Author: प्रकाश कुमार यादव
खरसिया (गंगा प्रकाश)। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को शहर में श्री राम भक्तों व शहरवासियों ने भगवान श्री राम जन्मोत्सव की खुशियों में हिंदू धर्म सनातन संस्कृति की विशेषता को भावी पीड़ित व जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से अनेकता में एकता, सनातन धर्म की विशेषता व देश के विभिन्न समाज की मन भावना संस्कृति को अद्भुत, जीवंत झांकी को भव्य आतिशबाजी, भगवे रंग में रंगकर, जय श्री राम के पवित्र मंत्र के साथ खरसिया पंचमुखी हनुमान मंदिर (रानीसागर ) से भव्य शोभायात्रा निकाली तो समूचा अंचल भगवामय होकर, जय श्री राम के नारा से धर्म की…
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। –कलेक्टर रजत बंसल नेगुरुवार 30 मार्च को नगर पंचायत लवन स्थित जवाहर नोवदय विद्यालय, निर्माणाधीन तहसील कार्यालय, वर्तमान में संचालित तहसील कार्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन तहसील कार्यालय का अवलोकन कर काम की धीमी प्रगति पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों के प्रति नाराजगी जाहिर करतें हुए काम मे तेजी लाने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान कुछ दरवाजों को बदलने के निर्देश दिए है साथ ही पूरे परिसर को बॉउंड्रीवाल करने के लिए नई कार्ययोजना शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। श्री बंसल…
मुरैना(गंगा प्रकाश)। मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पहली घटना पन्ना जिले की है। जहां खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में 1 की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हो गए। घटना पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरदुआ की है। वहीं दूसरा मामला मुरैना जिले का है, जहां दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना सिविल लाइन थाना इलाके…
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। महापौर हेमा देशमुख ने राजनांदगांव नगर निगम का वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया. भाजपा पार्षद दल के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्षद दल के साथ महापौर हेमा देशमुख ने ‘मोदी-अदानी भाई-भाई’, ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भूपेश बघेल जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए अपने कार्यकाल का चौथा बजट 22 लाख 45 हजार रुपए के घाटे का पेश किया. राजनांदगांव नगर निगम की बजट बैठक की शुरुआत आज हंगामेदार रही. बैठक शुरू होते ही शहर के बूढ़ा सागर भ्रष्टाचार मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इस हंगामे के बीच भी महापौर हेमा देशमुख…
मैनपुर(गंगा प्रकाश)।:सनातन(हिंदु) मान्याताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों का अंत करने के लिए भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां हुआ था। इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में हिंदुओं द्वारा पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।बता दे की राम नवमी पर्व मैनपुर नगर में जय श्रीराम के उद्घोष व विशालकाय महावीरी ध्वज के साथ सैंकड़ों श्रद्धालु ने राम जानकी मंदिर हरदीभाटा में पूजा अर्चना करने के बाद रामनवमी की भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाली गई। शोभायात्रा में…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की जयंती दिनांक 1 अप्रैल 2023 को प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालय में मनाया जायेगा।इस अवसर पर सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहूदास महंत की छायाचित्र पर मार्ल्यापण, पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सभा, विचार-गोष्ठियों का आयोजन कर सुविधानुसार अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।
रायपुर(गंगा प्रकाश)। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं. अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज दिख रहा है. मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है. यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी की संसद की सदस्य वापस लिए जाने के विरोध में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं. इस कड़ी में रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा…
करन अजगल्ले सक्ती(गंगा प्रकाश)। जिले में 5 दिन पूर्व नगर पालिका सीएमओ (CMO) ने अवैध प्लाटिंग (illegal plotting) करने वालो के खिलाफ सक्ती थाने में शिकायत की थी. जिसमें नगरीय क्षेत्र के 95 से अधिक अवैध प्लाटिंग के दस्तावेजों के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो से आए पत्र भी शामिल थे. सीएमओ की शिकायत के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थीं की जल्द ही अवैध प्लाटिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे और क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगेगी मगर पांच दिन बाद भी फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है. मामले में पुलिस का कहना है…
प्रयागराज में शुक्रवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया. हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा फाफामऊ के आजाद पुल पर हुआ. हादसे में एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सीधा गंगा नदी में जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक पुल की रेलिंग से लटक गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नीचे गिरे ट्रक में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला गया. वहीं, रेलिंग पर लटके ट्रक का ड्राइवर फरार है. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम…
अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश) – मोदी सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिये एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक यदि इन अधिकारियों का कुल निवेश , स्टॉक , शेयर या किसी अन्य इन्वेस्टमेंट में एक कैलेंडर इयर के दौरान छह महीने की बेसिक सैलरी से ज्यादा हो जाता है तो उन्हें इसकी डिटेल देनी होगी। ये जानकारी एआईएस यानि अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16 (4) के तहत उनके द्वारा शेयर की जाने वाली समान जानकारी से अलग है। इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने निर्देश जारी किये हैं। ये…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
