Author: प्रकाश कुमार यादव

राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा टीम, नगर पालिका टीम सभी रहे मौजूद राघवेंद्र सिंह बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बाजार भाटापारा जिले में आज अनुविभागीय अधिकारी बलोदा बाजार मे कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी के तत्वाधान में बलौदाबाजार जिले में चल रहे मिठाई की दुकान पर दिए दबिस तथा मिठाई की दुकान पर साफ-सफाई, मिठाई की उपयोगिता, मिठाई के दिन तिथि बनाने की विधि तथा पॉलीथिन इन सभी पर विधिवत जांच के सैंपल लिया गया तथा इस पर चलानी कार्यवाही की गई अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा सभी होटल संचालकों पर कड़े शब्दों में साफ-सफाई करने तथा हर सामग्री को उपयोग करने के लिए…

Read More

करन अजगल्ले मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। नवीन जिला सक्ती के पुलिस थाना मालखरोदा में होली से पहले शांति समिति की बैठक रखा गया जिसमें उपस्थित कोटवारों जनप्रतिनिधियों को होली के अवसर पर होने वाले लड़ाई झगड़े को किस प्रकार रोका जा सकता है इस बारे में थाना प्रभारी ललित चंद्रा तथा तहसीलदार संजय मिंज द्वारा जानकारी प्रदान किया गया। उनका कहना था 12:00 बजे रात्रि तक होलिका दहन कर लिया जाए साथ ही कोटवारों को लकड़ी चोरी नहीं करने, रास्ता नहीं रोकने हरे भरे पेड़ों को नहीं काटने कीचड़ एवं पेंट का प्रयोग नहीं करने अन्य समुदाय के लोगों को बिना उनकी…

Read More

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा द्वारा 08 मार्च 2023 को होली पर्व के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिटी मदिरा दुकानें, एफ.एल. 4(क) व्यावसायिक क्लब बार तथा मद्य भण्डारण भाण्डागार 08 मार्च को पूर्णतः बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)-छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा का आज शुक्रवार को विषय अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। हायर सेकेण्डरी परीक्षा का आयोजन कुल 73 केंद्रों में हुआ। कक्षा 12वीं में कुल पंजीकृत 11403 विद्यार्थी है। आज दर्ज 11263 में 11037 प्रविष्ट एवं 226 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र भिंभौरी, आनन्दगांव, गुधेली का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र गोढीकला, मुरता, टेमरी, नांदघाट, मारो, सम्बलपुर का निरीक्षण किया गया। एस.डी.ओ पी.एच.ई. द्वारा…

Read More

आहाता निर्माण स्वीकृत भूमि पर लोगों ने किया था कब्जा विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे में विधायक निधि से साहू समाज भवन में आहाता निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। निर्माण क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा पैरा, लकड़ी एवं अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। ग्राम पंचायत रेवे के सरपंच द्वारा अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाये जाने हेतु विधिवत तीन नोटिस दी गई, किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण हटाये जाने हेतु ग्राम पंचायत रेवे द्वारा 27 फरवरी 2023 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। 02…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया में आज शुक्रवार को कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा की उपस्थिति में कौशल उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ असीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी व्यवसाय को प्रारंभ कर उसका भली प्रकार से संचालन करना उद्यमिता कहलाता है। वर्तमान या भविष्य में आने वाले अवसरों का अनुमान लगाकर व्यवसाय, व्यापार या उद्योग प्रारंभ करना सफल उद्यमिता का आधार है। आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए उद्यमियों की भूमिका को मान्यता देते हुए विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर…

Read More

विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश) -भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सी.सी.एस. हरियाणा (हिसार) में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा की छात्रा कु. नीलावती नाग चतुर्थ वर्ष एवं कु. मिताली जोशी तृतीय वर्ष ने भाग लिया। जिसमें छात्रा नीलावती नाग ने लम्बी कूद महिला स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए आज शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया में आयोजित कौशल उन्नयन कार्यशाला में कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने नीलावती नाग को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।…

Read More

प्रदेश के लाखों किसान और व्यापारी होंगे लाभान्वित :- अमर पारवानी सागर बत्रा रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी,महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान ने बताया कि चेंबर की मांग पर प्रशासन ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में प्रदान की जिसके लिए चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों और किसानों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट को लेकर चेंबर…

Read More

होली पर बिकने वाले चीनी सामान का व्यापारियों ने किया बहिष्कार :- अमर पारवानी सागर बत्रा रायपुर (गंगा प्रकाश):- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली के त्यौहार से प्रदेश सहित देश भर के व्यापारियों में एक नई उमंग और उत्साह का संचार हुआ है और व्यापार के भविष्य को लेकर एक बार फिर नई आशा जगी है पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष होली के त्योहारी सीजन में प्रदेश सहित देश भर के व्यापार में लगभग 25…

Read More

सागर बत्रा रायपुर (गंगा प्रकाश):- नीलू ओगरे अध्यक्ष मध्यान्न भोजन रसोइया महासंघ ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील योजना) अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित 45610 शालाओं में अध्ययनरत 2993170 के लिए 87026 रसोइया भोजन बनाने हेतु नियोजित किया गया है| रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका का मानदेय वर्तमान में 1500/- प्रतिमाह है| प्रत्येक वित्तीय वर्ष में केवल 10 माह के लिए ही देय होता है यह मानदेय अत्यंत कम है, जिससे रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है| मानदेय में बढ़ोतरी किये जाने हेतु अनेक…

Read More