Author: प्रकाश कुमार यादव
प्रेम अग्रवाल घरगोड़ा(गंगा प्रकाश)। आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जंप उपाध्यक्ष ममता पंडा , अध्यक्षता निरपत राठिया विशिष्ट अतिथि एसडीओ मनोज विश्वकर्मा रहे , वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र गंडेचा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रति एकड़ 250 पौधे की क्षमता अनुसार 2 एकड़ में 500 पौधे लगाए गए जिसमे 250 टीशुक्लचर 250 सागौन के पौधे रोपे गए है । आज विश्व वानिकी दिवस के आयोजन अवसर पर एसडीओ…
पूरे प्रदेश के 11646 सचिव बैठे हैं हड़ताल पर राघवेन्द्र सिंह बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग परीविक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने से पूरा प्रदेश के 11644 पंचायत कार्यालय में ताला लटका हुआ है।लखेश्वर यादव प्रांतीय सचिव द्वारा बताया गया कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणापत्र में शासकीयकरण करने का वादा किया गया था मुख्यमंत्री द्वारा उनके निवास में पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल से 24 जनवरी 2021 को पंचायत सचिवों का दिसंबर…
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना है उद्धेश्य-पुलिस अधीक्षक। बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत व गानों की दी शानदार प्रस्तुति। अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, इन सभी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने सोमवार को रक्षित केन्द्र में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर इसमें शामिल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने ईनाम प्रदाय कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में लगन से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों…
अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)- भैयाथान विकासखण्ड के बतरा क्षेत्र में नहर निर्माण के काम में गुणवत्ता की जमकर अनदेखी की जा रही है। एक तरफ नहर बन रहा है और दूसरी तरफ स्तरहीन सामग्री से निर्माण होने के कारण नहर में दरारें आ रही है। जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। इसकी शिकायत जनपद सदस्य रागिनी संतलाल प्रजापति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है औऱ बताया कि इन दिनों बतरा में सिंचाई विभाग द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए 2.50 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर लंबाई के नहर निर्माण की औपचारिकता भर निभाई जा…
अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)- भैयाथान विकासखंड के धरतीपारा में जिला स्तरीय कुम्हार समाज का बैठक आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक पारसनाथ राजवाड़े व विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि देवीचरण सिंह रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता कुम्हार समाज जिलाध्यक्ष भगवत प्रजापति ने की। अतिथियों का सुआ, शैला, बाजे-गाजे के साथ महामाला से स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के बारे में चर्चा की गई। समाज में जो सामाजिक कुरीतियां और बुराइयां हैं, उनको शिक्षा के माध्यम से दूर किया जाए। साथ ही जरूरी है कि समाज के पूरे जिले के लोग उसमें जोड़े जाएं। कुम्हार समाज के क्षेत्रीय समिती…
जितेंद्र सिंह ठाकुर रायगढ़(गंगा प्रकाश)। जिले में 23 मार्च 2023 गुरुवार को चेट्री चन्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव तथा रामनवमी की पूर्व संध्या 29 मार्च को शिवसेना द्वारा निकाले जाने वाले शोभायात्रा में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर आज एसडीएम कार्यालय रायगढ़ में एसडीएम गगन शर्मा तथा सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय द्वारा आयोजन समिति एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक किया गया । बैठक में आयोजन समिति से महोत्सव को लेकर अधिकारियों ने चर्चा कर चैतीचांद महोत्सव तथा शिवसेना की शोभायात्रा जुलूस के रूट और बाइक रैली की जानकारी लिये । झूलेलाल सेवा…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। स्काई वॉक भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का स्मारक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन और मूणत के भ्रष्टाचार के स्मारक की जांच ईओडब्ल्यू में चल रही है। रायपुर शहर में स्काई वॉक की जरूरत क्या थी? भाजपा इसको बताने की स्थिति में आज भी नहीं है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा फिजूल के निर्माण में क्यों खर्च किया गया था? रायपुर की शहरों में पैदल चलने के लिये कहां जगह की कमी थी जो रमन सरकार ने स्काई वॉक बनाया था कौन 25 फीट ऊपर सीढ़ी पर चढ़कर स्काई…
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, भाजपा थानों में रिपोर्ट क्यों नहीं लिखवाती? रायपुर(गंगा प्रकाश)। मुद्दाविहीन भाजपा की डूबती राजनीति को बचाने के लिये भाजपा अध्यक्ष अरूण साव एक बार फिर धर्मांतरण का झूठा राग अलाप रहे है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जोर जबरदस्ती दबावपूर्वक धर्मांतरण जैसी कोई बात है ही नहीं। छत्तीसगढ़ में सभी धर्मावलंबी एक दूसरे के धर्म का पूरा सम्मान करते हुये भाईचारा से रह रहे है। राज्य में जबरिया धर्मांतरण या प्रलोभन देकर धर्मांतरण की बातें आरएसएस और भाजपा का दिमागी फितूर है। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून अविभाजित मध्यप्रदेश…
गौतम अडानी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, नीरव मोदी के फ्रॉड को भाजपा का संरक्षण रायपुर(गंगा प्रकाश)। भगोड़े मेहुल चोकसे के रेड कार्नर नोटिस रद्द होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अडानी के घोटाले पर पर्दा डालने के लिये संसद में चर्चा नहीं कराने वाली तथा विपक्षी दलों के द्वारा अडानी के घोटाले का संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग ठुकराने वाली मोदी सरकार ने अब अपने एक और मित्र मेहुल चोकसे को भी कानून के सिकंजे से बचाने तथा भारत में गिरफ्तार करके लाने की संभावनाओं को बंद करवा दिया गया। मोदी…
करन अजगल्ले सक्ती/ हसौद (गंगा प्रकाश)। सीएम भूपेश बघेल के पिता का एक दिवसीय सक्ती दौरा कार्यक्रम हुआ , इस दौरान वे भातमाहुल सरपंच भगवान दास विजय चंद्रा के घर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल के आगमन पर लोगों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किए।ततपश्चात चंन्द्रा के घर का फीता काटकर उद्घाटन किए।विजय चंन्द्रा ने इस दौरान क्षेत्र के समस्याओं के बारे में अवगत भी कराए।बघेल ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजट में आँगबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी व पत्रकार सुरक्षा कानुन लागू करने को मुख्यमंत्री के सराहनीय कदम बताए साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
