Author: प्रकाश कुमार यादव

भैयाथान(गंगा प्रकाश)- भैयाथान साहू समाज के द्वारा अपने आराध्य भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती मनाते हुए समाज को बधाई व शुभकामनाएं दिया । स्थानीय मंगलभवन में इस अवसर पर साहू समाज के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया । महाआरती में साहू समाज के लोगो का आगमन हुआ । महाआरती के बाद समाज को संबोधित करते हुए वरिष्ठजनों ने पूरे समाज को मार्गदर्शन किया जिससे साहू समाज मे सदभाव की भावना बनी रहे व समाज तरक्की की ओर अग्रसर रहे । इस कार्यक्रम में समाज के पुरुषो के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। महाआरती के…

Read More

कई सनातन कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा महेश प्रसाद कोरिया/एमसीबी(गंगा प्रकाश)। भगवा हिंदू रक्षक दल की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस समीक्षा बैठक में भगवा हिंदू रक्षा दल के महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई चर्चा के दौरान संगठन विस्तार देने के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से उनकी सलाह मांगी गई साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भगवा हिंदू रक्षक दल के विस्तार पर गंभीरता से चर्चा किया गया साथ ही भगवा हिंदू रक्षक दल के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती सिंह के साथ प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने संगठन को विस्तार में विस्तृत रूप…

Read More

प्रेमनगर में हुआ आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण का कार्यक्रम का आयोजन सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थलों पर आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभा कक्ष में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक प्रेमनगर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सविप्रा अध्यक्ष खेलसाय सिंह ने बटन दबाकर सीधे हितग्राहियों के खातों में 61.25 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित किया। …

Read More

बड़े उत्साह के साथ पूरे सप्ताह महिला-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा। सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। बड़े उत्साह के साथ जिले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसका समापन पुलिस लाईन सूरजपुर में रविवार, 19 मार्च को किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने महिला सुरक्षा के प्रति यहां के छात्राओं-महिलाओं में उत्कृष्ट भाव होने पर उनकी प्रशंसा की। पूरे सप्ताह जिले की पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की, महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर महिला-छात्राओं तक पहुंचा गया और उन्हें खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान महिला-छात्राओं के लिए…

Read More

सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर सूरजपुर पुलिस एक्शन में है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने अवैध कोयला के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में चौकी खडगवां पुलिस को बीते रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि थाना राजपुर जिला बलरामपुर के ग्राम परसवार में पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3521 में अवैध रूप से कोयला लोड़ हो रहा है जो भटगांव की ओर जाने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर…

Read More

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत कसडोल स्थित सुप्रसिद्ध अस्पताल आद्या में अस्पताल का स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने एवं अस्पताल का नामकरण कुमारी आद्या के नाम से है एवं जन्मदिन 19 मार्च को ही था जिसके उपलक्ष्य में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19मार्च रविवार को रहा जिसमें बढ़चढ़कर मरीजों ने हिस्सा लिए।इस सम्बंध में अस्पताल के सर्जन डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि हर वर्ष उनकी सुपुत्री कुमारी आद्या के जन्मदिन पर यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होता है यह लगातार आयोजन का दूसरा वर्ष है।यह आयोजन हर वर्ष होता रहेगा कि…

Read More

लवन(गंगा प्रकाश)। हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा का भाजपा मंडल संडी क्षेत्र के ग्राम गिर्रा, गोंडा, कोदवा, संडी, खरतोरा में आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर भब्य स्वागत किया गया । पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने स्वागत करते हुये कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने हेतु एवं देश मे हो रहे धर्मांतरण को रोकने के लिये संतों द्वारा यह जनजागरण पदयात्रा निकाली जा रही है । यह यात्रा छत्तीसगढ़ के चार दिशाओं से प्रथम यात्रा महामाया माता बिलासपुर से, द्वितीय यात्रा दंतेश्वरी माता दंतेवाड़ा से, तृतीय यात्रा चंद्रहासिनी माता चंदरपुर से एवं…

Read More

बड़ी संख्या में अभिभावक रहे मौदूज माता पिता, समाज और मातृभूमि की सच्ची सेवा हेतु लिया गया संकल्प करन अजगल्ले मालखरौदा(गंगा प्रकाश)। 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती वन्देमातरम आदर्श विद्यालय में धूमधाम से मनाया गई, जहां सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा जी की तैलचित्र पर दिप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाI इस अवसर पर वन्देमातरम आदर्श विद्यालय द्वारा भक्त माता कर्मा जी को समर्पित सकल्प पत्र का वाचन प्राचार्य बी. डी. मेहेर द्वारा कराया गया और उपस्थित सभी अभिभावकों ने सामूहिक रूप से माता-पिता, समाज व मातृभूमि की सच्ची सेवा करते हुये राष्ट्र की…

Read More

-निगम अमले ने सड़क फुटपाथ में सामान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की: मिनी माता चौक पुलगांव:फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों को निगम ने हटाया: दुर्ग (गंगा प्रकाश)। नगर पालिक निगम फाइट द बाइट अभियान का एक बड़ा हिसा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर मोर शहर मोर जिम्मेदारी एवं फाइट द बाईट मुहिम के अन्तर्गत दुर्ग नगर निगम में प्रतिदिन वार्ड वार अभियान चल रहा है।इन गतिविधि पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिंसमे प्रतिदिन नालियों की तली की सफाई,सार्वजनिक क्षेत्र की सफाई, लगातर…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर नोटिस देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा जनता के पैसे की लूट के खिलाफ उठाई जा रही आवाज तथा अडानी के घोटाले से जनता का ध्यान हटाने मोदी सरकार राहुल गांधी को परेशान करने अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है ।दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पहुच कर उनसे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए वक्तव्य के आधार पर दूसरी बार नोटिस ले कर पहुच गयी ।यह मोदी सरकार की बौखलाहट को…

Read More