Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलीपदर तहसील के ग्राम काण्डेकेला निवासी 47 वर्षीय पदमन सिंह मांझी की 17 सितम्बर 2022 को तेलनदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी श्रीमती मंटोरा बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राजिम तहसील के ग्राम बारूला निवासी 45 वर्षीय दुलारी बाई की 19 मार्च 2022 को अग्नि दुर्घटना से…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 45 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसके निराकरण के संबंध में विभाग द्वारा की गई पहल की जानकारी ली। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम चैतरा के छत्तर टंडन ने बकरी पालन हेतु सहायता राशि, ग्राम नागाबुड़ा की विभा गिडियन ने आर्थिक सहायता राशि, ग्राम खट्टी…
हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-शहर के वार्ड नंबर -38 दिग्विजय वार्ड किलापारा ,मां दुर्गा मंदिर रोड में नाली निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण निगम द्वारा प्रारंभ किया जाना है!जिस का भूमि पूजन दिनांक 28 मार्च 2023 को नीलू शर्मा प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा किया गया!उक्त अवसर पर किशुन यदु, (नेता प्रतिपक्ष )एवं वार्ड पार्षद सुश्री मणि भास्कर गुप्ता बुथअध्यक्षगण बंसी लाल साहू , गणेश ताम्रकार , अनूप श्रीवास्तव, दिलीप सोनी , ललित श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद सोनी ,श्रीमती राखी श्रीवास्तव ,श्रीमती लता सोनी, मातृशक्ति सहित वार्डवासीगण उपस्थित थे।वार्ड पार्षद सुश्री मणि भास्कर गुप्ता ने भूमि पूजन पश्चात शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया!
ज्योत जंवारा दर्शन का आज चौथा दिन विधायक विकास उपाध्याय अशोक नगर, तिलक नगर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया कल शाम शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्र.39 एवं तात्यापारा वार्ड क्र.37 अन्तर्गत मन्दिरों व घरों में स्थापित ज्योत जंवारा दर्शन कर जस सेवा गीत में सम्मिलित हुए रायपुर(गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों को अपने भक्तिमय रस में सराबोर कर दिया है, उनका माता रानी के प्रति भाव-भक्ति प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घरों एवं मंदिरों में जाकर दर्शन करने का अलग ही…
यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा एवं डिईओ बलिराम बघेल के मार्गदर्शन में सुघ्घर पढ़वैया योजना के तहत जिले की सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं का पोर्टल में शत् प्रतिशत पंजीयन करवाते हुए डाइट के माध्यम से उक्त योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में गुरुवार दिनांक 23 मार्च को राज्य कार्यालय CTE से प्राध्यापक एसके तिवारी, शांतनु विश्वास एवं डाइट के अकादमी की टीम ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर विजयपुर में थर्ड पार्टी आकलन किया। इस दौरान 90 बच्चों की दक्षता को एससीईआरटी द्वारा…
कलेक्टोरेट में आने वाले आम जनता एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को मिलेगा अब शुद्ध पेयजल का लाभ बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय में आम जनता को शुद्व पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से परिसर में दो नये आरो युक्त वॉटर कूलर की स्थापना की गयी हैं। जिसका शुभारंभ स्वयं कलेक्टर ने उपस्थित दिव्यांग श्री धनंजय देवांगन से फीता कटवाकर किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बंसल ने आरो वाटर कूलर से पानी निकाल कर खुद पानी पिया। इस मौके पर उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेडाम सहित मीडिया के प्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि…
आप नेता संतोष यदु के नेतृत्व में किसानो ने घेरा कलेक्टर कार्यालय संयंत्र से प्रभावित किसानो के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने किया माँग बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी नेता संतोष यदु के बलौदाबाजार स्थि निवास मातोश्री में पहुंचकर न्युवोको विस्टास सोनाड़ीह सीमेंट से प्रभावित किसानो ने अपनी समस्या बताते हुए मदत करने की गोहार लगाया किसानो की समस्या को देखते हुए आप नेता संतोष यदु सभी किसानो को लेकर बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय पहुचे जहाँ कलेक्टोरेड़ के गेट पर ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस दल बल के साथ मौजुद था जिसने कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया आप नेता…
वरिष्ठ नागरिकों का संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह का हुआ आयोजन सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय जिला- मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, चिरमिरी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर एवं जशपुर को सम्मिलित कर समस्त जिलों वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकतानुसार छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत(डेन्चर) व्हील चेयर आदि के लिए परीक्षण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह का आयोजन आज नगर के साधूराम सेवाकुंज में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष श्री बिजू दासन, श्री कुलदीप बिहारी जिला सदस्य, श्रीमती मंजू संतोष मिन्ज…
सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। ग्राम गोविन्दपुर निवासी गौरीशंकर पटेल ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एटीसी टेलीकाम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. टावर में साईट टेक्नीशियन है और साईट के साधारण मेंटनेंश का कार्य करता है। दिनांक 24.03.23 को सभी सिस्टम सही काम कर रहे थे 25.03.23 के रात्रि में कंपनी के द्वारा सूचना दिया कि गोरगी साईट बंद हो गया जो हाथी विचरण जंगल एरिया है। अगले दिन भुरापानी साइट गया तो वहां सेल्टर का दरवाजा खुला मिला साइट भूरापानी ग्राम गोरगी में स्थित टावर के बैट्री रैक और एचबीएल कंपनी का 24 नग सेल तथा ट्रांसमिशन रेक को अज्ञात व्यक्ति चोरी…
भैयाथान (गंगा प्रकाश)। बीते दिन दो लोगो की जिंदगी छिनने वाला बाघ को आज वन विभाग के द्वारा लगभग 2 घण्टे के रेस्क्यू के बाद पकड़ कर पिंजरे में कैद किया गया है । प्राप्त जानकारी अनुसार कल कालामाजन में उत्पात मचाते हुए 2 लोगो की जान लेने वाला बाघ आज पिंजरे में कैद हो गया । वन विभाग के द्वारा रात से ही तैयारी पूरा कर लिया गया था आज सबेरे से प्रशासन के साथ वन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ बाघ का रेस्क्यू करते हुए लगभग 2 घण्टे में काबू पाया जिससे क्षेत्र में बाघ का दहसत खत्म हुआ…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
