Author: प्रकाश कुमार यादव
उन्होंने कहा पूर्व विस अध्यक्ष पाण्डेय सनातन धर्म के लिए रहते हैं हमेशा आगे भिलाई (गंगा प्रकाश)। जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण कथा का आयोजन मंगलवार दोपहर नगर के जयंती स्टेडियम के विशाल मैदान में शुरू हुआ। इस दौरान महाराज का कथा सुनने हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई,रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर व छग के सभी जिलों के अलावा दिगर राज्यों से भी लोग भिलाई पहुंचे। कथा वाचन से पहले पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाले छग का धान पूरे विश्व में विख्यात है। छग की…
भिलाई (गंगा प्रकाश)। वाई शेप ओवर ब्रिज पर आज दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर व मोहन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाईशेप ओवर ब्रिज पर आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हुआ। वाईशेप ओवरब्रिज के बाइक सवार भिलाई की ओर उतर रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक सीजी 08 एवी 8697…
मरीजों का हालचाल जाना और प्रबंधन को बेहतर से बेहतर इलाज करने हेतु चर्चा की विधायक यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन से की बात भिलाई (गंगा प्रकाश)। भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप के कन्वर्टर में आग लगने की वजह से 4 मजदूर झुलस गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे। मरीजों से मिले उनका हालचाल जाना। और फिर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम और सेक्टर 9 अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रवींद्र नाथ एम से मुलाकात किए। मजदूरों के स्वास्थ्य के बारे…
भिलाई (गंगा प्रकाश)। भिलाई इस्पात संयंत्र में आज फिर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एसएमएस-2 के क्लस्टर में आज दोपहर 3.15 बजे पैनल कार्य के दौरान विस्फोट के साथ आग लग गई जिसके कारण चार लोग झुलस गए। सभी को गंभीर स्थिति में सेक्टर 9 चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चारों की स्थिति गंभीर बताई गई है।इस आग में झुलसे सभी चारों ठेका श्रमिक मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी के हैं। बीएसपी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को 3.15 बजे के लगभग कैपिटल रिपेयरिंग के कार्य के दौरान पैनल वेल्डिंग की जा रही थी, इस दौरान…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विगत 52 महीनों से विपक्ष की भूमिका निभा पाने में नाकाम भाजपाइयों का झूठ लगातार बेनकाब हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुपोषण और समृद्धि के साथ ही आवास और पेयजल के विषय में भी भाजपा का आरोप तथ्यहीन साबित हुआ है। विगत सवा साल में छत्तीसगढ़ में भाजपा के चार अध्यक्ष बदल गए, नेता प्रतिपक्ष भी बदलकर देख लिए लेकिन विश्वसनीयता का संकट यथावत कायम है। रमन राज के 15 साल के वादाखिलाफी, कुशासन, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के चलते आम जनता के बीच भाजपा की विश्वसनीयता तो पहले…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के जीवन जीने के लिये अपराधमुक्त सुरक्षित वातावरण तैयार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान अपने शोषण के विरोध में धरने पर बैठने को मजबूर हुई है। सुप्रीम कोर्ट चिंतित है लेकिन मोदी सरकार अपराधी को संरक्षण दे रही है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े 4 साल में महिलाओं के प्रति अपराधों में 78 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार के मामलों में 62 प्रतिशत और सामूहिक बलात्कार के मामलों में…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन की योजना के क्रियान्वयन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और राजस्व कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो पात्र व्यक्ति जिस जमीन पर क़ाबिज़ है, उसे भूस्वामी अधिकार पत्र दिया जाए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता से काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने कहा। ख़ास कर उन गावों में जहां राजस्व…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए नगरीय निकायों का कायाकल्प करने और दशा सुधारने में अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य और उनके अनुरूप लक्ष्य पूर्ति की जानकारी ली। बेरोजगारी भत्ता योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत प्राप्त एक-एक आवेदन का बारीकी से सत्यापन करें। यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।…
101 हितग्राहियों को मिला राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवासीय पट्टा हर वर्ग के हितों के प्रति कटिबद्ध है हमारी सरकार- मोहन मरकाम रितेश पटेल कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में वनभूमि पर काबिज पात्र लोगों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जा रहा है। वहीं नगरीय इलाकों में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया जा रहा है। यह राज्य सरकार की निर्धन और जरूरतमंदों के हितों के लिए सकारात्मक सोच है। हमारी सरकार किसानों, निर्धनों, मजदूरों और सभी वर्गों के हितों के प्रति कटिबद्ध होकर काम…
– नगरीय प्रशासन मंत्री का धौंस दिखा, कार्य से ज्यादा का भुगतान करवा चुका अब तक ठेकेदार कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)– जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कनेरा रोड पर विधायक मरकाम का ड्रीम प्रोजेक्ट स्टेडियम निर्माण कार्य, जिसकी लागत सात करोड़ से अधिक की है मैं तिरुपति कंस्ट्रक्शन रायपुर के द्वारा किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य मे लगातार अनियमितता की शिकायतें आती रही है, वहीं निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते स्थानीय खिलाड़ियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है । निर्माणकार्य में लगातार मिल रही शिकायत पर पीसीसी चीफ सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम जब निर्माण स्थल पहुंच…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
