Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ विधानसभा के 16वें सत्र को संबोधित करने विधानसभा पहुंचे।राज्यपाल श्री हरिचंदन के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे तथा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उनका स्वागत किया।
रायपुर(गंगा प्रकाश)।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया। इस अवसर विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवँ विधायकगण भी उपस्थित थे ।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कर रही हैं संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा मुख्यमंत्री ने की सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं। सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली…
महेश प्रसाद मनेन्द्रगढ़(गंगा प्रकाश)।। भाजयूमो द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नागपुर मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जल्द ही कार्यवाही की मांग की गई है।इस संबंध में जानकरी देते हुए मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने बताया की प्रदेश में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी सामने आ रही है।कालाबाज़ारी के साथ ही उनके द्वारा जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में गत दिवस युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमनप्रताप सिंह के ऊपर रेत माफ़ियाओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है जिससे उनकी हालत गम्भीर है। इसी गंभीर अवस्था में उन्हें…
महेश प्रसाद चिरमिरी (गंगा प्रकाश)।। चिरमिरी के युवा नेता निखिल यादव ने एमसीबी कलेक्टर पी. एस. ध्रुव को ज्ञापन देकर बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्मित ब्लड बैंक को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है ।अपने ज्ञापन में युवा नेता निखिल यादव ने कहा है कि चिरमिरी के बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से ब्लड बैंक खोला गया है। परंतु वह एक सफेद हाथी बनकर रह गया है। जब यहा कोई व्यक्ति ब्लड लेने जाता है तो वहा किसी प्रकार की सुविधा ना होने के कारण उन्हें वहा से मना कर बैकुंठपुर भेजा…
बिलासपुर(गंगा प्रकाश)।कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में आबकारी बिलासपुर द्वारा कच्ची शराब के अवैध विक्रेताओं पर कार्यवाही किये जाकर हजारों किलोग्राम लाहान एवं कच्ची शराब बरामद किए गए।(1)सतीश भारद्वाज पिता अधिभार दास समडील तख़तपुर से 07लीटर महुआ शराब(2)अर्जुन अनंत पिता कलम निवासी समडील तख़तपुर से 15लीटर महुआ शराब(3)हेमचंद्र पात्रे पिता बालाराम निवासी सकरी थाना सकरी से7.5लीटर महुआ शराब(4)परसराम धनवार निवासी रिसदा थाना मस्तूरी से8लीटर कच्ची शराब(5)7अज्ञात प्रकरणों में ग्राम गनियारी में95ली.महुआ शरॉब एवं2500kg लाहान,अज्ञात प्रकरणों मेलीलागर नदी किनारेथाना मस्तुरी में20ली.महुआ शरॉब एवं450kg लाहान,ग्राम नागारादिह चकरभाठा में20ली.महुआ शरॉब एवं600kg…
मुंगेली / राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से मिशन परिवार विकास पखवाड़ा प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार रथ के द्वारा 05 दिवस तक जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में जाकर दंपतियों को जागरूक करते हुए परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस.राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. देवेन्द्र पैकरा, डीपीएम गिरीश कुर्रे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। विदित है कि जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मिशन परिवार विकास पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी…
मुंगेली / जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु 26 फरवरी को आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम देखने के लिए वेबसाईट मुंगेली डाॅट जीओव्ही डाॅट इन का अवलोकन कर सकते हैं।
मुंगेली / माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से शुरू हो गई हैं। आज पहले दिन हिन्दी विशिष्ट विषय की परीक्षा देने जिले से कुल 09 हजार 709 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 के लिए कुल दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 09 हजार 933 है। जिसमें से 09 हजार 709 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं 224 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण निरंक रहा।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महिला बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद एवं “समर्थनः सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट“ के संयुक्त तत्वाधान में 4 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं महिला पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद एवं समस्त महिला जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग जिला गरियाबंद के समस्त महिला अधिकारी के साथ कर्मचारी, मितानिन, आरएचओ, सीएचओ, वैक्सीनेटर सभी क्रमिक जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान स्वास्थ्य विभाग में दिया है इसके अलावा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एस.एच.जी), सफाई कर्मी के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षा, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए समस्त महिलाओं को इस…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
