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्य में विधानसभा चुनाव निकट आने पर हताश भाजपा द्वारा ई.डी. की मद्द से राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कार्पोरेशन के माध्यम से शराब विक्रय का निर्णय वर्ष 2017 में रमन सरकार द्वारा लिया गया था। वर्ष 2017-18 में राज्य सरकार को आबकारी मद से लगभग 3900 करोड़ की प्राप्ति हुई थी, जबकि वर्ष 2022-23 में 6000 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।2017 से ही शराब व्यवसाय से संबंधित डिस्टलर, अधिकारी, परिवहन कर्ता एवं प्लेसमेंट एजेन्सियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और ना ही नीति में कोई परिवर्तन हुआ…
निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मालिक जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। आज भी उन्होंने पीडब्लूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाई, सीजीएमएससी एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री मलिक ने समीक्षा बैठक में जिले में हो रहे सड़क, पुल पुलिया निर्माण, नहर लाइनिंग शासकीय आवास निर्माण, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन के निर्माणाधीन कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विलंब चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर कार्य विलंब की वर्तमान स्थिति के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
