Author: प्रकाश कुमार यादव

-आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं:महापौर दुर्ग (गंगा प्रकाश)। दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी शांति और अमन का वातावरण बना रहे इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की…

Read More

विनय सिंह बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 12 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम गतौरा (जिले का सबसे बड़ा ग्राम तथा डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति के मामा परिवार) में नवीन कुमार कुर्रे सह परिवार द्वारा अपरान्ह 4 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक आयोजित विशाल कवि सम्मेलन का कार्यक्रम एकदम शानदार रहा। इस कार्यक्रम को अत्यधिक प्रशंसा प्राप्त हुई है। यह कार्यक्रम सन्त शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर पूजा-अर्चना पश्चात डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलमकार मंच एवं उपसंचालक छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य, प्रतिष्ठित…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत बेरला अन्तर्गत गुरु अमरधाम चटुवापुरी के विशाल हाल में 5 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में साहित्य वाचस्पति- डाॅ. किशन टण्डन क्रान्ति की 4 पुस्तकों का विमोचन करतल ध्वनि के बीच वरिष्ठ साहित्यकारों, राजमहन्तों, सन्तजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इन पुस्तकों में “सरगम के मेले” सम्पादकीय राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह, “मेरे अल्फ़ाज़” ग़ज़ल-संग्रह, “दस्तूर” लघुकथा-संग्रह एवं “देवी या दासी?” काव्य-संग्रह शामिल हैं। “सरगम के मेले” राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह में शामिल 51 साहित्यकारों को शासन द्वारा पंजीकृत राज्य स्तरीय…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा दिनांक 8.03.2023 को होली मिलन समारोह व किताब विमोचन के दौरान आयोजन किया गया था। आदरणीय डॉक्टर कांति वाचस्पति साहित्य द्वारा छत्तीसगढ़ कलमकार पंच शासन द्वारा पंजीकृत समिति द्वारा जिसमें मणीशंकर दिवाकर (अधिवक्ता) “गदगद” हास्य कवि, ग्राम चंदनू, तह. व जिला बेमेतरा को सरगम साहित्य सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया । विदित हो कि दिवाकर जी (जूनियर अधिवक्ता) एवं साहित्य के क्षेत्र में अपने रचनाओं के लिए जाना जाता है। जिनके दैनिक समाचार पत्रों में कविता प्रकाशित होती रहती है जिसका हम सब पाठको ने आनंद लिया जी मणिशंकर दिवाकर ” अधिवक्ता ” गदगद’…

Read More

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा कलेक्टर शपदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के विकासखंड साजा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने स्कूल के नक्शा को देखा और बनने वाले भवन के लेआउट आदि विषयों के संबंध में चर्चा की। जिलाधीश ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने समय सीमा के रहते सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करने की बात कही और निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये। इसके पश्चात कलेक्टर पी.एस.एल्मा…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा शहर के ठेलों को व्यवस्थित रूप से वेंडिंग जोन में व्यवस्थापित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेमेतरा सुरुचि सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय बेमेतरा द्वारा चलित ठेला चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठेले वालों को नगर पालिका के साथ पंजीकरण करने का अनुरोध किया गया और ठेला चालकों को लोन संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 10,000 का लोन ले सकते हैं एवं पूरा पटाने पर 20,000 का लोन भी ले सकते हैं। बेमेतरा शहर में कम से कम…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सह अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा की टीम द्वारा जिला बेमेतरा के अंतर्गत, मिठाई दुकान, होटल, किराना दुकान, खाद्य निर्माता फर्म इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला बेमेतरा के अंतर्गत बेरला से रस्की आटा टोस्ट, सूजी, इन्स्टेंट मिक्स गुलाब जामुन पाउडर, कच्चा मैंगों चॉकलेट, साजा से मिल्क केक, कलाकंद, नवागढ़ ब्लॉक से मिनी पेड़ एवं जलेबी तथा बेमेतरा शहर से दूध एवं मिठाई का गुणवत्ता जांच हेतु नमूना लिया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा को…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। -स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम राखी की स्वच्छताग्राही मीरा मानिकपुरी को आमंत्रित किया गया था। इस सम्मान समारोह में स्वच्छता से संबंधित बेहतर कार्य करने के लिए मीरा मानिकपुरी को राष्ट्रपति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया और गौठान में गोबर गैस प्लांट के सफल संचालन के लिए समूह के महिलाओं को बधाई दी। ज्ञात हो कि मीरा गांव में स्वच्छता…

Read More

सागर बत्रा रायपुर(गंगा प्रकाश)। :- आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र 2023-24 का बजट पेश किया जिसको लेकर पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 के छाया पार्षद संदीप तिवारी ने अपने वार्ड में इस भरोसे के बजट की खुशी जाहिर करते हुए वार्डवासियों के साथ मिलकर आपस में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर हर्षोउल्लास के साथ जश्न मनाया। संदीप तिवारी ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ में शिक्षित वर्ग के लोगों के लिए,निराश्रितों,बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं गर्भवती महिलाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं,प्राथमिक शालाओं के बच्चों के हित में व गरीब वर्ग की युवतियों के विवाह हेतु…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के आबकारी अमला द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर अवैध शराब के बिक्री व भण्डारण के विरूद्ध छापामारी कार्यवाही कर 5 प्रकरण में कुल 101.54 बल्क लीटर शराब जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोगीडिपा निवासी मैतुराम कमार, रामसिंह कमार से 5 लीटर वाली 10 प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 50 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा देवभोग के ग्राम छैला निवासी चमरू यादव से एक प्लास्टिक बोरी में 200 मिली लीटर कुल 40 बल्क लीटर बरामद कर धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार देवभोग के…

Read More