Author: प्रकाश कुमार यादव
मुंगेली (गंगा प्रकाश)। राहुल देव ने 28 फरवरी को जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रिपा के निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपा अंतर्गत सोसायटी पंजीयन और तैयार किए जाने वाले उत्पादों के मार्केटिंग एवं एडवर्टाइजमेंट, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लैबलिंग, विपणन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रिपा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए रिपा से जुड़े समूहों को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा रिपा में उच्च क्वालिटी के मशीन लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश…
भिलाई नगर(गंगा प्रकाश)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम तुहर द्वार के तहत महापौर नीरज पाल ने खमरिया वार्ड का दौरा किया। आज वार्ड 1 से इसकी शुरुआत हुई है। महापौर नीरज पाल ने निगमायुक्त रोहित व्यास तथा अधिकारियों के साथ खमरिया के मोहल्ले तथा अंदरूनी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात की। वार्ड के निरीक्षण के दौरान कई समस्याएं परिलक्षित हुई जिसके निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए। महापौर ने महात्मा गांधी सरोवर, शीतला तालाब परिसर व अलाबंद तालाब तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी जायजा लिया। महापौर ने चौपाल…
दुर्ग (गंगा प्रकाश)।वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा विधानसभा बजट सत्र जाने से पूर्व सुबह-सुबह तितुरडीह, कैलाशनगर, शंकरनगर व विवेकानंद नगर पहुंचकर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन की जांच करने वार्डो की जनता से मिले। वहां पंचरत्न गार्डन से मोहन मिष्ठान तक व कैलाश नगर 9 लाख में सड़क सीमेंटीकरण का कार्य 11 लाख व श्याम मुखर्जी नगर में नाली निकासी हेतु 41 लाख व बहुुप्रतिक्षित जनता की मांग पर शंकरनगर में दुर्गा चौक से विजय नगर व संतोषी मंदिर से स्कूल तक दो वार्डो में डामरीकरण का कार्य राशि 38 लाख से तत्काल प्रारंभ करवाया एवं नेहरुनगर चौक से शिवनाथ नदी तट…
दुर्ग(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप विकास कार्यों और शांति व्यवस्था हेतु महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षदों ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लवी से चर्चा की।महापौर धीरज बाकलीवाल व पार्षदों ने विस्तार से चर्चा करते हुए शहर के आम जनता की मूलभत आवश्यकता स्कूल अस्पताल रोड नाली संधारण के लिए अलग विभागों से कार्यो में विलंब एवं शिकायतों का निराकरण जल्द हेतु जिसमें प्रमुख जल संकट हेतु बोर खनन अस्पताल में मरीजो का इलाज सहित नए कार्यलय व स्टेडियम हेतु भूमि आबंटन मल्टी पार्किग गोठान मुक्तिधाम…
– दुर्ग के विकास की नियमित समीक्षा के लिए गठित होगी नगर विकास समिति- समिति की नियमित बैठकों में जनसमस्याओं पर होगी चर्चा और इन्हें दूर करने पर होगा निर्णय- कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, महापौर धीरज बाकलीवाल ने दिया सुझाव दुर्ग (गंगा प्रकाश)। दुर्ग शहर की समस्याओं और भावी विकास योजनाओं के संबंध में आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की अध्यक्षता में चर्चा की गई। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों की समस्याओं को रखा। श्री बाकलीवाल ने जिन प्रमुख विषयों को रखा। इनमें ट्रेंचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट किये जाने, शहर…
– समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं दिये जाने पर लगाया जाएगा जुर्माना- ऐतिहासिक बिल्डिंग होंगी जगमग, वर्टिकल पिलर्स में लाइटिंग और प्लांटेशन भी दुर्ग (गंगा प्रकाश)। खाली पड़े प्लाट में अक्सर कचरे का ढेर जमा होने लगता है और इसकी वजह से साफसफाई की व्यवस्था बिगड़ती है। यहां साफसफाई सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी प्लाट मालिक की होगी। यदि गंदगी पाई जाती है तो प्लाट मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम से यह सुनिश्चित करने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण इलाकों में और शहरी इलाकों में होना है। ग्रामीण इलाकों…
● तीन राज्यों की पुलिस ज्वाईंट आपरेशन कर पकड़ी हत्या, लूट, रंगदारी के मामलों में शामिल जघन्य आरोपी कारू यादव को….. ● ज्वाईंट टीम को अहम जानकारी साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये थे #थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मी…. ● धरमजयगढ़ के दोनों पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाये रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार…. जितेंद्र सिंह ठाकुर रायगढ़(गंगा प्रकाश)। हत्या, लूट रंगदारी और अन्य नक्सली अपराधों के फरार अभियुक्त कुख्यात अपराधी जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव की गिफ्तारी के लिये जमुई पुलिस अपने जिले की कई थाना व इंटेलिजेंस की ज्वाईंट टीम बनाकर कर #आपरेशन कारू चलाया जा रहा था । आरोपी कारू यादव गिरफ्तारी…
● महुआ शराब बेचते पकड़ा गये आरोपी से 22 लीटर महुआ शराब और नकद रूपये जप्त….. जितेन्द्र सिंह ठाकुर रायगढ़(गंगा प्रकाश)। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस ने कल ग्राम गेरवानी गोयल पेट्रोल पंप के पीछे पगडंडी मार्ग किनारे एक व्यक्ति का मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्रवाई कर पकड़ा गया है । पुलिस को ग्राम गेरवानी के समीप एक व्यक्ति के अवैध शराब बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी । पकड़े गये आरोपी गोपाल अगरिया पिता धनसाय अगरिया उम्र 38 वर्ष ग्राम गेरवानी थाना पूंजीपथरा से पुलिस ने 22 लीटर महुआ शराब जुमला किमती ₹2,200 …
अविनाश वाधवा तिल्दा नेवरा(गंगा प्रकाश)। नकली खाद्य सामग्री के अलावा ब्रांडेड कंपनी के नकली गुटखा बनाने का कारोबार क्षेत्र में द्रुत गति से जारी होने का मामला प्रकाश में आया है। तिल्दा -नेवरा ,खरोरा , भाटापारा क्षेत्र में इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है । लेकिन संबंधित विभाग इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने में अब तक असफल रहा है । गौरतलब हो कि कुछ वर्ष पूर्व तिल्दा -नेवरा क्षेत्र में संचालित अवैध गुटखा निर्माण के कारोबार पर दबिश देकर एक बड़ी विभागीय कार्रवाई किया गया था उसके बावजूद यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
विवाह की आशंका पर संयुक्त टीम ने लड़की को रखा सखी वन स्टाप सेन्टर में अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देश पर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम जिले में बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय है। ग्रामीण द्वारा सूचना जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को प्राप्त हुआ कि एक 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह होने वाला है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने उक्त बालिका के दस्तावेज परीक्षण हेतु सेक्टर सुपरवाइजर को कहा। सेक्टर सूपरवाईजर ने दस्तावेज परीक्षण किया तो पता चला कि…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
