Author: प्रकाश कुमार यादव
मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में केवल 11 मत मिले इसलिए ध्वस्त हो गया प्रस्ताव।उपाध्यक्ष बोले बरगलाया गया था सदस्यों को सच्चाई की हुई हैं जीत। प्रकाश कुमार यादव गरियाबंद(गंगा प्रकाश):-देवभोग जनपद में चल रहें सियासी ड्रामे का भी आज अंत हो गया।16 जनवरी को भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल के नेतृत्व में 15 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर कर जनपद उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था,आज इस पर विधिवत एसडीएम अर्पिता पाठक ने मतदान कराया,कुल 18 जनपद सदस्यों में से एक अनुपस्थित रहा। प्रस्ताव के पक्ष में केवल 11 मत मिले जबकि पारित होने 13 मतों…
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को मिला बार्क की ग्रामीण उद्यम तकनीक सहयोग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों में काम करने वाले ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को एक नया आयाम मिलने वाला है। ग्रामीण औद्योगिक केन्द्रों यानि रीपा में अब भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुम्बई के सहयोग से छत्तीसगढ़ के सभी रीपा सेंटरों में ग्रामीण तकनीक का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण तकनीकी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में 72 से ज्यादा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित उद्यम तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा। बार्क द्वारा यहां मास्टर ट्रेनर भी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरगीगुड़ा में एक बाल विवाह होने की तैयारी चल रही थी। विगत 22 फरवरी 2023 को जिला बाल संरक्षण इकाई (मबावि) एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर बालिका की आयु संबंधी दस्तावेज दाखिल खारिज के आधार पर बालिका की आयु सत्यापन किया गया। जिसमें उसकी आयु 17 वर्ष 10 माह 12 दिन होना पाया गया। बालिका का विवाह 24 फरवरी 2023 को तय किया गया था।जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम के अधिकारियों ने बताया कि विवाह के लिये बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन ‘‘शिशु संरक्षण माह’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु 23 फरवरी 2023 को कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित किया गया। शिशु संरक्षण माह का आयोजन 28 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में 9 माह से 5 वर्ष तक के 51 हजार 8 सौ 32 बच्चो को विटामिन-ए व 6 माह से 5 वर्ष तक के 56 हजार 1 सौ 94 बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जायेगा। साथ ही बच्चों का वजन कराना, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन व गर्भवती महिलाओं को टी.डी.व…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के माध्यम से महिला पुलिस एवं पुरूष नर्सिंग असिस्टेंट/नसिंग असिस्टेंट वेटनरी, सैनिक सिपाही फार्मा और रिलीजियस टीचर (धार्मिक शिक्षक), जूनियर कमीशन ऑफिसर की भर्ती संबंधी अधिसूचना की जानकारी प्राप्त हुई है। ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। आवेदकों को ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) के लिए एसबीआई बैंक के माध्यम से 250 रूपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाईन परीक्षा की तिथि 15 अप्रैल 2023 के बाद होना सम्भावित है। गरियाबंद जिला के ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहते हैं। वे अपना पंजीयन वेबसाइट…
रायपुर (गंगा प्रकाश) :- तिल्दा विकासखंड धरसीवा विकासखंड रायपुर दुर्ग बेमेतरा जिला से बहकर मुंगेली नांदघाट होते हुए बलौदा बाजार जिले की ओर से शिवरीनारायण महानदी मिल जाती है तिल्दा विकासखंड के ग्राम बालोदी, खैरकुट सुनगेरा,सद्दु साकरा लखना बेमता भूमिया के किसानों को उक्त नदी का लाभ नहीं मिल पा रहा है उक्त नदी से तिल्दा विकासखंड के उद्योगपतियों द्वारा पाइप लाइन के सरकार द्वारा पानी दिया जा रहा है किसान नेता जिला पंचायत सभापति रायपुर राजू शर्मा ने कहा है कि शिवनाथ ख़ारून से किसानों को पानी दिया जाए बेमता भूमिया एनी किट से पाइप लाइन के माध्यम से…
रायपुर (गंगा प्रकाश) :- राजू शर्मा किसान नेता जिला पंचायत सभापति सरपंच बिहारी लाल वर्मा ने आज ग्राम पंचायत सरोरा मैं पंप हाउस बोर खनन टंकी पानी निर्माण विस्तार ₹373000 का विधिवत पूजा पाठ कर भूमि पूजन किया आज इस अवसर पर राजू शर्मा जिला पंचायत सभापति ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बोर खनन पानी टंकी पंप हाउस का निर्माण होने से निश्चित रूप से ग्राम वासियों को भीषण गर्मी में पेयजल की सुविधा मिल पाएगी राजू शर्मा द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं इससे महिलाओं को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा उक्त…
रायपुर (गंगा प्रकाश):- आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक निगम मुख्यालय स्थित नेताप्रतिपक्ष कार्यालय में रखी गई थी जिसमें विपक्ष के सभी पार्षदों ने अपने वार्डो के समस्याओं की चर्चा की और वार्ड में रूके हुए विकास कार्यों के लिए महापौर को जिम्मेदार ठहराया सभी पार्षदों की यह मांग है कि जल्द से जल्द सामान्य सभा का आयोजन किया जावें तथा शहर की समस्याओं पर खुली चर्चा की जायें नगर निगम की नेताप्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे ने कहा कि जनता पेयजल गंदगी साफ-सफाई आवारा कुत्तों की समस्याओं से जुझ रही हैं महापौर अपने अधिवेशन में व्यस्त है गर्मी…
रायपुर (गंगा प्रकाश) :- दोनो प्रदेशों के मध्य व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक विकास पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी,महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान ने बताया कि आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने रमेश बैस से सौजन्य मुलाकात कर महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल के पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकमनाएं दी तत्पश्चात छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र दोनों राज्यों के व्यापार-उद्योग के विकास के संबंध में महामहिम राज्यपाल बैस से चर्चा की चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि प्रदेश में उद्योग व्यापार क्षेत्रों…
गरीबों को आवास से वंचित क्यों किया, कांग्रेस नेतृत्व जवाब दे :- अरुण साव रायपुर (गंगा प्रकाश):- भाजपा के आवासहीन अधिवेशन में गरजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुकाबले रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा के आवासहीन अधिवेशन में कांग्रेस की राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीबों ने ऐसा क्या कर दिया कि ये गरीब प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं उनका क्या दोष है कि यहां की सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया है इसलिए हम आज आपके साथ यहां…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
