Author: प्रकाश कुमार यादव

राहुल प्रियंका गांधी सेना राष्ट्रीय सचिव नंदलाल लालवानी साथ मे रहे मौजूद रायपुर(गंगा प्रकाश) :- उत्तरप्रदेश के रामपुर खास विधानसभा के लालगंज स्थित कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार के छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलानी के पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । गिंडलानी ने रामपुर खास स्थित पर्यटन स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद विधायक के कैम्प कार्यालय पहुंचे गिंडलानी ने कहा कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में प्रदेश के हर एक छात्र- छात्राओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना अराजकता की पराकाष्ठा है। केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है, सदस्यता खत्म करने की साज़िश इसका प्रमाण है। लेकिन सत्य को दबाया नहीं जा सकता है। तानाशाही क्या होती है, यह सिर्फ सुना था लेकिन अब राहुल जी के मामले में इसे देख भी लिया है। सदस्यता खत्म करना तानाशाही की…

Read More

गरीबों का आवास व 5 किलो चावल भी खा गई भूपेश सरकार कुकरेल (गंगा प्रकाश)। आदिवासी बाहुल्य सिहावा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता में भूपेश सरकार के प्रति आक्रोश है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों का 16 लाख प्रधानमंत्री आवास छीना है। हाल ही में बजट में बेरोजगारी भत्ता के लिए राशि आवंटित की गई है। जिसमें जटिल मापदंड के कारण प्रदेश के 19 लाख बेरोजगारों में एक लाख को भी बेरोजगारी भत्ता मिलने वाला नहीं है। जो युवाओं के साथ धोखा है। कांग्रेस ने सिर्फ और…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के रासेयो के स्वयंसेवक संतोष सोरी एम ए चतुर्थ सेमेस्टर जिसका चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय एकता शिविर 18 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए हुआ था। जिसमे 12 राज्यों दिल्ली,राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, झारखंड,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के लगभग 200 रा से यो स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था। संतोष ने बताया कि शिविर में पहुंचने पर सभी राज्यों की टीम का भव्य स्वागत किया गया । अगले दिन प्रभात फेरी और योगा के साथ…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। आनंदकंद करुणानिधान कृपा सिंधु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी महापर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नये उल्लास एवं दिव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।नगर के चौक चौराहे व मंदिर को तोरण पताकों से सजाया जा रहा है‌‌ मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वागत द्वार लगाया जा रहा है कदली पेड़ की व्यवस्था की जा रही है। गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है सोसल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है रामनवमी के दिन प्रातः दस बजे से रामनाम संकीर्तन भजन स्तुति वंदना के साथ जन्मोत्सव…

Read More

प्रकाश कुमार यादव गरियाबंद (गंगा प्रकाश) :-ग्राम में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023-24 में शासकीयकरण करने पंचायत मंत्री आश्वासन दिया गया था। किन्तु बजट में पंचायत सचिव के शासकीयकरण के संबंध में कोई पहल नहीं होने से छ.ग. के समस्त पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है।पंचायत सचिव संगठन के प्रांतिय बैठक दिनांक 06.03.2023 में लिये लिए गए निर्णय के अनुसार पंचायत सचिव के एकसूत्रीय मांग परिविक्षा अवधि पश्चात् शासकीयकरण के संबंध में दिनांक 15.03.2023 तक सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण पंचायत सचिव दिनांक 16.03.2023 से काम बंद कलमबंद हड़ताल पूरे प्रदेश समेत गरियाबंद जिले के विकास मैनपुर में…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश):-कांग्रेस दोबारा सत्ता पर काबिज होने की रणनीति शुरू कर दिया है।अंतिम बजट सत्र में अभी वर्ग को साधने योजनाओ की मंजूरी के साथ ही संगठन में समन्वय बनाने की रणनीति पर भी काम शुरु कर दिया है। प्रदेश के 10 एस सी व 29 एसटी सीट पर संगठन में जातिगत समीकरण पर समन्वय बनाने एक एक लीडर शीप डेवलपमेंट समन्वयक नियुक्ति किया गया है।एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज 39 समन्वयक की सूची जारी किया है,सूची में सभी नाम गैर एस सी एसटी वर्ग के नेताओ के नाम शामिल है।इस सूची की पुष्टि करते हुए पीसीसी के…

Read More

लवन (गंगा प्रकाश)–आज प्रदेश भर में राहुल गाँधी के समर्थन में कही पुतला दहन तो कही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तो इस पर, मैं मेरे सभी कोंग्रेसी भाइयो से अनुग्रह करता हु की आप कृपया एक बार आपके नेता की कार्यशैली जनता को बताने की कृपा करे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा। जिसपर इस फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए यूपीए सरकार…

Read More

लवन (गंगा प्रकाश)- दिनांक 25.3 2023 शनिवार को आग्रह कार्यक्रम के तहत पुलिस चौकी लवन क्षेत्र के ग्राम लाहोद में माल वाहक वाहन पिकअप वाहन ट्रैक्टर वाहन के मालिकों एवं चालकों का पुलिस चौकी लवन के संवेदनशील ए एस आई नरेन्द्र मार्कण्डेय ,प्रधान आरक्षक विनोद बांधे द्वारा मीटिंग लेकर वाहन दुर्घटना संबंधी जानकारी दी गई एवं सवारी ना बैठाने बराती , आदि कार्यक्रम में मालवाहक वाहन का उपयोग न करने समझाइश एवं हिदायत दिया गया।उक्ताशय की जानकारी ए एस आई नरेन्द्र मार्कण्डेय ने चर्चा में पत्रकार गोलू कैवर्त को जानकारी भी साझा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति कर सभी से नियमों…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरौदा से आवेदिका लिलेश्वरी मानिकपुरी पति अमरदास के द्वारा कलेक्टर जनचौपाल में राशनकार्ड नहीं होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में तत्काल खाद्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए इनका प्राथमिकता राशन कार्ड जारी किया गया है। अब हितग्राही को 35 किलोग्राम चांवल, 2 किलो नमक, शक्कर और 2 किलो चना मिलने की पात्रता होगी। आवेदिका लिलेश्वरी मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Read More